- Hindi News »
- Elections »
- Real Architects Of Bjp Victory In Haryana Cabinet Minister Dharmendra Pradhan
भाजपा के इस नेता में है हार को जीत में बदलने की क्षमता, हरियाणा चुनाव में साबित कर दी अपनी स्किल
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सारे पूर्वानुमानों को फेल करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित तरीके से 48 सीटों पर जीत हासिल करवाने में एक खास चेहरे का रोल था, जिसने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए दिन-रात एक किया और हरियाणा में कई रातें भी गुजारीं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (डिजाइन फोटो, सौ- नवभारत)
नई दिल्ली : देशभर के मीडिया चैनल और एग्जिट पोल में हरियाणा राज्य में कांग्रेस पार्टी की जीत और भारतीय जनता पार्टी सरकार की विदाई की खबरें प्रचारित प्रसारित की जा रही थीं और मतगणना के पहले दो घंटे के रूझान देखकर सारे लोगों को भी ऐसा लगने लगा था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता ऐसे थे, जो अपनी जीत को पक्की मान रहे थे, क्योंकि उन्होंने जमीनी स्तर पर अपनी मजबूत एक्सरसाइज कर रखी थी और उन्हें पता था कि कहां पर कैसे बड़ी पलटती नजर आ रही है।
भारतीय जनता पार्टी के जमीनी रणनीतिकारों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ रणनीतिकार और मोदी सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी अहम भूमिका निभाई थी। वह हरियाणा में जीत के चुनावी रणनीतिकारों व प्रबंधकों में काफी अहम भूमिका निभाने वालों में से थे।
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (सौ- नवभारत)
ये है धर्मेंद्र प्रधान की खासियत
ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार ने जानबूझकर सत्ता विरोधी माहौल को थामने और उसे जीत में परिवर्तित करने की कमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी थी। धर्मेंद्र प्रधान अपनी शांत स्वभाव और मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर पूरी तरह से काम करते रहे और भाजपा को जीत का तिलक लगाकर ही सांस ली। साथ ही राज्य में भाजपा में लगातार तीसरी जीत दिलाकर इतिहास बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इसे भी पढ़ें..Haryana Assembly Elections Result 2024: विनेश की जीत पर बृजभूषण का तंज, कहा- जहां जाती हैं विनाश होता है
आपको बता दें कि संगठन के मामलों में व्यापक अनुभव रखने वाले धर्मेंद्र प्रधान कई राज्यों में पार्टी के विजय के अभियान का सफल नेतृत्व कर चुके हैं। सफल चुनाव प्रबंधन और गंभीरता से हर रणनीति का क्रियान्वयन करने का अनुभव रखने वाले धर्मेंद्र प्रधान के ऊपर न सिर्फ पार्टी संगठन का भरोसा है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी उन पर पूरा भरोसा जताते हैं।
अपने राज्य में दिखा चुके हैं करिश्मा
आपको याद होगा कि वह ऐसा ही कारनामा कुछ महीने पहले उन्होंने उड़ीसा में कर दिखाया था और कई सालों से चली आ रही बीजू जनता दल की सरकार को वहां से बेदखल करके भारतीय जनता पार्टी की पहली बार सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। उनकी इसी खासियत की वजह से एक बार फिर उनको हरियाणा में काम करने की सलाह दी गई, जिस जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया।
इसे भी पढ़ें..Haryana Assembly Elections Result 2024: ‘क्या से क्या हो गए देखते-देखते’, हरियाणा में बदले हाथ के हालात तो वायरल हो गई ये फोटो
स्थानीय नेताओं का कहना है कि हरियाणा में वह पूरे समय तक जी जान से लग रहे और कई जिलों में कैंप लगाकर स्थानीय नेताओं से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। रोहतक, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में बाकायदा कैंप लगाकर कई रात निवास भी किया और अपनी रणनीति को जमीनी स्तर पर उतरने में सफल रहे।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में सारे पूर्वानुमानों को फेल करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित तरीके से 48 सीटों पर जीत हासिल करके बहुमत दिला दिया। साथ ही हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा मजबूक कर दिया, जबकि कांग्रेस पार्टी केवल 37 सीटों पर सिमट गई। अन्य के खाते में 5 सीटें आई हैं।
Real architects of bjp victory in haryana cabinet minister dharmendra pradhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार वकील पति समर्थ पर 10 हजार का इनाम घोषित; पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी में पुलिस
May 18, 2026 | 05:24 PMBenefits of Cashew: मुठ्ठी भर काजू आपकी स्किन, बालों और आंखों के लिए है फायदेमंद, डेली डाइट में करें शामिल
May 18, 2026 | 05:18 PMगिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
May 18, 2026 | 05:17 PMइतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
May 18, 2026 | 05:12 PMSilk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMचिखलदरा में एसटी चालक पर हमला, आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 10 साल पुराना मामला
May 18, 2026 | 05:04 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












