हरियाणा चुनाव के लिए जेजेपी-आसपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
- Written By: शुभम पाठक
जेजेपी-आसपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की पहली सूची (सोर्स:-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। हरियाणा चुनाव में साथ चुनाव लड़ रहे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी रण में अपना पहला कदम जमा दिया है।
हरियाणा की रण में होने वाले विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और चंद्रशेखर आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने हरियाणा चुनाव में साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। दोनों पार्टियों ने अपना एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इस गठबंधन का उद्देश्य कांशीराम और चौधरी देवीलाल के सांस्कृतिक और राजनीतिक गठबंधन से प्रेरित होकर राज्य के विकास के लिए एक मजबूत स्तंभ बनना है।
जननायक जनता पार्टी एवं आज़ाद समाज पार्टी गठबंधन के शीर्ष नेताओं द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 19 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। pic.twitter.com/UoRTewQXfJ — Jannayak Janta Party (JJP) (@JJPofficial) September 4, 2024
सम्बंधित ख़बरें
7 करोड़ में ‘बिका’ कांग्रेस का टिकट? सुचित्रा देवी के संगीन आरोपों ने हिलाया दिल्ली का सियासी गलियारा!
हरियाणा चुनाव में एक वोट से बची कांग्रेस की लुटिया; अभय चौटाला के फैसले ने कैसे पलट दी हारी हुई बाजी? जानें सब
बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
‘सांसद हूं, धक्का मारोगे?’ दिल्ली बॉर्डर पर भिड़ गए चंद्रशेखर आजाद, मेरठ जाने के लिए तोड़ी बैरिकेडिंग
ये भी पढ़ें:-विभव कुमार के स्वागत में सुनीता केजरावाल ने किया पोस्ट, बौखलाई स्वाती मालीवाल ने दिया करारा जवाब
जानें किसको कहा से मिला मौका
1. उचाना – दुष्यंत चौटाला
2. डबवाली – दिग्विजय चौटाला
3. जुलाना – अमरजीत ढांडा
4. दादरी – राजदीप फौगाट
5. गोहाना – कुलदीप मलिक
6. बावल – रामेश्वर दयाल
7. मुलाना – डॉ रविंद्र धीन
8. रादौर – राजकुमार बुबका
9. गुहला – कृष्ण बाजीगर
10. जींद – इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
11. नलवा – विरेंद्र चौधरी
12. तोशाम – राजेश भारद्वाज
13. बेरी – सुनील दुजाना सरपंच
14. अटेली – आयुषी अभिमन्यु राव
15. होडल – सतवीर तंवर
एएसपी ने चार सीटों पर किया ऐलान
1. सढौरा – सोहेल
2. जगाधरी – डॉ अशोक कश्यप
3. सोहना – विनेश गुर्जर
4. पलवल – हरिता बैंसला
जेजेपी का बीजेपी से किनारा
पिछले दिनों हरियाणा में आई चुनाव संकट को लेकर दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के समर्थकों को भरोसा जताते हुए कहा कि जेजेपी अब पिछली गलतियों को नहीं दोहराया जाएगा और भविष्य में भाजपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया। जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन को हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत ताकत के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-‘गठबंधन कोई मजबूरी नहीं’ जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेकां के साथ चुनाव लड़ने पर बोले फारुक अबदुल्ला
सीएम बनना चाहते है चौटाला
हरियाणा चुनाव में एक अलग मोड़ पर बने इस गठबंधन की बात करें तो इस गठबंधन की मदद से दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते है। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटावा की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है वहीं चंद्रशेखर आजाद समाज पार्टी (एएसपी) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
