- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhis Hearing In Defamation Case In Sultanpur Today In Up
मानहानि केस में राहुल गांधी की आज UP के सुल्तानपुर में सुनवाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के मानहानि से जुड़े एक मामले में आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सुनवाई होनी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 2018 में राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के मानहानि से जुड़े एक मामले में आज यानी गुरूवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सुनवाई होनी है। कर्नाटक चुनाव के दौरान साल 2018 में राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद राहुल के खिलाफ BJP नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 को सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में रिट दायर की थी।
जानकारी दें कि बीते 5 सितंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में सुलतानपुर के सांसद/विधायक अदालत में साक्ष्य के आधार पर सुनवाई होनी थी, लेकिन शिकायतकर्ता स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर अदालत में गवाही देने नहीं पहुंचे। तब विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डे ने बताया कि वादी विजय मिश्रा का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण ह अदालत में उपस्थित नहीं हुए।
यहां पढ़ें – मथुरा में हुआ बड़ा रेल हादसा; मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली रूट बंद
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण भारत को कमजोर कर रहे मोदी! तमिलनाडु में राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ट्रंप कहेंगे कूदो तो PM…
राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लिया यू-टर्न; जानें दोहरी नागरिकता का पूरा मामला
महिला आरक्षण बिल का विरोध कर बुरा फंसा विपक्ष, अब BJP सड़कों पर उठाएगी यह मुद्दा; जानें आगे की पूरी रणनीति
भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया…महिला आरक्षण बिल खारिज होने पर बोले राहुल गांधी; सरकार पर साधा निशाना
उनके वकील ने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की थी। आज इस तारीख को वादी को अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा।
बता दें कि कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 2018 में राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर अगस्त 2018 में जिले के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अदालत में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से यह मामला अदालत में ही चल रहा है।
यहां पढ़ें – रामभुआल निषाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेनका गांधी, आपराधिक मामला छिपाने का आरोप
वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बीते 20 फरवरी 2024 में अदालत में राहुल गांधी ने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उन्हें 25-25 हजार के निजी मुचलके पर उन्हे जमानत मिल गई थी, इसके बाद अदालत की ओर से कई बार नोटिस जारी कर राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।
लेकिन तब लोकसभा चुनाव के दौरान व्यस्तता के चलते राहुल गांधी अदालत नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद अदालत ने सख्त लहजे में पेश होने का आदेश दिया था जिसके बाद बीते 26 जुलाई को राहुल गांधी ने सुलतानपुर की अदालत में आकर अपना बयान दर्ज कराया था।
Rahul gandhis hearing in defamation case in sultanpur today in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
Apr 18, 2026 | 10:48 PMASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PMअकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
Apr 18, 2026 | 10:35 PMUP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PMनागपुर में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी: अमरावती गए थे मकान मालिक, चोरों ने उड़ाए 2.57 लाख के जेवर और कैश
Apr 18, 2026 | 10:25 PMLucknow: फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, नैमिष नगर और काकोरी में 80 बीघा अवैध साम्राज्य पर चला एलडीए का पंजा
Apr 18, 2026 | 10:23 PMशर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM














