हेमंत सोरेन (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा और आखिरी चरण आज 20 नवंबर को समाप्त हो गया है, ऐसे में अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। सबका ध्यान सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली इंडिया ब्लाॉक पर है, जो सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए राज्य में सीएम सोरेन को बाहर करने की उम्मीद पर टिकी है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाई गई थी। बुधवार 20 नवंबर को 12 जिलों के जिन 38 सीटों पर मतदान हुआ है। अगर बात हम झारखंड के पिछले विधानसभा चुनाव की करें, तो 2019 में JMM ने 30 सीटें जीती थी। सहयोगी कांग्रेस ने 16 सीटें अपने नाम की थी। आरजेडी ने आपने खाते में 1 सीट को बटोरा था। कुल मिलाकर जेएमएम वाले गठबंधन के पास 47 सीटें आई थी, जिसके बाद झारखंड में जेएमएम वाले इंडिया ब्लॉक ने अपनी सरकीर बना पाई।
2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 12 सीटें जीतीं थी। इसकी अब सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (AJSUP) ने दो सीटें जीतीं, और तत्कालीन बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाले झारखंड विकास मोर्चा (JVM) ने 2 और सीटें जीती थी, जिसका 2020 में भाजपा में विलय हो गया।
झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग की प्रक्रिया खत्म होने के थोड़े ही देर बाद। एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं। कई सारे एग्जिट पोल एजेंसियों ने बीजेपी वाली एनडीए गठबंधन को झारखंड में सरकार बनाने का अनुमान लगया है। सिर्फ एक्सि माय इंडिया के एग्जिट पोल में बताया गाय है कि झारखंड में झामुमो लीड इंडिया ब्लॉक की वापसी हो सकती है। चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में भी झारखंड में बीजेपी लीड एनडीए गठबंधन को सरकार बनाती दिखाई है। इस एजेंसी के सर्वे के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाले गएनडीए को 45-50 सीटें जबकि कांग्रेस लीड इंडिया गठबंधन को 135-38 सीटें मिलने का अनुमान लगया गया है।
पीपुल्स पल्स ने अपने एग्जिट पोल के सर्वे में झारखंड में बीजेपी लीड एनडीए की सरकार बनती दिखाई है, जिसमें 44-53 सीटे बीजेपी पल्स के खाते में दिख रही है। वहीं जेएमएम लीड इंडिया ब्लॉक को 25-37 सीटें मिलती दिखी है। दूसरे पार्टियों के खाते में 5-9 सीटें आने का अनुमान लगाया है। मैटराइज सर्वे ने झारखंड में बीजेपी लीड एनडीए को बहुमत का आंकड़ा पार करा दिया है। बीजेपी प्लस को 42 से 47 सीट मिलती दिखाई है। वहीं इस एजेंसी ने जेएमएम लीड इंडिया ब्लॉक को 25 से 30 सीट दी है। दूसरे पार्टियों के खाते में 1-4 सीटें आने का अनुमान लगाया है। टाइम्स नाऊ जेवीसी के एग्जिट पोल ने झारखंड में बीजेपी को 40 से 44 सीटें आने की भविष्यवाणी की है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30 से 40 सीटें मिल सकती है। वहीं दूसरे पार्टियों के खाते में 1-1 सीट आने का अनुमान लगाया है।
सर्वेक्षण का नाम | भाजपा (BJP) | जेएमएम+ (JMM+) | अन्य (Others) |
---|---|---|---|
Matrize | 42-47 | 25-30 | 1-4 |
Axis My India | 17-27 | 49-59 | 1-6 |
Peoples Pulse | 44-53 | 25-37 | 5-9 |
Times Now-JVC | 40-44 | 30-40 | 1-1 |
Chanakya Strategies | 45-50 | 35-38 | 3-5 |
Dainik Bhaskar | 37-40 | 36-39 | 0-2 |
P-Marq | 31-40 | 37-47 | 1-6 |
Electoral Edge | 32 | 42 | 7 |
2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रमुख प्रतियोगियों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हैं, जो बरहेट में भाजपा के हेम्ब्रोम के खिलाफ खड़े हैं। AJSUP प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली में झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो को चुनौती दे रहे हैं। वहीं सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय में भाजपा की मुनिया देवी को चुनौती दे रही हैं। ऐसे में इन सारे उम्मीदवीरों की किस्मत का पिटारा 20 नवंबर की शाम बंद हो गया है और अब यह 23 नवंबर को खुलेगा और वोटों की गिनती के साथ उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये एग्जिट पोल के आंकड़े कई बार गलत हुए हैं और इस बार भी हो सकते हैं। झारखंड के चुनावी समर की जमीनी हकीकत को विश्लेषण करने के बाद यह पता चलता है कि झारखंड में एक बार फिर से झामुमो लीड इंडिया ब्लॉक की वापसी हो रही है। बाकी तो 23 नवंबर को चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।
झारखंड या चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें!