भाजपा के 40 बागी निलंबित, चंद्रशेखर बावनकुले की सख्त चेतावनी, बोले- प्रचार नहीं करने पर भी होगी कार्रवाई

महायुति और पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ बगावत करने वाले 40 लोगों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो लोग महायुति का प्रचार नहीं करेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा के 40 बागी निलंबित, चंद्रशेखर बावनकुले की सख्त चेतावनी, बोले- प्रचार नहीं करने पर भी होगी कार्रवाई
चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नागपुर:  भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में महायुति और पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ बगावत करने वाले 40 लोगों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो लोग महायुति का प्रचार नहीं करेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह जानकारी दी। उन्होंने राहुल गांधी के नागपुर दौरे पर भी टिप्पणी की।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी बंद कमरे में चर्चा कर रहे हैं। वे मीडिया को भी कुछ नहीं बताना चाहते। उनकी कोशिश जनता के बीच भ्रम पैदा करना है। वे शहरी नक्सलवाद का समर्थन करने आए हैं, देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करने आये हैं। कांग्रेस ने 80 बार संविधान बदला है। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को कांग्रेस ने 2 बार हराया।

दिव्यांग, निराश्रितों को 2,100 रुपए प्रति माह मिलेंगे

बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. बाबासाहब आंबेडकर विचारों को कभी स्वीकार नहीं किया। राहुल गांधी बाबासाहेब के विचारों के खिलाफ हैं और अब संविधान की बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहनों को प्रति वर्ष 25,000 रुपए देने का फैसला किया है। वर्तमान में उन्हें 18,000 मिल रहे हैं। इसी तरह दिव्यांग, निराश्रितों को 2,100 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे का एजेंडा महाराष्ट्र में परियोजनाओं का विरोध करना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे में वे महाराष्ट्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

दशकों पहले का विदर्भ बदल गया

राज ठाकरे ने विदर्भ के पिछड़ेपन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 10 साल पहले के विदर्भ और आज के विदर्भ में बदलाव आया है। चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि कांग्रेस के 45 साल की तुलना में हमारे 10 साल के बीच बड़ा बदलाव आया है। वहीं शरद पवार ने पहले भी सहानुभूति कार्ड खेला है। अब लोग इस सहानुभूति पर नहीं जाएंगे। बावनकुले ने दावा किया कि लोग महायुति के काम पर ध्यान देंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com