
औसा विधानसभा सीट 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव के साथ सभी के बीच हलचल शुरू हो गई है। ऐसे में अब चुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे जो 20 नवंबर को किए जाएंगे। जिसके बाद राज्य में 23 नवंबर को मतगणना होगी। ऐसे में अब सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली हैं। महाराष्ट्र की जनता से लेकर नेता तक बस चुनाव आयोग की तरफ निहार रहे हैं।
चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी, ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी, इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगी, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए औसा विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
ये भी पढ़े: पनवेल विधानसभा सीट: करिश्माई वोटर बनाते है, मिलाजुला सियासी समीकरण
औसा लातूर में एक विधानसभा क्षेत्र है। परिसीमन अभ्यास के बाद, औसा विधानसभा क्षेत्र औसा तालुका के कुछ गांवों और निलंगा तालुका के कुछ गांवों से बना है। औसा तालुका के शेष गांव लातूर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा औसा निर्वाचन क्षेत्र आंशिक रूप से लातूर लोकसभा और आंशिक रूप से उस्मानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। औसा विधानसभा क्षेत्र में पारंपरिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सबसे मजबूत पार्टी है।
औसा महाराष्ट्र का एक विधानसभा क्षेत्र है। 2019 में, यह निर्वाचन क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी ने जीता था। औसा महाराष्ट्र राज्य के लातूर जिले के अंतर्गत आता है। 2019 में, भारतीय जनता पार्टी के अभिमन्यु दत्तात्रेय पवार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बसवराज महाद्वाराव पाटिल को 26714 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी।
औसा विधानसभा क्षेत्र उस्मानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार ओमप्रकाश भूपालसिंह उर्फ पवन राजेनिंबालकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अर्चना राणा जगजीत सिंह पाटिल को हराकर 329846 वोटों के अंतर से उस्मानाबाद लोकसभा (एमपी) सीट पर जीत हासिल की।
ये भी पढ़े: कोलाबा विधानसभा सीट: बीजेपी-कांग्रेस तथा शिवसेना को दिए बराबर मौके, इस बार बिगड़े समीकरण
| वर्ष | नाम | दल |
|---|---|---|
| 1962 | मल्लनाथ गुंडानाथ | भारतीय किसान और श्रमिक पार्टी |
| 1967 | वी. एस. मुसांडे | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1972-1978 | केशवराव सोनावणे | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1980 | शिवशंकर विश्वनाथ उत्गे | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1985-1995 | किसनराव जाधव | भारतीय कांग्रेस/भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1999-2004 | दिनकर माने | शिव सेना |
| 2009-2014 | बसवराज पाटिल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 2019 | अभिमन्यु पवार | भारतीय जनता पार्टी |
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि औसा विधानसभा सीट पर आखिरी बार भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई थी। लेकिन 2009 से 2014 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपना राज किया हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था?






