-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Will Visit Maharashtra Wardha On Friday
PM मोदी का ‘मिशन महाराष्ट्र’ शुरू, शुक्रवार को आएंगे वर्धा, देंगे कई सौगात
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार 20 सितंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और इस दौरान वह ‘पीएम विश्वकर्मा' कार्यक्रम में भाग लेंगे, अमरावती में ‘PM मित्र' पार्क की आधारशिला रखेंगे तथा ‘आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना' और ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना' की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली/वर्धा : जहां एक तरफ महाराष्ट्र में 2024 लोकसभा चुनाव राज्य की दो प्रमुख पार्टियों की टूट के अजीब साए में हो रहे हैं। वहीं BJP,कांग्रेस के अलावा अब यहां दो सेना और दो पवार वाली पार्टियां चुनाव के लिए कमर कस चुकीं हैं। ऐसें में साल 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में BJP के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी भी खुद कमर कस के मैदान में उतर चुके हैं। इसके साथ ही BJP ने महाराष्ट्र में PM मोदी की रैलियां 2019 की तुलना में दोगुनी कर दी हैं।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार 20 सितंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और इस दौरान वह ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, अमरावती में ‘PM मित्र’ पार्क की आधारशिला रखेंगे तथा ‘आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना’ और ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना’ की शुरुआत करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार PM मोदी आगामी 20 सितम्बर को महाराष्ट्र के वर्धा का दौरा करेंगे और सुबह करीब 11:30 बजे पीएम विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वह ‘PM विश्वकर्मा’ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और ऋण जारी करेंगे। इस योजना के तहत कारीगरों को दिए गए ठोस समर्थन के प्रतीक के रूप में, वह 18 लाभार्थियों को ‘PM विश्वकर्मा’ के तहत क्रेडिट भी वितरित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
यहां पढ़ें – तेलंगाना पुलिस में शामिल हुईं भारतीय मुक्केबाज निखत ज़रीन
PM मोदी उनकी विरासत और समाज में स्थायी योगदान के लिए सम्मान स्वरूप वह ‘PM विश्वकर्मा’ के तहत प्रगति के एक वर्ष को चिह्नित करने के लिए समर्पित एक विशेष डाक टिकट जारी करेंगे। इसके साथ ही वे अमरावती में ‘PM मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल’ (पीएम मित्र) पार्क की आधारशिला रखेंगे। करीब 1000 एकड़ के इस पार्क को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) द्वारा राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
भारत सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए सात ‘PM मित्र’ पार्क की स्थापना को मंजूरी दी थी। ‘PM मित्र’ पार्क भारत को कपड़ा निर्माण और निर्यात के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यहां पढ़ें – मानहानि केस में राहुल गांधी की आज UP के सुल्तानपुर में सुनवाई
इसके साथ ही प्रधानमंत्री महाराष्ट्र सरकार की ‘आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र’ योजना की भी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत 15 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राज्य भर के प्रसिद्ध कॉलेजों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकें।
इससे राज्य भर में लगभग 1,50,000 युवाओं को प्रत्येक वर्ष मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा। प्रधानमंत्री ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना’ की भी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत, महाराष्ट्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को प्रारंभिक चरण का समर्थन दिया जाएगा। इसमें 25 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत कुल प्रावधानों का 25 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित होगा, जैसा कि सरकार द्वारा निर्दिष्ट किया गया है। यह महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनने में भी मदद करेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm narendra modi will visit maharashtra wardha on friday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMBrother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
Jul 12, 2026 | 08:11 AMExplainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Jul 12, 2026 | 07:55 AMगोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
Jul 12, 2026 | 07:51 AMMojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
Jul 12, 2026 | 07:47 AMMumbai ANC की बड़ी कार्रवाई: 50 करोड़ का प्रतिबंधित केमिकल जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













