- Hindi News »
- Elections »
- Kerala Ldf And Udf Demanded To Change The Date Of Palakkad By Election
पलक्कड़ उपचुनाव की बदलेगी तारीख! केरल में एलडीएफ और यूडीएफ ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने निर्वाचन आयोग से पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तारीख में बदलाव की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुर: केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने निर्वाचन आयोग से पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तारीख में बदलाव की मांग की है। दोनों गठबंधनों का कहना है कि मतदान की तारीख 13 नवंबर को पलक्कड़ के प्रसिद्ध कल्पात्ती रथोत्सवम उत्सव से मेल खा रही है।
निर्वाचन आयोग ने पलक्कड़ और चेलाक्कारा विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ वायनाड लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बताया कि यह उत्सव केरल के सबसे प्रमुख उत्सवों में से एक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने आयोग से आग्रह किया है कि उपचुनाव की तिथि 13 नवंबर से पहले निर्धारित की जाए।
भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तारीख 20 नवंबर तय करने का अनुरोध किया है, क्योंकि 13 नवंबर को कल्पती रथोत्सवम रथ उत्सव की शुरुआत हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में BJP का सूखा खत्म…बनाया अपना पहला CM; इन 5 कारणों से अब तक बैकफुट पर थी पार्टी
पिछले 30 सालों से राजनीतिक कार्यकर्ता हूं…विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आया सम्राट चौधरी का पहला बयान
Bihar New CM: बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी…विधानमंडल की बैठक में लगी मुहर
BJP विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी… सीएम की रेस में भी सबसे मजबूत दावेदार, फैसला जल्द
Kerala BJP president K Surendran writes to Chief Election Commissioner, requesting him to reschedule the by-election in Palakkad Assembly constituency to November 20 as November 13 coincides with the beginning of Kalpathi Ratholsavam chariot festival. pic.twitter.com/2rTRWUvwHv — ANI (@ANI) October 15, 2024
यह भी पढ़ें:– कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, वायनाड से उपचुनाव में प्रियंका गांधी को बनाया प्रत्याशी
लोगों को होगी परेशानी
एलडीएफ ने भी एक बयान में कहा है कि कल्पात्ती रथोत्सवम पलक्कड़ के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक उत्सव है, और उपचुनाव की घोषणा इस उत्सव के पहले दिन की गई है। एलडीएफ के संयोजक टी. पी. रामकृष्णन ने कहा कि इससे लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कठिनाई होगी।
यह भी पढ़ें:– चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया को दी नसीहत, शुरुआती रुझानों को बताया बकवास
पलक्कड़ में 13 अक्टूबर को होना है मतदान
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। इसके साथ ही विभिन्न राज्याें की 47 विधानसभा क्षेत्रों और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घाेषणा की। इसमें केरल की दो विधानसभा सीट व वायनाड लोकसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसके अलावा उत्तराखंड में 1 विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे, मतगणना 23 नवंबर को होगी।
Kerala ldf and udf demanded to change the date of palakkad by election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Women Reservation: लोकसभा में महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी 273 सीटें, कुल सांसदों की संख्या में भी होगा इजाफा
Apr 14, 2026 | 07:00 PMTuesday Fasting Rules Mistakes: मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, तीसरा वाला तो पड़ेगा सबसे भारी!
Apr 14, 2026 | 06:58 PMDelhi-Dehradun Expressway: अब दिल्ली-देहरादून के बीच सफर होगा आसान, PM मोदी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घघाटन
Apr 14, 2026 | 06:57 PMकभी नीतीश को हराने की खाई थी कसम, अब उन्हीं की वजह से मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी; जानें वो दिलचस्प कहानी
Apr 14, 2026 | 06:48 PMगुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
Apr 14, 2026 | 06:48 PMLIVECSK vs KKR Live Score: संजू के शतक के बाद जोश में चेन्नई, केकेआर को पहली जीत की तलाश, थोड़ी देर में होगा टॉस
Apr 14, 2026 | 06:43 PMट्रेन में सीट पर खाना रखकर खाने का वीडियो वायरल, स्वच्छता पर छिड़ी बहस
Apr 14, 2026 | 06:36 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














