-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Revealed Fatima Sana Shaikh And His Romantic Track In Thug Of Hindustan Film
फातिमा सना शेख संग रोमांटिक ट्रैक हटाने पर आमिर खान बोले- हम दर्शकों को अंडर…
- Written By: अनिल सिंह
आमिर खान और फातिमा सना शेख का ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फिल्म में रोमांटिक ट्रैक था, लेकिन फिल्म मेकर्स ने उसे हटा दिया। आमिर खान ने अब उसके पीछे की वजह बताई है। ऐसा करके हम दर्शकों को अंडरस्टीमेट करते हैं।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में था आमिर और फातिमा का रोमांटिक ट्रैक, मेकर्स ने हटा दिया
आमिर खान ने अपनी फ्लॉप फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बनने के बाद वह खुद खुश नहीं थे। इतना ही नहीं उन्होंने फातिमा सना शेख और उनके बीच फिल्म की कहानी में रखे गए रोमांटिक ट्रैक के बारे में भी बात की, जिसे बाद में फिल्म मेकर्स ने यह कहते हुए हटा दिया था कि फातिमा सना शेख दंगल फिल्म में आपकी बेटी का रोल कर चुकी है, ऐसे में उन्हें आपकी गर्लफ्रेंड के तौर पर दिखाया जाना और उसके साथ रोमांटिक ट्रैक को रखना फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए अच्छा नहीं होगा।
द लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि फातिमा सना शेख ने ठग्स का हिंदुस्तान में काम इसलिए किया क्योंकि बाकी की एक्ट्रेस दीपिका, आलिया और श्रद्धा ने फिल्म करने से मना कर दिया था। फिल्म में मेरे और सना फातिमा सना शेख के बीच रोमांटिक ट्रैक रखा गया था। लेकिन फिल्म मेकर्स ने उसे यह कहते हुए हटा दिया कि दंगल फिल्म में फातिमा आपकी बेटी बन चुकी है ऐसे में इस फिल्म में उनके साथ आपका रोमांटिक ट्रैक दर्शकों को पसंद नहीं आएगा।
ये भी पढ़ें- कन्नप्पा और मां साबित हुई फिसड्डी, भारत में ब्रैड पिट की F1 ने भरी तूफानी रफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान ने आगे कहा कि ऐसा सोचकर हम अपने ही दर्शकों को अंडरस्टीमेट करते हैं। दर्शकों को पता है हम किरदार निभा रहे हैं असल में मैं न उसका पिता हूं न बॉयफ्रेंड, अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान का उन्होंने उदाहरण दिया बताया कि दोनों कई फिल्मों में मां-बेटे बने हैं और कई फिल्मों में उन्होंने लवर्स की भूमिका भी निभाई है।
आमिर खान ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बारे में बात करते हुए यह भी बताया कि जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो मैंने देखा फिल्म मेकर्स फिल्म देखकर बेहद खुश हुए थे लेकिन मुझे फिल्म पसंद नहीं आई थी। शुरू शुरू में उन्हें लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं, लेकिन मैं उन्हें पहले ही यह बता चुका था कि यह फिल्म नहीं चलेगी। हम हर रोज लड़ते थे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आमिर खान ने खुद बता दिया है कि वह अपनी ही फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से खुश नहीं थे।
Aamir khan revealed fatima sana shaikh and his romantic track in thug of hindustan film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












