(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में आज बुधवार को दोपहर एक बजे तक 47.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यहां सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। वहीं 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो जाएगा।
आज झारखंड में मतदान ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। वहीं दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान हुआ है। गिरिडीह में 48.01 % मतदान हुआ है। गोड्डा में 50.27 %मतदान हुआ है। आज जामताड़ा में 52.21 फीसदी,दुमका में 50.28 फीसदी,देवघर में 49.83 फीसदी, धनबाद में 43.16 फीसदी,पाकुड़ में 53.83 फीसदी मतदान ,बोकारो में 42.52 फीसदी मतदान ,रांची में 52.10 फीसदी मतदान,रामगढ़ में 51.26 फीसदी मतदान,साहेबगंज में 47.51 फीसदी मतदान और हजारीबाग में 48.62 फीसदी मतदान हुआ है ।
झारखंड चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
47.92% voter turnout recorded till 1 pm in the second and final phase of #JharkhandElection2024
32.18% recorded till 1 pm in #MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/fhEqcv4w1v
— ANI (@ANI) November 20, 2024
वहीं इस बार कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आज मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमर कुमार बाउरी सहित कुल 528 उम्मीदवार दूसरे चरण में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।
झारखंड चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान स्वर्णिम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मतदाताओं से बेहतर भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया। आज इन 38 विधानसभा सीट में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले – गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ आते हैं।