- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar Vidhansabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
पालघर विधानसभा सीट: शिवसेना का गढ़ है ये सीट, विभाजन के बाद क्या हैट्रिक का सपना होगा पूरा
- Written By: अनिल सिंह
पालघर विधानसभा सीट शिवसेना के दृष्टिकोण से बेहद अहम सीट है। 1972 से लेकर अब तक 6 बार शिवसेना यहां से चुनाव जीत चुकी है। चलिए जानते हैं कि इस इस सीट पर किस पार्टी के जीतने की संभावना है।

पालघर सीट का इतिहास
मुंबई: पालघर विधानसभा सीट महाराष्ट्र की 288 सीटों में से एक है और यह शिवसेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण सीट है। लेकिन शिवसेना में विभाजन के बाद यह सीट किसके खाते में जाती है यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। अविभाजित शिवसेना की पकड़ इस सीट पर बेहद मजबूत थी, यह अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो बार के चुनाव से शिवसेना ही यहां जीत रही है।
इस बार वह हैट्रिक की कोशिश कर सकती थी लेकिन शिवसेना पार्टी का खुद का समीकरण भी इस समय पूरी तरह से बदला हुआ है। ऐसे में इस बार यह सीट किसके खाते में जाती है यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। इस बार यहां लड़ाई शिवसेना बनाम शिवसेना देखने को मिल सकती है।
पालघर सीट का इतिहास
पालघर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और शिवसेना के बीच में ही कांटे की लड़ाई दिख रही है। पहले यह कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, लेकिन यहां शिवसेना ने सेंध लगा दी। और 1990 से लेकर 2004 तक अपना दबदबा कायम रखा, फिर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए शिवसेना के गढ़ में सेंध लगाई। और 2009 का चुनाव कांग्रेस ने जीता लेकिन 2014 में फिर उलटफेर हुआ शिवसेना ने इस सीट पर वापसी की, 2019 में भी सेना ने ही जीत हासिल की और अब शिवसेना हैट्रिक के प्रयास में नजर आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कब किस पार्टी ने मारी बाजी
2019: श्रीनिवास चिंतामन वंगा, एसएचएस
2014: घोड़ कृष्ण अर्जुन, एसएचएस
2009: गावित राजेंद्र ढेड्या, कांग्रेस
2004: मनीषा मनोहर निमकर, एसएचएस
1999: मनीषा मनोहर निमकर, एसएचएस
1995: निमकर मनीषा मनोहर, एसएचएस
1990: अविनाश बलिराम सुतार, एसएचएस
1985: वलवी विष्णु गोपाल, कांग्रेस
1980: वलवी विष्णु गोपाल, कांग्रेस(आई)
1978: अर्जुन काकड्या शिंगाडे, जेएनपी
1972: विनायक सीताराम पाटिल, कांग्रेस
पालघर विधानसभा सीट का जाति समीकरण
पालघर विधानसभा सीट रिजर्व्ड सीट है। यह एसटी के लिए आरक्षित सीट है। इससे यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि यहां अनुसूचित जनजाति बहुल जनसंख्या है। यह कुल मतदाताओं की संख्या 2,80,000 के आसपास है। 71% आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है। वहीं 28% के लगभग लोग शहरी इलाकों में रहते हैं। मुस्लिम आबादी यहां पर 6.2% है। वहीं अनुसूचित जाति के 7,162 लोग हैं, जो 2.5% के आसपास है। अनुसूचित जनजाति की आबादी 36.55% है। इसीलिए इसे अनुसूचित जनजाति बहुलिका कहा जाता है जो उम्मीदवार इस समुदाय को रिझाने में कामयाब होता है उसकी जीत तय मानी जाती है।
Palghar vidhansabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! बाजार में आई नकली चांदी की बाढ़, BIS ने जारी की चेतावनी; खरीदारी से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट
May 26, 2026 | 09:46 PMउज्जैन में महा-शिप्रा परिक्रमा का भव्य समापन, CM मोहन यादव ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट लंबी चुनरी
May 26, 2026 | 09:43 PMपश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
May 26, 2026 | 09:42 PMAnanya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
May 26, 2026 | 09:40 PMबरगी क्रूज हादसे की न्यायिक जांच शुरू, उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने रखे तर्क; जानें आज पहली सुनवाई में क्या हुआ
May 26, 2026 | 09:30 PMRCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
May 26, 2026 | 09:23 PMManoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
May 26, 2026 | 09:16 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














