-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Elections Savarkar Song Sung In Mva Rally Rahul And Kharge Were Sitting On The Stage
महाराष्ट्र चुनाव: MVA की रैली में वीर सावरकर का गीत, मंच पर राहुल और खड़गे बैठे रहे चुपचाप
- Written By: राहुल गोस्वामी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में महाविकास अघाड़ी की बैठक बीते बुधवार को आयोजित की गई। इस खास बैठक के बीच में अचानक एक नेता ने मंच पर वीडी सावरकर का लिखा गीत गाया।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई : जहां एक तरफ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने उफान पर है । वहीं इस गर्म माहौल में सुबे की राजधानी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में महाविकास अघाड़ी की बैठक बीते बुधवार को आयोजित की गई। इस खास बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना उभाटा प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार शामिल हुए।
इस खास बैठक के बीच में अचानक एक नेता ने मंच पर वीडी सावरकर का लिखा गीत गाया। जिससे सब तरफ मानों हलचल पैदा हो गई। हालांकि यह गीत राहुल गांधी के सभा को संबोधित करने से पहले गाया गया था।
यहां पढ़ें – भाजपा के 40 बागी निलंबित, चंद्रशेखर बावनकुले की सख्त चेतावनी, बोले- प्रचार नहीं करने पर भी होगी कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं
वीडी सावरकर का गीत
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी की बीते बुधवार को आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर द्वारा स्वतंत्रता और मातृभूमि की प्रशंसा में लिखा गया गीत ‘जयस्तुते’ गाया गया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में आयोजित एमवीए की रैली में सावरकर के कटु आलोचक माने जाने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे, लेकिन यह गीत गांधी के सभा को संबोधित करने से पहले गाया गया। राहुल गांधी सहित MVA नेताओं के भाषण शुरू करने से बहुत पहले सावरकर द्वारा लिखा गया गीत ‘जयस्तुते’ गाया गया।
हैरान करने वाली बात
बता दें कि, राहुल अक्सर सावरकर पर निशाना साधते रहे हैं। वे अकसर स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की आलोचना करते रहते हैं। सावरकर को अंग्रेजों से पेंशन मिलती थी। वह लगातार इस बात का जिक्र करते हैं कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों से माफी भी मांगी थी। हालांकि इस बाबत BJP के तमाम नेता उन पर हर दम निशाना भी साधते हैं। इस बाबत देश की कई पुलिस स्टेशनों में राहुल के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं। उन्हे कई बार कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़े। ऐसे में राहुल की बीकेसी में बैठक में जयोस्तुते गाने की प्रस्तुति दी गई जो वाकई हैरान करने वाली बात है।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव के लिए मंगाई गई 2 करोड़ से अधिक स्याही की बोतलें, 9.70 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग
जानकारी दें कि, MVA ने इस रैली में 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए पांच गारंटी पेश कीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सभा को संबोधित किया। ये सभी एमवीए के घटक दल हैं।
MVA ने जारी किया घोषणापत्र
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन से आगे निकलने की कोशिश में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) ने बीते बुधवार को राज्य में महिलाओं के लिए प्रति माह 3,000 रुपये और राज्य परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया। कृषि समृद्धि योजना के तहत किसानों का तीन लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जाएगा और फसल ऋण के नियमित पुनर्भुगतान के लिए प्रोत्साहन के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं बेरोजगार युवाओं के लिए चार हजार रुपये प्रति माह का भत्ता, 25 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा देने का भी वादा किया गया है।
Maharashtra elections savarkar song sung in mva rally rahul and kharge were sitting on the stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMPK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PMChandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Aug 04, 2026 | 07:30 PMनीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Aug 04, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














