-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- West Bengal Chief Secretary Manoj Agarwal Appointment Controversy Voter List Sir
नवभारत संपादकीय: बंगाल में मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल की नियुक्ति पर सवाल, क्या SIR बना ‘पुरस्कार’ का आधार?
- Written By: आकाश मसने
West Bengal Chief Secretary Appointment: पश्चिम बंगाल में मनोज अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। SIR में लाखों नाम कटने और उनकी नियुक्ति के बीच के कनेक्शन ने हलचल मचा दी है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल (डिजाइन फोटो)
Manoj Agarwal Chief Secretary Of West Bengal Controversy: पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को शुभेंदु अधिकारी की सरकार में मुख्य सचिव बनाए जाने से अनेक प्रश्न उठे हैं। अग्रवाल राज्य के वरिष्ठ नौकरशाह हैं जो इस वर्ष जुलाई में रिटायर होने वाले थे। क्या सरकार उनकी सेवानिवृत्ति टालकर उन्हें पद पर कायम रखेगी ? उनकी देखरेख में राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया गया जिसमें 91 लाख नाम हटाए गए। इनमें से 27 लाख नाम विवादास्पद माने गए जिनकी अपील प्रक्रिया अधूरी पड़ी है।
पश्चिम बंगाल के एसआईआर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इन सारी स्थितियों को देखते हुए अग्रवाल की चीफ सेक्रेटरी पद पर नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या चुनाव में बीजेपी की राह आसान बनाने के लिए उन्हें इस तरह पुरस्कृत किया गया? वह सक्षम अधिकारी होंगे लेकिन क्या उन्हें निष्पक्ष और विश्वसनीय माना जाएगा?
मनोज अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाना संदेह पैदा कर रहा
आम तौर पर ऐसे सीईओ या मुख्य कार्यपालक अधिकारी को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है जो निर्वाचन कराने के कुछ समय बाद रिटायर हो जाए लेकिन मनोज अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाना जनमानस में संदेह पैदा करता है कि क्या बीजेपी ने अपनी चुनावी सफलता में मदद के लिए उन्हें इनाम से नवाजा है? यहां संस्थागत विश्वसनीयता का मुद्दा उठता है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान क्यों दिखा रहा है आक्रामक तेवर? जानिए पूरी कहानी
नवभारत संपादकीय : अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
एसआईआर की प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ियां होंगी तो वह राज्य सरकार के हित में मुख्य सचिव के रूप में स्थिति संभाल लेंगे। टीएमसी ने अपने 15 वर्ष के शासन में नौकरशाही का राजनीतिकरण कर दिया था। बीजेपी सरकार को इससे बचना चाहिए।
SIR में नाम कटने वालों को मिलेगा सरकारी लाभ
नई सरकार ने आश्वासन दिया है कि जिनके मताधिकार संबंधी मामले अभी भी न्यायाधिकरण के सम्मुख विचाराधीन हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ मिलते रहेंगे लेकिन जिनके नाम एसआईआर के दौरान हटा दिए गए हैं, उन्हें ऐसा कोई लाभ नहीं मिलेगा। चुनाव के ठीक पहले एसआईआर कराने से मतदाताओं की अपील पर सुनवाई नहीं हो पाई। स्वयं को सबूतों के साथ वोटर सिद्ध करने की जिम्मेदारी नागरिकों पर डाल दी गई थी।
यह भी पढ़ें:- नीट नौटंकी : सरकार जिम्मेदार, छात्रों से खिलवाड़, NTA की जबरदस्त विफलता
नई सरकार के एक मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने सीएए के अंतर्गत नागरिकता के लिए आवेदन किया है, उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सीएए में पड़ोसी देशों से आए गैरमुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। एसआईआर में मुस्लिमों के नाम बड़ी तादाद में हटाए जाने का आरोप है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह राज्य से घुसपैठियों को खदेड़ने की असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार का अनुकरण करेंगे। इस तरह की प्रशासकीय प्रक्रिया में चीफ सेक्रेटरी के निर्देश का विशेष महत्व रहेगा।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
West bengal chief secretary manoj agarwal appointment controversy voter list sir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fifa World Cup: रोनाल्डो ने पहना नंबर 21, क्रोएशिया से शानदार जीत के बाद दी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजली
Jul 03, 2026 | 01:01 PMCA Foundation Result 2026: साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, 92.75% अंक हासिल कर देश में किया टॉप
Jul 03, 2026 | 12:58 PMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल: सचिन अहीर के बाद किरण सरनाईक भी देंगे शिंदे गुट को समर्थन; बच्चू कडू का बड़ा बयान
Jul 03, 2026 | 12:51 PMगड़चिरोली में आफत की बारिश: आष्टी-सिरोंचा नेशनल हाईवे पर बहा वैकल्पिक रास्ता, थमा सैकड़ों वाहनों का पहिया
Jul 03, 2026 | 12:51 PMआष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
Jul 03, 2026 | 12:50 PM12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PMAlpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
Jul 03, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














