- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections Kalyan East Assembly Constituency Profile
कल्याण पूर्व विधानसभा सीट: इस बार भी चलेगा गणपत गायकवाड का जादू या फिर विपक्षी दल लगाएंगे उनके अश्वमेध के घोड़े पर लगाम
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की बेला नजदीक है। सियासी दल और सियासतदान हर वह समीकरण सेट करने की जुगत में जुट गए हैं, जो उन्हें राज्य में सत्ता की कुर्सी पर आसीन कर सके। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं कल्याण पूर्व विधानसभा सीट की। जहां अब तक एक ही शख्स का एक छत्र राज रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक

कल्याण पूर्व विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की बेला नजदीक है। सियासी दल और सियासतदान हर वह समीकरण सेट करने की जुगत में जुट गए हैं, जो उन्हें राज्य में सत्ता की कुर्सी पर आसीन कर सके। इसके लिए वह सीट वाइज प्लानिंग में लग चुके हैं। किस सीट पर कौन से समीकरण और किन-किन मुद्दों को हथियार बनाकर 2024 के इस चुनावी महाभारत में राजतिलक किया जा सकता है उसे लेकर हर पार्टी रणनीति तैयार कर रही है।
अब तक महाराष्ट्र की किस सीट पर कौन हावी रहा है? किसने कब जीत दर्ज की है? कौन विजयश्री की तलाश में है वह सब जानने की इच्छा आपके मन में भी होगी! आपकी इसी इच्छा की तृप्ति के लिए हम भी जुटे हुए हैं और आप तक हर सीट का लेखा-जोखा पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं कल्याण पूर्व विधानसभा सीट की। जहां अब तक एक ही शख्स का एक छत्र राज रहा है।
साल 2009 में चुनाव के पहले परिसीमन मे बनी कल्याण पूर्व सीट पर अब तक गणपत कालू गायकवाड़ को ही जनता जनादेश देती आई है। 2009 में उन्होंने इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की तो 2014 में भी वह यहां अपनी साख बचाने में कामयाब रहे। इसके बाद पिछले यानी 2019 चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट से दावेदारी पेश करते हुए जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी
यह भी पढ़ें- उल्हासनगर विधानसभा सीट: उल्हासनगर ने किसी एक पार्टी के नहीं दिया उल्लास मनाने अवसर, अबकी बार किसका होगा असर?
कब किसे मिली विजयश्री?
- 2019 गणपत कालू गायकवाड़, भाजपा
- 2014 गणपत कालू गायकवाड़, निर्दलीय
- 2009 गणपत कालू गायकवाड़, निर्दलीय
कल्याण पूर्व सीट के जातीय समीकरण
सामान्य कैटेगरी की इस सीट पर सामान्य और ओबीसी वोटर्स का दबदबा रहा है। वहीं, 2019 चुनाव के आंकड़ों के अनुसार यहां कुल 3 लाख 42 हजार 263 वोट में करीब 40 हजार एससी वोटर्स की भागीदारी है। जबकि 14 हजार एसटी और 10 हजार के करीब मुस्लिम वोटर्स भी हैं। इस सीट पर करीब 80 फीसदी शहरी वोटर्स है। ऐसे में यहां के मुद्दे भी शहर से जुड़े होते हैं। जिनमें बिजली, पानी, सड़क और नाली शामिल है।
यह भी पढ़ें- सावनेर विधानसभा सीट: क्या कांग्रेस के ‘छत्रप’ को चुनौती दे पीएगी बीजेपी, जानिए अब तक किस का रहा दबदबा?
2024 में कौन भारी?
कल्याण पूर्व विधानसभा सीट पर पिछले तीनों चुनावों के वोटिंग पैटर्न और रिजल्ट्स पर नज़र डालें तो यहां एक बार फिर से गणपत कालू गायकवाड़ ही मैदान मारते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन सियासत में जनता को ही जनार्दन कहा जाता है। वह कब किसका समीकरण बिगाड़ दे, कब किसकी कुर्सी उखाड़ दे और किसकी ताजपोशी कर दे इसका सटीक अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन आंकड़े जो बयां कर रहे हैं उससे स्थिति एकदम साफ है। फिर भी देखना दिलचस्प होगा कि यहां इस बार कौन बाजी मारेगा।
Maharashtra assembly elections kalyan east assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: 150 करोड़ खर्च, 22 करोड़ आय, बिजली बिल से बढ़ा बोझ; घाटे में जल आपूर्ति योजना
Apr 04, 2026 | 11:43 AMNatural Skincare: घर पर सिर्फ 10 रुपए में बनाएं Vitamin C सीरम, पार्लर जैसा ग्लो देख हर कोई पूछेगा राज!
Apr 04, 2026 | 11:40 AMMumbai में ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में चल रहे फर्जी क्लिनिक का पर्दाफाश, मरीजों की जान से खेल रहे थे आरोपी
Apr 04, 2026 | 11:38 AMसभापति चुनाव से पहले सियासी घमासान, व्हिप को लेकर आरोप-प्रत्यारोप; डोणगांवकर-दानवे आमने-सामने
Apr 04, 2026 | 11:31 AMSC Sub-Classification: महाराष्ट्र में ‘कोटे के अंदर कोटा’ की हलचल, महायुति सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक!
Apr 04, 2026 | 11:27 AMIPL 2026: लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर पर मंडरा रहा बैन का खतरा, पूरी टीम पर लगाया गया जुर्माना
Apr 04, 2026 | 11:24 AMमंजूरी मिली, पर काम रुका: छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल परियोजना पर सवाल, जीआर का इंतजार
Apr 04, 2026 | 11:20 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














