- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections Ulhasnagar Assembly Constituency Profile
उल्हासनगर विधानसभा सीट: उल्हासनगर ने किसी एक पार्टी के नहीं दिया उल्लास मनाने अवसर, अबकी बार किसका होगा असर?
उल्हासनगर सीट पर पार्टियों से ज्यादा जनता ने उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। क्योंकि 1972 से चली आ रही चुनावी जंग में दो नाम ऐसे हैं जिन्होंने तीन औऱ चार बार जीत हासिल की हैं। जिसमें एक ने दो पार्टियों से जीत दर्ज की है तो दूसरे ने दो बार अलग-अलग पार्टी के टिकट पर तो एक बार निर्दलीय भी विजयश्री हासिल की है।
- Written By: मृणाल पाठक

उल्हासनगर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र के चुनावी समरांगण में सत्ता के लिए चुनावी संघर्ष शुरू होने वाला है। सियासी दलों ने भी इस लड़ाई के लिए कमर कस ली है। एक-एक सीट को लेकर मंथन किया जा रहा है जिससे कहीं भी किसी तरह की चूक न होने पाए। इस मौके पर हम भी सीट वाइज सारे समीकरण आप तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जिससे हर एक सीट के चुनावी मुद्दे, वहां के जातीय समीकरण, वहां के वोटिंग पैटर्न को देखते हुए आप हार पार्टी या प्रत्याशियों के हार जीत की संभावनाओं का आकलन कर सकें।
सीट दर सीट आप तक पहुंचाई जा रही जानकारी की सीरीज में आज बारी है उल्हासनगर सीट की। इस सीट पर पार्टियों से ज्यादा जनता ने उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। क्योंकि 1972 से चली आ रही चुनावी जंग में दो नाम ऐसे हैं जिन्होंने तीन औऱ चार बार जीत हासिल की हैं। जिसमें एक ने दो पार्टियों से जीत दर्ज की है तो दूसरे ने दो बार अलग-अलग पार्टी के टिकट पर तो एक बार निर्दलीय भी विजयश्री हासिल की है।
साल 1972 में यहां कांग्रेस के टिकट पर सन्मुख चूहरमल ने जीत दर्ज की। जिसके बाद 1978 में एफबीएल के टिकट पर हरचंदानी शीतलदास ने बाजी मारी। 1980 और 1985 में हरचंदानी शीतलदास ने ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद 1990 में कालानी सुरेश पप्पू ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। लेकिन 1995 में उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय मैदान में उतरकर विजय पताका फहरा दी। साल 1999 में उन्होंने एनवीवीपी और 2004 में आरपीआई (ए) के टिकट पर जीत हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी
यह भी पढ़ें- सावनेर विधानसभा सीट: क्या कांग्रेस के ‘छत्रप’ को चुनौती दे पीएगी बीजेपी, जानिए अब तक किस का रहा दबदबा?
दिलचस्प बात यह है कि 2009 में भले ही कुमार उत्तमचंद ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल कर ली, लेकिन इसके अगले चुनाव में सुरेश पप्पू कलानी की पत्नी ज्योति कलानी ने यहां एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल कर ली। हालांकि पिछले यानी 2019 के चुनाव में कुमार उत्तमचंद अइल्यानी ने एक बार फिर से इस सीट पर वापस कब्जा कर लिया।
कब कौन बना विजेता?
- 2019 कुमार उत्तमचंद अइल्यानी, भाजपा
- 2014 ज्योति पप्पू कलानी, एनसीपी
- 2009 कुमार उत्तमचंद अइल्यानी, भाजपा
- 2004 कलानी सुरेश (पप्पू) बुधरमल आरपीआई(ए)
- 1999 कलानी सुरेश (पप्पू) बुधरमल, एनवीपीपी
- 1995 कलानी सुरेश (पप्पू) बुधरमल, आईएनडी
- 1990 कलानी सुरेश (पप्पू) बुधरमल, कांग्रेस
- 1985 हरचंदानी सीतलदास खूबचंद, भाजपा
- 1980 हरचंदानी शीतलदास खूबचंद, भाजपा
- 1978 हरचंदानी सीतलदास खूबचंद, एफबीएल
- 1972 सन्मुख चूहरमल इसरानी, कांग्रेस
जातीय समीकरण और मुद्दे
आपको बता दें कि उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र कल्याण संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यह शहर औद्योगिक नगरी के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा यह महाराष्ट्र की एकमात्र विधानसभा सीट है जहां सबसे ज्यादा सिंधी समुदाय के लोग रहते हैं। कैंप नंबर 1, 2 और 3 और इसके पास के तीन गांव महारल, वरप और कंभा को भी इस सीट में शामिल किया गया है। परिसीमन के बाद भी यह सीट सिंधी समुदाय के उम्मीदवार के लिए मुफीद है। सिंधी मतदाताओं के अलावा यहां उत्तर भारतीय, मराठी, दलित और अल्पसंख्यक मतदाता भी हैं।
यह भी पढ़ें- जालना विधानसभा सीट: कांग्रेस के गढ़ को शिवसेना ने किया था फतह, इस बार असर छोड़ेगी कलह?
2024 में किसका पलड़ा भारी?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले पांच सालों में हुई उठा पटक के बाद कई सीटें ऐसी हैं जहां हार जीत का सही अनुमान लगा पाना झूठ व मनगढंत कहानी के अलावा कुछ नहीं होगा। उल्हासनगर सीट उन्हीं सीटों में से एक है। लेकिन अगर वोटिंग पैटर्न और जनता के मूड की बात करें तो यहां इस बार चुनाव बराबरी का नज़र आने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा की बराबरी की इस जंग में बाजी कौन मारेगा?
Maharashtra assembly elections ulhasnagar assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विकास की वेदी पर ‘इतिहास’ की बलि ! त्र्यंबकेश्वर में कुंभ से पहले बड़ा बदलाव
Apr 04, 2026 | 12:56 PMपत्नी ने सरेआम मारा था थप्पड़ और दांत से काटा, हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को दी तलाक की मंजूरी
Apr 04, 2026 | 12:55 PMMumbai News: 2002 चुनाव से जुड़ा मामला, आरक्षित सीट पर जीतने वाले पूर्व पार्षद के खिलाफ FIR
Apr 04, 2026 | 12:54 PMIran Attack: ईरान का टेक कंपनियों पर हमला, Oracle के बाद Google-Meta भी खतरे में?
Apr 04, 2026 | 12:53 PM‘लोग कुछ भी कहें, मेरे लिए वो नेकदिल इंसान हैं’, रवि किशन ने की सलमान खान की जमकर तारीफ
Apr 04, 2026 | 12:48 PMIPL 2026 में क्या RCB 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? Virat Kohli ने दिया मजेदार जवाब, वायरल हुआ VIDEO
Apr 04, 2026 | 12:45 PMKitchen Hacks: 2-3 दिन में सूख जाती हैं हरी मिर्च? अपनाएं ये 3 सीक्रेट हैक्स, हफ्तों तक बनी रहेंगी ताजी
Apr 04, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














