Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर बड़ा खुलासा, आमिर खान की फिल्म का नाम होगा ‘4 इडियट्स’?

3 Idiots Sequel: आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का टाइटल लगभग तय हो गया है और कहानी में एक नया ‘इडियट’ भी जुड़ सकता है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 19, 2025 | 05:50 PM

3 इडियट्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

3 Idiots Sequel Update: बॉलीवुड की सबसे यादगार और कल्ट फिल्मों में शामिल ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि क्या आमिर खान की इस सुपरहिट फिल्म का अगला पार्ट बनेगा या नहीं। अब एक बार फिर कन्फर्म हो गया है कि फिल्म का सीक्वल आधिकारिक तौर पर डेवलपमेंट स्टेज में है और इसकी स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है। इसी बीच फिल्म के टाइटल को लेकर भी अहम अपडेट सामने आई है। पिंकविला से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिलहाल फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘4 इडियट्स’ रखा गया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसे फाइनल नहीं किया है और आगे चलकर इसमें बदलाव भी हो सकता है।

‘3 इडियट्स’ में नए किरदार की होगी एंट्री!

सूत्र के अनुसार, मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए कहानी में एक नया किरदार जोड़ने की योजना बना रहे हैं। यही वजह है कि ‘3 इडियट्स’ के बजाय ‘4 इडियट्स’ नाम पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म में चौथे ‘इडियट’ के तौर पर किसी बड़े सुपरस्टार को कास्ट करने की तैयारी चल रही है, जिससे कहानी को नया मोड़ दिया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़

IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?

जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह सीक्वल सिर्फ पहले पार्ट की कहानी को दोहराने वाला नहीं होगा। फिल्म में नए एलिमेंट्स, ताजा सोच और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा। मेकर्स चाहते हैं कि कहानी पहले पार्ट के अंत से आगे बढ़े और दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले।

आमिर खान समेत ये सितारे आ सकते हैं नजर

जहां तक स्टारकास्ट की बात है, उम्मीद जताई जा रही है कि आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान अपने-अपने आइकॉनिक किरदारों में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, चौथे इडियट के रोल को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है, जिसे मेकर्स सही समय पर रिवील करेंगे।

ये भी पढ़ें- कमल हासन से मिलने पर अनुपम खेर हुए भावुक, सोशल मीडिया पर साझा की सिनेमा प्रेम कहानी

गौरतलब है कि साल 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि भारतीय शिक्षा प्रणाली पर एक नई बहस भी छेड़ दी थी। यह फिल्म 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली उस दौर की पहली बॉलीवुड फिल्म बनी थी और आज भी इसे कल्ट क्लासिक माना जाता है। ऐसे में इसके सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

3 idiots sequel 4 idiots title aamir khan rajkumar hirani update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2025 | 05:50 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Entertainment News
  • Upcoming Movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.