-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- The Electoral Battle Of Jammu And Kashmir Will Become The Cause Of Division Between Sp And Congress
जम्मू-कश्मीर का चुनावी रण बनेगा सपा-कांग्रेस में फूट की जड़, जानिए क्या है पूरा मामला
- Written By: अभिषेक सिंह
जम्मू-कश्मीर मे चुनावी मौसम अंगड़ाइयां ले रहा है। केसर की क्यारी में इंतखाब की तैयारी हो रही है। इसी को लेकर बीजेपी के अलावा बाकी मुल्क की दो बड़ी सियासी पार्टियों के बीच के बीच फूट के आसार दिखाई दे रहे हैं। चर्चा है कि जम्मू-कश्मीर का चुनाव शमशीर बनकर दोनों पार्टियों के गठबंधन को दो फाड़ कर सकती है। इसके पीछे एक ख़बर के साथ राजनीतिक विश्लेषकों के अपने-अपने तर्क हैं।

अखिलेश यादव व राहुल गांधी (कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर मे चुनावी मौसम अंगड़ाइयां ले रहा है। केसर की क्यारी में इंतखाब की तैयारी हो रही है। इसी को लेकर बीजेपी के अलावा बाकी मुल्क की दो बड़ी सियासी पार्टियों के बीच के बीच फूट के आसार दिखाई दे रहे हैं। चर्चा है कि जम्मू-कश्मीर का चुनाव शमशीर बनकर दोनों पार्टियों के गठबंधन को दो फाड़ कर सकती है। इसके पीछे एक ख़बर के साथ राजनीतिक विश्लेषकों के अपने-अपने तर्क हैं।
जम्मू-कश्मीर में 6 साल बाद चुनावों का ऐलान हो गया है। राज्य की 90 सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 18 सितंबर को मतदान होगा, जबकि दूसरे फेज के लिए 25 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। तीसरे और आखिरी चरण के लिए 1 अक्टूबर को जनता जनादेश देगी। वहीं, चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
कश्मीर में ताल ठोंकेने को बेताब सपा
दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी समाजवादी पार्टी भी कश्मीर के चुनावी कुरुक्षेत्र में ताल ठोंकने के लिए बेताब दिखाई दे रही है। यही वजह है कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव अब सपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के साथ ही अन्य राज्यों में भी अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। यही वजह है कि यूपी में कांग्रेस को सीटें देने के नाम पर वह हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव लड़ना चाहते हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर के लिए भी सपा मुखिया ने नई रणनीति तैयार की है।
सम्बंधित ख़बरें
कृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
सुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर: आतंकी ने सीआरपीएफ चौकी पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर
अखिलेश यादव ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव लड़ने की तैयारी की है। इसके लिए सपा नेता जियालाल वर्मा को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सपा यहां सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सपा अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि इन सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों के नामों की सूची तैयार की जाए और पार्टी के संगठन की जमीन तैयार करने पर जोर दिया है।
पहले भी लड़ चुकी है चुनाव
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के मुताबिक, सपा पहले भी जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ चुकी है। पूर्व विधायक और सांसद शेख अब्दुल रहमान जम्मू-कश्मीर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी का संगठन सालों से यहां काम कर रहा है। इसलिए अब सपा ने इस चुनाव में उतरने की तैयारी कर ली है। जियालाल वर्मा का कहना है कि प्रत्याशियों की सूची तैयार की जा रही है और सपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।
कांग्रेस-एनसी के बीच बंटी सीटें
कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 90 में से 51 सीटों पर फारूख अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ताल ठोंकेगी तो वहीं 32 सीटों पर कांग्रेस के सिपहसालार मैदान लेंगे। इसके अलावा 2 सीटों पर सीपीआई (एम) और पैंथर्स पार्टी लड़ेगी। वहीं, 5 सीटों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि इन सीटों पर कांग्रेस-एनसी की फ्रेंडली फाइट होगी।
सपा-कांग्रेस में क्यों होगी कलह?
यही वजह है कि कहा ये जा रहा है कि सपा राज्य में कांग्रेस के कोटे से सीटें चाहेगी। कांग्रेस के हिस्से में वैसे भी 32 सीटें ही आई हैं। ऐसे में यदि सपा कांग्रेस से 7 सीटें मांगती है तो उसे देने में दिक्कत होना लाजमी है। इसीलिए माना ये जा रहा है कि कश्मीर चुनाव सपा-कांग्रेस की कलह की जड़ बन सकता है। बाकी कहावत है कि जंग और मुहब्बत में सब जायज है वह कभी सच होते शायद ही आपने कभी देखी हो, लेकिन सियासत में सबकुछ जायज है यह सच होते हुए कई बार देख चुके होंगे।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित चुनाव बना चुनौती, कठुआ में सेना के कैंप के पास से हिरासत में लिए गए 4 संदिग्ध
The electoral battle of jammu and kashmir will become the cause of division between sp and congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMJapan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM













