-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Maa Kannappa And F1 Box Office Collection Day 5 And Know Budget Of The Films
कन्नप्पा और मां साबित हुई फिसड्डी, भारत में ब्रैड पिट की F1 ने भरी तूफानी रफ्तार
- Written By: अनिल सिंह
बॉक्स ऑफिस पर 27 जून को रिलीज हुई मां और कन्नप्पा फिसड्डी साबित होते हुए नजर आई है, जबकि ब्रैड पिट की हॉलीवुड की एक्शन ड्रामा फिल्म F1 ने भारत में भी तूफानी रफ्तार भरी है।

कन्नप्पा और मां से आगे निकली F1, भारत में ब्रैड पिट की फिल्म ने किया तगड़ा कारोबार
काजोल की फिल्म मां और अक्षय कुमार, प्रभास और विष्णु मांचू जैसे कलाकारों से सजी मल्टी स्टार फिल्म कन्नप्पा बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित होती हुई नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं फिल्म बजट से कोसों दूर है। वहीं इन दोनों ही फिल्मों के साथ 27 जून को ही रिलीज हुई हॉलीवुड की एक्शन ड्रामा फिल्म F1 ने तूफानी रफ्तार भरी है। F1 ने दुनिया भर में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ-साथ भारत में भी जबरदस्त कारोबार किया है। आइए जानते हैं एक साथ रिलीज हुई इन तीनों फिल्म ने 5 दिन में कितना कारोबार किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को मां फिल्म ने 2.85 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही यह फिल्म 5 दिन में 23 करोड़ के कारोबार तक पहुंचने में कामयाब हो चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन इस फिल्म का 30 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म 65 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई है, ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वक्त में यह अपना बजट वसूल लेगी।
ये भी पढ़ें- कौन हैं खुशी मुखर्जी, करोड़ो की कमाई पर हो रही चर्चा, पहनावे पर होती हैं ट्रोल
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
अक्षय कुमार प्रभास और विष्णु मांचू जैसे कलाकारों से भरी मल्टी स्टार फिल्म कन्नप्पा ने मंगलवार को 1.75 करोड़ का कारोबार किया। देशभर में यह फिल्म अब तक 27.45 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म 200 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई है, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दिल्ली अभी बहुत दूर है।
मां और कन्नप्पा के साथ रिलीज हुई ब्रैड पिट की एक्शन ड्रामा F1 ने दुनिया भर तहलका मचा रखा है। भारत में ही मंगलवार को यानी पांचवें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ का कारोबार किया और यह भारत में अब तक करीब 29 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। दुनिया भर में यह फिल्म 1500 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म के बजट की अगर बात करें तो यह करीब 1700 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। ऐसे में इस फिल्म के लिए दिल्ली अब दूर नहीं है।
Maa kannappa and f1 box office collection day 5 and know budget of the films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













