जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर
Rajpal Yadav New Film: राजपाल यादव 9 करोड़ के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसे में अब बॉक्सर विजेंदर सिंह ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का ऐलान किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav 9 Crore Loan Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 5 फरवरी 2026 को उन्होंने अदालत के आदेश के बाद खुद को सरेंडर कर दिया था। मामला साल 2010 में उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता से जुड़ा है।
बताया जाता है कि इस फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और वह समय पर कर्ज नहीं चुका पाए। वर्षों बाद ब्याज और जुर्माने के साथ यह रकम 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। चेक बाउंस होने के बाद मामला कानूनी रूप से गंभीर हो गया और उन्हें जेल जाना पड़ा।
राजपाल यादव को मिला फिल्म इंडस्ट्री का समर्थन
राजपाल यादव के सरेंडर करते ही बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनके समर्थन में सामने आए। खबरों के मुताबिक सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान और अक्षय कुमार समेत कई कलाकारों ने उन्हें भविष्य में अपने प्रोजेक्ट्स में काम देने का आश्वासन दिया। हालांकि, अब इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है, जो ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह का है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
मैं सच्चे टैलेंट का सम्मान करता हूँ।@rajpalofficial ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।उन्होंने बहुत से किरदारों से हमारे चेहरे पर मुस्कान दी है.
मैं राजपाल यादव जी मेरी आने वाली फिल्म में साथ काम करने का निमंत्रण देता हूँ जिसके राइटर डायरेक्टर @thesanjusaini हैं और हम इस समय… — Vijender Singh (@boxervijender) February 15, 2026
विजेंदर सिंह ने किया बड़ा ऐलान
विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने राजपाल यादव के प्रति समर्थन जताया और अपने किए गए पोस्ट में लिखा कि वह सच्चे टैलेंट की कद्र करते हैं और राजपाल ने भारतीय सिनेमा को अनमोल योगदान दिया है। उन्होंने आगे घोषणा की कि वे राजपाल यादव को अपनी आगामी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय संजू सैनी कर रहे हैं। विजेंदर ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में वे राजपाल का साथ देना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- भक्ति में लीन हुए कीकू शारदा, अयोध्या की पावन धरती को बताया ‘सुकून का पल’, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
निर्देशक ने भी जताई खुशी
विजेंदर की पोस्ट पर निर्देशक संजय संजू सैनी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे राजपाल यादव को अपने सेट पर देखने के लिए उत्साहित हैं और यह समर्थन उनकी फिल्म के लिए भी सम्मान की बात है। फिलहाल 16 फरवरी को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है। इंडस्ट्री और फैंस को उम्मीद है कि राजपाल यादव जल्द ही इस कानूनी संकट से बाहर निकलेंगे और एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।
