-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Abhijeet Bhattacharya Sharp Question You Kill The Poor Pakistani Actors
अभिजीत भट्टाचार्य का तीखा सवाल, बोले- गरीबों को मारते हो, पाकिस्तानी एक्टर्स का…
- Written By: सोनाली झा
अभिजीत भट्टाचार्य का भी पाकिस्तानियों पर गुस्सा फूटा है। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि पाकिस्तानी स्टार्स यहां शूटिंग कर रहे हैं क्या किसी ने उनके कैमरा तोड़ने की हिम्मत की है।

अभिजीत भट्टाचार्य का तीखा सवाल
मुंबई: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बीच बॉलीवुड से कई सेलेब्रिटी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य, जो अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने ना सिर्फ पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर बात की बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से राज ठाकरे और उनकी पार्टी मनसे को भी आड़े हाथों लिया।
अभिजीत ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में गाने की अनुमति नहीं दी गई थी, जबकि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को फिल्में करने, गाने गाने और शूटिंग करने की पूरी छूट दी जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जब पाकिस्तानी कलाकार यहां शूटिंग कर रहे थे, तब किसी ने उनका कैमरा तोड़ा। तुम्हारी हिम्मत थी। अभिजीत यहीं नहीं रुके। उन्होंने महाराष्ट्र में वड़ा पाव बेचने वालों, टैक्सी चालकों और स्टॉल लगाने वाले गरीबों पर होने वाले हमलों का भी जिक्र किया।
अभिजीत का कहना था कि ये सब सॉफ्ट टारगेट हैं और इन्हें अपनी राजनीति चमकाने के लिए मारा जाता है, जबकि जिनके पास करोड़ों के कैमरे और प्रोडक्शन यूनिट्स हैं, उन्हें कोई हाथ नहीं लगाता। उन्होंने कहा कि तुम्हारी हिम्मत थी कि किसी पाकिस्तानी कलाकार की शूटिंग रोक सको? तुम तो बेचारे भाजी वालों की गाड़ी पलटते हो। हालांकि अभिजीत ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को राज ठाकरे और उनकी पार्टी मनसे से जोड़कर देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
विक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर
ये भी पढ़ें- 3 इडियट्स से लेकर सितारे जमीन पर तक, आमिर खान की बेमिसाल कॉमिक परफॉर्मेंस
गौरतलब है कि मनसे कई बार यूपी-बिहार के हिंदी भाषी लोगों को निशाना बना चुकी है। राज ठाकरे सार्वजनिक मंचों पर बाहरी बनाम स्थानीय की बहस को हवा देते आए हैं। अभिजीत के बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग उन्हें साहसी बता रहे हैं, तो कुछ उन्हें विवाद खड़ा करने वाला करार दे रहे हैं। लेकिन इतना तो तय है कि उन्होंने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति के रिश्तों पर बहस छेड़ दी है।
Abhijeet bhattacharya sharp question you kill the poor pakistani actors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
Jul 08, 2026 | 09:36 PMHarela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
Jul 08, 2026 | 09:34 PMदादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Jul 08, 2026 | 09:26 PMवैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:24 PMभारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1
Jul 08, 2026 | 09:21 PMKing Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
Jul 08, 2026 | 09:21 PMNitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM













