IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?
Big Dawgs Viral Song: भारत-पाक आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हनुमानकाइंड ने गाने 'बिग डॉग्स' से दिल जीत लिया। लेकिन ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक नहीं गाया। अब सवाल उठ रहे कि इसकी वजह क्या पाकिस्तान है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हनुमानकाइंड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Hanumankind ICC T20 World Cup 2026 Performance: फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस दमदार गाने को Hanumankind, जैस्मीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मो. सादिक और रंजीत कौर ने अपनी आवाज दी है। गाने की बीट्स, बोल और एनर्जी ने खासतौर पर युवाओं को खूब आकर्षित किया। इसी ट्रैक के बाद हनुमानकाइंड का नाम तेजी से सुर्खियों में आ गया। उनकी अलग रैप स्टाइल, बोल्ड प्रेजेंस और इंटरनेशनल फील वाले म्यूजिक ने उन्हें नई पीढ़ी का फेवरेट बना दिया है।
कोलंबो में इंडिया-पाक मैच का खास पल
हाल ही में ICC टी20 विश्व कप 2026 के तहत भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान हनुमानकाइंड ने लाइव परफॉर्मेंस दी। यह परफॉर्मेंस कोलंबो के मशहूर आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुई, जहां हजारों दर्शकों से भरा स्टेडियम पहले से ही क्रिकेट के रोमांच में डूबा हुआ था।
Hanumankind fires up crowd. 🔥🔥🔥🔥🎵🎵#INDvsPAK #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/slqhoLGuk0 — ⚡ Bee⚡ (@Bee_Hi123) February 15, 2026
मैच के बीच हनुमानकाइंड स्टेज पर आए और उन्होंने अपना सुपरहिट ट्रैक Big Dawgs परफॉर्म किया। जैसे ही गाने की पहली बीट गूंजी, पूरा स्टेडियम तालियों और शोर से भर गया। दर्शक झूमते नजर आए और क्रिकेट के साथ म्यूजिक का यह मेल माहौल को और यादगार बना गया। उनकी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और स्टेज कंट्रोल ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ स्टूडियो आर्टिस्ट नहीं, बल्कि लाइव परफॉर्मेंस के भी स्टार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
क्यों नहीं गाया ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक?
हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि हनुमानकाइंड ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक भी गाएंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसकी वजह पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर लगा प्रतिबंध है। साल 2019 से वहां भारतीय फिल्मों की रिलीज पर रोक लगी हुई है, और ‘धुरंधर’ को लेकर भी विवाद सामने आए थे।
फिल्म में 1999 के कंधार हाईजैक, 26/11 मुंबई आतंकी हमले और लयारी गैंग संघर्ष जैसे संवेदनशील ऐतिहासिक घटनाक्रम दिखाए गए हैं। लयारी के चित्रण को लेकर पाकिस्तानी दर्शकों के एक वर्ग ने नाराजगी जताई थी, जिसके बाद ‘मेरा लयारी’ नाम से एक जवाबी फिल्म की घोषणा भी हुई थी।
ये भी पढ़ें- जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर
विवादों के बीच बढ़ती लोकप्रियता
प्रतिबंधों और विवादों के बावजूद ‘धुरंधर’ की लोकप्रियता कम नहीं हुई। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए फिल्म दर्शकों तक पहुंची और रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में इसके लाखों पायरेटेड डाउनलोड हो चुके हैं।
इन सबके बीच हनुमानकाइंड की पहचान और मजबूत हुई है। ICC जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी परफॉर्मेंस ने साफ कर दिया कि संगीत किसी सीमा या विवाद का मोहताज नहीं होता। क्रिकेट और म्यूजिक के इस संगम ने दर्शकों को एक ऐसा अनुभव दिया, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे।
