-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Jk Assembly Election Pm Modi To Address Rally In Srinagar Jammu Kashmir
आज जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की चुनावी सभा, 6 दिन में दूसरा दौरा, करेंगे वैष्णो देवी दर्शन भी
- Written By: राहुल गोस्वामी
PM मोदी आज एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के दौरा पर होंगें। वह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे चुनाव लड़ रहे BJP के उम्मीदवारों से भी मिलेंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार 19 सितंबर को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के दौरा पर होंगें। आज वह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं वे चुनाव लड़ रहे BJP के उम्मीदवारों से भी मिलेंगे। विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज वे श्रीनगर व कटड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। लेकिन वह कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे।
बता दें कि इससे पहले बीते 14 सितंबर को PM मोदी डोडा पहुंचे थे। यहां तब उन्होंने परिवारवाद, आतंकवाद, पत्थरबाजी, कश्मीरी पंडित और आर्टिकल 370 जैसे मुद्दों पर जनता को संबोधित किया था।
इस बीच बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान मतदान का प्रतिशत 58.85 रहा।चुनाव आयोग के मुताबिक, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23% और पुलवामा में सबसे कम 46.03% वोटिंग हुई। दूसरे नंबर पर डोडा 69.33%, तीसरे नंबर पर रामबन 67.71% रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
यहां पढ़ें – PM मोदी का ‘मिशन महाराष्ट्र’ शुरू, शुक्रवार को आएंगे वर्धा, देंगे कई सौगात
वहीं आज 19 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा चुनाव से पहले शेर-ए-कश्मीर पार्क, श्रीनगर में BJPकी एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।आज कि इस रैली में करीब 30,000 पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं वरिष्ठ BJP नेता मोहम्मद अनवर खान को रैली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।’
इधर निर्वाचन आयोग ने बताया कि बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए हुए पहले चरण के चुनाव में 61% से अधिक मतदान हुआ। आयोग ने कहा कि ये अस्थायी आंकड़े हैं और डाक मतपत्रों तथा दूरदराज के इलाकों से अंतिम रिपोर्ट आने के बाद इनमें वृद्धि हो सकती है। पहले चरण में सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ।
यहां पढ़ें – मानहानि केस में राहुल गांधी की आज UP के सुल्तानपुर में सुनवाई
निर्वाचन आयोग ने यह बताया कि किश्तवाड़ जिले में सबसे अधिक 80.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद डोडा (71.34 प्रतिशत) और रामबन (70.55 प्रतिशत) का स्थान रहा। आयोग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले में सबसे अधिक 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद अनंतनाग जिले में 57.84 प्रतिशत, शोपियां जिले में 55.96 प्रतिशत और पुलवामा जिले में 46.65 प्रतिशत मतदान हुआ। बीते अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jk assembly election pm modi to address rally in srinagar jammu kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMBrother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
Jul 12, 2026 | 08:11 AMExplainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Jul 12, 2026 | 07:55 AMगोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
Jul 12, 2026 | 07:51 AMMojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
Jul 12, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













