- Hindi News »
- Entertainment »
- Actor Kunal Kemmu Shared Horrifying Story Of His Childhood
‘वहां बस धुआं ही धुआं था’, एक्टर Kunal Kemmu ने शेयर किया बचपन का भयानक किस्सा
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने हाल ही में कश्मीर में बिताए अपने बचपन की यादें शेयर करते हुए एक हैरान कर देने वाली घटना का जिक्र किया है और उस वक्त उनकी उम्र मात्र 6 वर्षीय थी। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या वो भयानक घटना...
- Written By: स्नेहा मौर्या

कुणाल खेमू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू बी-टाउन के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें कई शानदार फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। इसी बीच हाल ही में एक्टर ने कश्मीर में बिताए अपने बचपन की यादें साझा की हैं। साथ ही उन्होंने एक हैरान कर देने वाली घटना भी बताई है। उस वक्त अभिनेता की उम्र महज छह साल थी।
दरअसल, एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कुणाल ने उन दिनों की भयावह स्थिति का जिक्र किया, जब कश्मीर में आतंकवाद और असुरक्षा का माहौल था। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा, जिन्हें वह पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे थे।
एक्टर ने शेयर किया बचपन का किस्सा
कुणाल खेमू ने कहा कि “कश्मीर में मेरे बचपन के दिनों में लगातार धमाके और पत्थरबाजी की घटनाएं होती थीं। यह सब इतना सामान्य हो गई थी कि हम इसे जीवन का हिस्सा मानने लगे थे। बचपन में जब भी कोई तेज आवाज सुनते थे तो यह समझने में दिक्कत होती थी कि क्या यह सिलेंडर का फटना था या बम की आवाज।” उन्होंने यह भी कहा कि रात को घर की बत्तियां बुझा दी जाती थीं ताकि पत्थरबाजी से बचा जा सके, क्योंकि उस समय यह आदेश था कि रात में रोशनी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान कुणाल ने अपने एक डरावने अनुभव के बारे में बताया और कहा कि, ” जब मैं अपने कजिन के साथ कार्ड खेल रहा था और अचानक एक धमाका हुआ, जिसके बाद सब कुछ अंधेरे और धुंए से भर गया। मुझे याद है कि मैं उलटा हो गया था। मैं बस धुंआ और कांच के टुकड़े देख पा रहा था। उस अनुभव के बाद मुझे बस अंधेरा ही याद रहा।”
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Saree At Cannes: अदिति राव हैदरी से लेकर हुमा कुरैशी, कान्स की ये 5 साड़ियां आपके वॉर्डरोब को देगी न्यू मेकओवर
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
एक्टर ने आगे कहा कि वह इस डर में बड़े हुए हैं लेकिन उनके परिवार ने उन्हें हमेशा बचाकर रखा। उन्होंने कहा, “बचपन में इस डर को समझ पाना मुश्किल था। मेरे माता-पिता हमें इस असुरक्षित माहौल से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर भी हम हमेशा ऐसी घटनाओं के बारे में सुनते रहते थे।” उन्होंने यह भी साझा किया कि कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद सेना का आना भी सामान्य हो गया था, लेकिन एक छोटे बच्चे के रूप में, वह नहीं समझ पाते थे कि क्या हो रहा था। कुणाल खेमू ने कहा कि कश्मीर से मुंबई शिफ्ट होने के बाद उन्होंने कभी इस मुद्दे के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश नहीं की।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कुणाल का फिल्म करियर
आपको बता दें, पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा ने 25 जनवरी, 2015 को कुणाल से शादी की। इस जोड़े ने 29 सितंबर, 2017 को अपनी पहली संतान, बेटी इनाया नौमी खेमू का स्वागत किया। इस बीच, काम के मोर्चे पर, कुणाल को ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘कलयुग’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘गोलमाल 3’, ‘ब्लड मनी’, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘लूटकेस’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में देखा गया था।
Actor kunal kemmu shared horrifying story of his childhood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
May 25, 2026 | 06:25 PMओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
May 25, 2026 | 06:23 PMफिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PMव्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
May 25, 2026 | 06:17 PMयात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
May 25, 2026 | 06:11 PMकरोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
May 25, 2026 | 06:06 PMयूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
May 25, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














