बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
Shahid Kapoor Movie Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने वैलेंटाइन वीक में दमदार शुरुआत की और तीन दिनों में 27.76 करोड़ की कमाई दर्ज की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
O’Romeo Box Office Collection Day 3: वेलेंटाइन डे के खास मौके पर सिनेमाघरों में इश्क और अंडरवर्ल्ड का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ’रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है। हुसैन जैदी के मशहूर उपन्यास ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को 80 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड की गलियों में ले जाती है।
दरअसल, फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ से हुई है। ‘ओ’रोमियो’ में शाहिद कपूर ने जांबाज पुलिस अधिकारी ‘हुसैन उस्तरा’ का किरदार निभाया है, जिसने कभी दाउद इब्राहिम जैसे डॉन की नींद उड़ा दी थी, वहीं तृप्ति डिमरी ‘सपना दीदी’ के पावरफुल रोल में अपनी छाप छोड़ रही हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन शाहिद और तृप्ति की शानदार केमिस्ट्री और विशाल भारद्वाज के डार्क सिनेमाई अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।
क्या है फिल्म की काहानी?
फिल्म की कहानी मुंबई के उस दौर को दिखाती है जहां अपराध और बदला चरम पर था। शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा के रोल में अपनी सधी हुई एक्टिंग से एक बार फिर साबित किया है कि विशाल भारद्वाज के साथ उनकी ट्यूनिंग बेमिसाल है। तृप्ति डिमरी, जो सपना दीदी का किरदार निभा रही हैं, अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म को एक अलग ऊंचाई पर ले जाती हैं। यह फिल्म ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद विशाल और शाहिद के साथ आने का चौथा मौका है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी रही रफ्तार
फिल्म ने ओपनिंग डे से ही अपनी पकड़ मजबूत रखी है। जहां शाहिद की पिछली फिल्म ‘देवा’ ने 5.5 करोड़ की ओपनिंग ली थी, वहीं ‘ओ’रोमियो’ ने 8.5 करोड़ के साथ शानदार शुरुआत की।
- पहला दिन: 8.5 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन: 12.6 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें- IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?
इसके अलावा फिल्म ने शानदार बढ़त दिखाते हुए कुल 27.76 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का अनुमानित बजट 120 से 150 करोड़ रुपये के बीच है। फिल्म में केवल शाहिद कपूर और तृप्ति ही नहीं, बल्कि नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकारों की लंबी फेहरिस्त है, जो फिल्म को एक महागाथा बनाती है।
