- Hindi News »
- Elections »
- Vikramgad Vidhansabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
विक्रमगढ़ विधानसभा सीट: 24 साल तक बीजेपी का राज, पिछली बार NCP ने रोका विजयरथ
- Written By: अनिल सिंह
विक्रमगढ़ सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है। पहले इसको वाडा विधानसभा सीट के नाम से जाना जाता था, जहां बीजेपी का दबदबा था। वहीं पिछली बार एनसीपी जीत दर्ज कर चुकी है। आइए जानते हैं इस बार क्या समीकरण है।

विक्रमगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र
मुंबई: विक्रमगढ़ विधानसभा सीट बीजेपी के लिए बेहद अहम है क्योंकि यह सीट बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन गई है। 1990 से 2014 तक लगातार छह बार बीजेपी ने जीत हासिल की लेकिन 2019 के चुनाव में अविभाजित एनसीपी ने बीजेपी के विजय रथ को रोक दिया था। ऐसे में 2024 में बीजेपी इस सीट को वापस पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाली है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस सीट पर क्या है जातीय समीकरण और किस पार्टी के लिए बन रही है बेहतरीन संभावना।
महाराष्ट्र की विक्रमगढ़ विधानसभा सीट पालघर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है। इससे पहले यह वाडा विधानसभा सीट के नाम से पहचानी जाती थी। तब यहां भाजपा का दबदबा था। 1978 के बाद 1990 में बीजेपी ने सीट पर अपना दबदबा बनाया और 2004 तक लगातार जीत दर्ज की। 2008 में हुए परिसीमन के बाद इस सीट के कुछ क्षेत्रों को बदलकर इसका नाम विक्रमगढ़ विधानसभा सीट कर दिया गया। उसके बाद भी यहां हुए चुनाव में दो बार बीजेपी ने जीत दर्ज की आखिरी बार वाले चुनाव में एनसीपी ने बीजेपी के इस किले में सेंध लगा दी थी।
ये भी पढ़ें- पालघर विधानसभा सीट: शिवसेना का गढ़ है ये सीट, विभाजन के बाद क्या हैट्रिक…
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
विक्रमगढ़ सीट अस्तित्व में आने के बाद किसने जीत दर्ज की
2019: सुनील चंद्रकांत भुसारा, राकांपा
2014: विष्णु राम सवारा, भाजपा
2009: एडवोकेट चिंतामन वांगा, भाजपा
विक्रमगढ़ सीट का जातीय समीकरण
विक्रमगढ़ सीट अनुसूचित जनजाति बहुल सीट है, यहां पर अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या करीब 90 फ़ीसदी के आसपास है। 2,20,975 लोग यहां पर अनुसूचित जनजाति समुदाय के हैं। विक्रमगढ़ सीट के कुल मतदाताओं की संख्या 2,50,000 के करीब है। ग्रामीणों की संख्या 95 फ़ीसदी है और शहरी इलाके में सिर्फ चार प्रतिशत लोग ही रहते हैं। मुस्लिम वोटर की अगर बात की जाए तो सिर्फ दो प्रतिशत लोग यहां पर मुस्लिम समुदाय के हैं, तो यहां पर अनुसूचित जनजाति के समुदाय को रिझाने में जो उम्मीदवार कामयाब होता है उसकी जीत तय मानी जाती है।
Vikramgad vidhansabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMजम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
May 26, 2026 | 10:47 PMगोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMMP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
May 26, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














