माउथ अल्सर से जूझ रही हैं दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम ने दी हेल्थ अपडेट

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर सर्जरी के बाद अब एक और समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पति शोएब इब्राहिम ने इसके बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं शोएब ने दीपिका के हेल्थ को लेकर क्या कुछ कहा?
माउथ अल्सर से जूझ रही हैं दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम ने दी हेल्थ अपडेट
सर्जरी के बाद दीपिका कक्क्ड़ को हुई ये समस्या, शोएब इब्राहिम ने दी जानकारी
Published on: 
Updated on: 

Dipika Kakar Mouth Ulcer:  दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर और सर्जरी को लेकर सुर्खियों में बनी रही। अब उनकी सर्जरी हो चुकी है और वह कैंसर से निजात पा चुकी हैं, लेकिन उनकी थेरेपी अभी चल रही है। इसी बीच उन्हें मुंह में छाले की समस्या हुई है, जिसके बारे में जानकारी देते हुए शोएब इब्राहिम नजर आए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने इसके लिए उन्हें पहले ही आगाह कर दिया था कि इस तरह की समस्या आने वाले वक्त में उनके सामने आ सकती है। इसके लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की अगर बात करें तो दोनों खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ लगातार साझा करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दीपिका कक्कड़ को लेकर ताजा जानकारी अपने फैंस तक पहुंचाई है और बताया है कि दीपिका कक्कड़ की टारगेट थेरेपी शुरू हो गई है और वह बेहतर महसूस कर रही हैं। दूसरे दिन दीपिका को थोड़ी दिक्कत हुई। मुंह में छाले हो गए थे, लेकिन शोएब इब्राहिम ने बताया कि इसके बारे में डॉक्टर ने पहले से ही आगाह किया हुआ था और वह अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रख रही हैं।

चिंतित हुए दीपिका के फैंस  दीपिका को लेकर जैसे ही शोएब इब्राहिम ने माउथ अल्सर के बारे में बात की दीपिका कक्कड़ के फैंस चिंतित हो उठे। लेकिन उन्होंने साथ में ही यह जानकारी भी दे दी कि दीपिका कक्कड़ इसके लिए भरपूर हिदायत बरत रही हैं और उनके स्वास्थ्य में जल्द ही सुधार आ जाएगा।

स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चल रही है टारगेट थेरेपी 

पहले एक ब्लॉग में शोएब इब्राहिम और दीपिका ने बताया था कि उनका टारगेट थेरेपी सेशन काफी लंबा चलने वाला है। उनके शरीर से कैंसर को निकाल दिया गया है। लेकिन फ्यूचर में कैंसर के सेल्स दोबारा पैदा ना हो इसके लिए अभी उनकी दवा चल रही है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर दवाई का डोज बढ़ा सकते हैं।

2 साल तक चलेगा दीपिका का उपचार

शोएब और दीपिका ने बताया था कि दीपिका कक्कड़ का ट्रीटमेंट करीब 2 साल तक चलेगा, हर हफ्ते इसके लिए स्कैनिंग होगी और जांच की जाएगी ताकि दीपिका कक्कड़ पूरी तरह से स्वस्थ हो सकें। मुंह के छाले की समस्या को लेकर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की तरफ से फैंस को जानकारी दी गई है और साथ में यह भी बताया गया है कि घबराने की कोई बात नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com