- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Third Marriage With Gauri Spratt Suchitra Krishnamoorthi Reacts
बहुत हिम्मती हैं आमिर खान, तीसरी शादी के बीच बोलीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति, 61 की उम्र में आमिर करेंगे तीसरी शादी
- Written By: यति सिंह
Aamir Khan Third Marriage Reaction: एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच मशहूर एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और मॉर्डन शादियों पर खुलकर बात की है।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan Third Marriage News: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। इस फैसले पर अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने खुशी जताई है। सुचित्रा ने आमिर और उनकी होने वाली पत्नी गौरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिर से प्यार करना एक खूबसूरत बात है।
सुचित्रा ने कहा कि “बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह उनकी खूबसूरती है। मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देती हूं। मुझे लगता है कि अपना दिल फिर से खोलना और फिर से प्यार करना एक बहुत ही खूबसूरत बात है। यह एक खास अवसर है और मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हुए प्यार और सफलता की कामना करती हूं।”
सुचित्रा ने आधुनिक शादी पर रखी अपनी बात
सुचित्रा ने आधुनिक समय की शादियों पर भी अपने विचारों के रखते हुए कहा कि आज शादी कोई मजबूरी नहीं बल्कि एक विकल्प बन गई है। फिल्म निर्माता शेखर कपूर से तलाक के बाद अकेले रहने का फैसला करते हुए उन्होंने बताया, “जब तक आप अपने मन में पूरी तरह स्पष्ट नहीं होते, तब तक किसी रिश्ते को ठीक नहीं कर सकते। लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अकेली क्यों हूं, तो मैं कहती हूं कि मैंने कला से शादी कर ली है।”
सम्बंधित ख़बरें
Esha Deol Review: बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता बहन ईशा का दिल, बोलीं- भैया अपने बेस्ट फॉर्म में हैं
Bandar X Review: बॉबी देओल की ‘बंदर’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स, फैंस बोले- असली बॉलीवुड की वापसी
नवभारत निशानेबाज: राम नाम के विस्तृत आयाम, राजनीति से फिल्मों तक राम
IPL फाइनल वीडियो विवाद पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना सच्चाई जाने अफवाहों पर न करें भरोसा
सुचित्रा ने कहा कि कभी-कभी उनकी कला जहरीली, आर्थिक रूप से अस्थिर और अप्रत्याशित होती है, जिसे हर साथी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए जब तक कोई पूरी तरह निश्चित न हो कि वह बाकी जीवन किसी खास व्यक्ति के साथ बिताना चाहता है, तब तक शादी करने की जरूरत नहीं है’।
सुचित्रा ने शादी को लेकर दी सलाह
सुचित्रा ने आमिर खान को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ सभी को एक और जरूरी सलाह दी कि शादी से पहले दूसरे व्यक्ति के परिवार को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए, क्योंकि परिवार और जोड़े के बीच के टकराव अक्सर रिश्तों में दिक्कतें पैदा कर देते हैं। खबरों के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी इस साल 5 जुलाई को मुंबई में घर पर होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Post: करीना कपूर का आमरस लव हुआ वायरल, बोलीं-‘खाने के बाद ये तो बनता है ना’
61 की उम्र में आमिर खान करेंगे शादी
अगर आमिर खान के शादीशुदा लाइफ के इतिहास पर नजर डालें, तो आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। आमिर की ये शादी 16 साल चलने के बाद साल 2002 में ये रिश्ता टूट गया था। इसके बाद साल 2005 में आमिर खान ने किरण राव का हाथ थामा, जिनसे उनका एक बेटा आज़ाद है।
किरण और आमिर खान का यह शादीशुदा सफर भी साल 2021 में आपसी सहमति से खत्म हो गया था। बता दें कि अब पिछले डेढ़ साल से छिपे उनके और गौरी स्प्रैट के रिलेशन पर से पर्दा उठ चुका है, जिसे आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर सार्वजनिक किया था।
Aamir khan third marriage with gauri spratt suchitra krishnamoorthi reacts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रिश्वतखोरी के मामले में पुणे महावितरण का बड़ा अधिकारी गिरफ्तार; जानें कैसे ACB के जाल में फंसा अफसर?
Jun 05, 2026 | 04:34 PM‘स्वस्थ समृद्ध गांव’ अभियान को बड़ी सफलता: संभाजीनगर की सभी 878 ग्राम पंचायतों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Jun 05, 2026 | 04:33 PMबहुत हिम्मती हैं आमिर खान, तीसरी शादी के बीच बोलीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति, 61 की उम्र में आमिर करेंगे तीसरी शादी
Jun 05, 2026 | 04:29 PMभाजपा उम्मीदवार प्राजक्त तनपुरे निर्विरोध, दत्तात्रेय पानसरे के आरोप और विरोध से मचा बवाल
Jun 05, 2026 | 04:26 PMगुंठेवारी धारकों को बड़ी राहत की तैयारी: खाली भूखंडों पर बेटरमेंट शुल्क 50 फीसदी करने का मनपा का प्रस्ताव
Jun 05, 2026 | 04:22 PMखान सर विवाद पर JDU नेता नीरज कुमार का बड़ा बयान, बोले- गोलीबारी का दावा करने वाले ही सवालों के घेरे में
Jun 05, 2026 | 04:18 PMवैजापुर-गंगापुर मार्ग पर भीषण हादसा: घाटी अस्पताल में भर्ती कराए गए 19 घायल, डॉक्टरों ने तुरंत संभाला मोर्चा
Jun 05, 2026 | 04:13 PMवीडियो गैलरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM














