- Hindi News »
- Elections »
- Maharshtra Assembly Elections 2024 Latur Rural Assembly Constituency Profile
लातूर विधानसभा सीट: दशकों से किया कांग्रेस ने राज, क्या BJP इस बार जीत पाएगी लोगों का भरोसा?
लातूर ग्रामीण लातूर में एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद, लातूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को 2008 में लातूर शहर और लातूर ग्रामीण में विभाजित किया गया था।
- Written By: सिमरन सिंह

लातूर विधानसभा सीट 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव के साथ सभी के बीच हलचल शुरू हो गई है। ऐसे में अब चुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे जो 20 नवंबर को किए जाएंगे। जिसके बाद राज्य में 23 नवंबर को मतगणना होगी। ऐसे में अब सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली हैं। महाराष्ट्र की जनता से लेकर नेता तक बस चुनाव आयोग की तरफ निहार रहे हैं।
चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी, ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी, इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगी, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए लातूर विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
केरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
BJP Foundation Day 2026: फडणवीस की राज्यभर में जनसंवाद योजना, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विशेष कार्यक्रम
चुनाव प्रचार के बीच शशि थरूर पर हमला? गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने की मारपीट, देखें VIDEO
ये भी पढ़े: परली विधानसभा सीट: पहले BJP का राज, फिर कांग्रेस ने फैलाया परचम; अब किसकी बनेगी सरकार?
लातूर विधानसभा सीट
लातूर ग्रामीण लातूर में एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद, लातूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को 2008 में लातूर शहर और लातूर ग्रामीण में विभाजित किया गया था। वे लातूर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का हिस्सा हैं।
लातूर भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक शहर है, और मराठवाड़ा क्षेत्र के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यह लातूर जिले और लातूर तालुका का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह शहर कई ऐतिहासिक स्मारकों से घिरा एक पर्यटन केंद्र है, जिसमें उदगीर किला और खरोसा गुफाएँ शामिल हैं।
लातूर ग्रामीण महाराष्ट्र का एक विधानसभा क्षेत्र है। 2019 में, इस निर्वाचन क्षेत्र पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। 2019 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धीरज विलासराव देशमुख ने नोटा को 107506 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। लातूर ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लातूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनावों में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. शिवाजीराव कलगे ने भारतीय जनता पार्टी के सुधाकर तुकाराम श्रंगारे को हराकर लातूर लोकसभा (एमपी) सीट से 61881 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
ये भी पढ़े: पुरंदर विधानसभा सीट: कांग्रेस और शिवसेना का सीधा टक्कर, जानिए कौन बनेगा पुरंदर का सिकंदर?
विधानसभा के सदस्य
| वर्ष | सदस्य | पार्टी |
|---|---|---|
| 2009 | वैजनाथ शिंदे | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 2014 | त्र्यंबकराव श्रीरंगराव भिसे | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 2019 | धीरज विलासराव देशमुख | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
2024 में क्या होगा जनता का मूड
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि लातूर विधानसभा सीट पर लंबे समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रही है। वहीं 2009 से 2019 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने पैर इस राज्य में जमा रखें है। हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था?
Maharshtra assembly elections 2024 latur rural assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hormuz Strait पर अमेरिका का सरेंडर! ईरान के आगे ट्रंप हुए बेबस, इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Apr 04, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर: ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, नांदेड़ रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, समयपालन और गति में रिकॉर्ड सुधार
Apr 04, 2026 | 10:07 AMलोकसभा में गूंजी ‘पंजाब 95’, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो, फिर चर्चा में आई फिल्म
Apr 04, 2026 | 10:03 AMMumbai में नाले सफाई पर संकट: मीठी नदी की सफाई में देरी से बढ़ी चिंता, बीएमसी की तैयारी पर उठे सवाल
Apr 04, 2026 | 09:53 AMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Apr 04, 2026 | 09:39 AMकेरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
Apr 04, 2026 | 09:38 AMकेरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
Apr 04, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












