-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections Savner Assembly Constituency Profile
सावनेर विधानसभा सीट: क्या कांग्रेस के ‘छत्रप’ को चुनौती दे पीएगी बीजेपी, जानिए अब तक किस का रहा दबदबा?
- Written By: अभिषेक सिंह
महाराष्ट्र चुनाव से पहले हम आप तक हर सीट का विश्लेषण लेकर पहुंच रहे हैं। आज बारी है नागपुर जिले और रामटेक संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली सावनेर विधानसभा सीट की। यहां के आंकड़ें जो बयां कर रहे हैं उससे बीजेपी के माथे पर शिकन ज़रूर आ जाएगी। क्योंकि यहां कांग्रेस एक तरह से छत्रप की स्थिति में काबिज है।

सावनेर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
नागपुर: महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बजने वाला है। उम्मीदों के मुताबिक राज्य में हरियाणा के साथ ही चुनाव होने चाहिए थे, लेकिन इस बार त्योहारों के मद्देनजर महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों की घोषणा में देरी की गई है। चुनाव आयोग की तरफ से 1 महीने का एक्सट्रा टाइम पार्टियों के लिए एक्जाम में दिया गया एक्स्ट्रा टाइम के जैसा है। राज्य की सभी 288 सीटों पर पार्टियों और संभावित उम्मीदवारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
दूसरी तरफ हम भी आप तक हर सीट का विश्लेषण लेकर पहुंच रहे हैं। आज बारी है नागपुर जिले और रामटेक संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली सावनेर विधानसभा सीट की। यहां के आंकड़ें जो बयां कर रहे हैं उससे बीजेपी के माथे पर शिकन ज़रूर आ जाएगी। क्योंकि यहां कांग्रेस एक तरह से छत्रप की स्थिति में काबिज है। यहां तक कि कांग्रेस की तरफ से जो यहां लगातार बीजेपी या विरोधी दलों के लिए चुनौती बना हुआ है उसका नाम भी सुनील छत्रपाल है।
यह भी पढ़ें:- काटोल विधानसभा सीट: पहले कांग्रेस फिर बनी एनसीपी का गढ़, क्या बीजेपी 2024 में साध पाएगी समीकरण?
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कैसा रहा सावनेर का इतिहास?
सावनेर सीट पर साल 1978 से लेकर 1990 तक आयोजित चार चुनावों में लगातार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। पहली बार कांग्रेस को 1995 के चुनाव में सुनील छत्रपाल ने ही निर्दलीय मैदान में उतरकर कांग्रेस के अश्वमेध के अश्व को लगाम लगाई। लेकिन उसके बाद 1999 मे यहां बीजेपी ने कब्जा जमा लिया। 2004 में एक बार सुनील छत्रपाल ने निर्दलीय मोर्चा संभालते हुए जीत दर्ज की। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसके बाद 2009, 2014 और 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की है।
कब किसे मिली सावनेर में विजयश्री?
- 2019 सुनील छत्रपाल केदार, कांग्रेस
- 2014 सुनील छत्रपाल केदार, कांग्रेस
- 2009 सुनील छत्रपाल केदार, कांग्रेस
- 2004 सुनील छत्रपाल केदार, निर्दलीय
- 1999 देवराव विट्ठलराव आसोले, बीजेपी
- 1995 सुनील छत्रपाल केदार, निर्दलीय
- 1990 रंजीत अरविंदबाबू देशमुख, कांग्रेस
- 1985 रंजीत अरविंदबाबू देशमुख, कांग्रेस
- 1980 रामजी चिमन नाईक, कांग्रेस (आई)
- 1978 रामजी चिमन नाईक, कांग्रेस(आई)
सावनेर के जातीय समीकरण
2019 चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 304816 मतदाताओं वाली इस सीट पर करीब साढे 53 हजार दलित यानी एससी वोटर्स है। इसके अलावा यहां 28 हजार के करीब आदिवासी वोटर्स भी किसी भी उम्मीदवार की जीत-हार में अमह भागीदारी निभाते हैं। बात करें मुस्लिम मतदाताओं की तो उनकी संख्या यहां करीब साढ़े 11 के आस-पास है। सावनेर में ग्रामीण और शहरी मतदाताओं का रेशियो करीब 60-40 फीसदी का है। इसलिए यहां चुनाव में राज्यस्तरीय मुद्दे हावी दिखाई देते हैं।
अबकी बार, किसे मिलेगा जीत का उपहार?
1978 से लेकर अब तक के चुनावी के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस का एक छत्र राज चला आ रहा है। यहां पर दो बार निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी हैं। जो कि अब लगातार कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर रहा है। इसके अलावा सावनेर के चुनावी इतिहास में केवल एक बार ही कमल खिल सका है। इस लिहाज से यहां एक बार फिर से कांग्रेस ही हावी दिखाई दे रही है। इस बार अगर कुछ उलटफेर नहीं होता यहा टिकट वितरण में कोई बदलाव नहीं होता है तो कांग्रेस की जीत ही पक्की दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें:- डोंबिवली विधानसभा सीट: हर बार लगातार जीत रहा बीजेपी उम्मीदवार, क्या अबकी बार विपक्ष कर पाएगा शिकार?
Maharashtra assembly elections savner assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














