-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Jammu Kashmir Phase 3 Elections Udhampur District Leads In Voting
Jammu-Kashmir Phase 3 Elections: उधमपुर जिला मतदान में सबसे आगे, आतंकवादियों के गढ़ में पड़े सबसे कम वोट
- Written By: साक्षी सिंह
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के तहत मंगलवार को शुरुआती चार घंटे में 28.12 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग (EC) द्वारा जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली। चुनाव के इस चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में 40 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें दिखीं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के तहत मंगलवार को शुरुआती चार घंटे में 28.12 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग (EC) द्वारा जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली। चुनाव के इस चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में 40 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें दिखीं।
केंद्र शासित प्रदेश के 39.18 लाख से अधिक मतदाता 415 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवारों में दो पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और मुजफ्फर बेग भी शामिल हैं। उत्तर कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा में भी मतदान जारी है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें बारामूला जिले में बारामूला, उरी, राफियाबाद, पट्टन, गुलमर्ग, सोपोर और वागूरा-क्रीरी, कुपवाड़ा जिले में कुपवाड़ा, करनाह, त्रेहगाम, हंदवाड़ा, लोलाब और लंगेट तथा बांदीपोरा जिले में बांदीपोरा, सोनावारी और गुरेज शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:-मुडा स्कैम: CM सिद्धारमैया की पत्नी का प्लॉट लौटाने पर भी बवाल, बोली BJP- दाल में कुछ काला, इस्तीफा दो
सम्बंधित ख़बरें
फारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
वैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, सामने आया खौफनाक VIDEO
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
इन 16 विधानसभा सीटों पर 202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जम्मू क्षेत्र के उधमपुर, सांबा और कठुआ जिले में 24 विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान हो रहा है। ईसी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर चुनाव के आखिरी चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक 28.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उधमपुर जिले में सबसे अधिक मतदान
उधमपु में 33.84 प्रतिशत मतदान
सांबा में 31.50 प्रतिशत
कठुआ में 31.78 प्रतिशत
बांदीपोरा में 28.04 प्रतिशत
जम्मू में 27.15 प्रतिशत
कुपवाड़ा में 27.34 प्रतिशत
बारामूला में 23.20 प्रतिशत
सबसे कम मतदान सोपोर में
ईसी के आंकड़े के मुताबिक, निर्वाचन क्षेत्रों में कठुआ जिले का बानी पहले चार घंटों में 34.92 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कभी आतंकवादियों और अलगाववादियों का गढ़ रहे सोपोर में सबसे कम 17.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
अनुच्छेद 370 के निरस्त के बाद पहली बार चुनाव
साल 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार मतदान का अधिकार पाने वाले उत्साही, पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी, वाल्मीकि समाज और गोरखा समुदाय के सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचे। इससे पहले वे क्रमशः 2019 और 2020 में ब्लॉक विकास परिषद और जिला विकास परिषद चुनावों में मतदान कर चुके हैं। मतदान के दौरान सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए अर्द्धसैनिक और सशस्त्र पुलिस बल सहित सुरक्षा बलों की 400 से अधिक कंपनी को तैनात किया गया है।
चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर
चुनाव के पहले चरण में 18 सितंबर को 61.38 प्रतिशत और 25 सितंबर को दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में रमन भल्ला (आरएस पुरा), उस्मान माजिद (बांदीपोरा), नजीर अहमद खान (गुरेज), ताज मोहिउद्दीन (उरी), बशारत बुखारी (वागूरा-क्रीरी), इमरान अंसारी (पट्टन), गुलाम हसन मीर (गुलमर्ग), चौधरी लाल सिंह (बसोहली), राजीव जसरोटिया (जसरोटा), मनोहर लाल शर्मा (बिलावर), श्याम लाल शर्मा और अजय कुमार सधोत्रा (जम्मू उत्तर) शामिल हैं।
महिलाओं के लिए 50 गुलाबी मतदान केंद्र
मतदाताओं की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने 5,060 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं और सभी निर्वाचन क्षेत्रों में शत प्रतिशत ‘वेबकास्टिंग’ सुनिश्चित की गई है। कुल मतदान केंद्रों में से 974 शहरी और 4,086 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं। भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष पहलों में 240 विशेष मतदान केंद्र, महिलाओं द्वारा प्रबंधित 50 गुलाबी मतदान केंद्र और दिव्यांगजनों द्वारा संचालित 43 मतदान केंद्र शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:-Jammu-Kashmir Phase 3 Elections Live: आखिरी चरण की वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 28% मतदान
इसके अलावा, पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने वाले 45 हरित मतदान केंद्र, सीमावर्ती निवासियों के लिए नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित 29 मतदान केंद्र, तथा 33 अनूठे मतदान केंद्र हैं। कश्मीर संभाग के प्रवासी मतदाताओं के लिए 24 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 19 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में स्थापित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्यापक सुरक्षा रणनीति लागू की गई है। मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा। (एजेंसी)
Jammu kashmir phase 3 elections udhampur district leads in voting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PMआज नक्षत्रवाड़ी पहुंचेगा जायकवाड़ी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को मिलेगा 30 एमएलडी अतिरिक्त पानी
Jul 10, 2026 | 10:45 PMसीहोर: जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!
Jul 10, 2026 | 10:42 PMगुवाहाटी में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी, रिंग रोड के साथ मेट्रो नेटवर्क पर भी विचार, CM हिमंता ने किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:37 PMस्मार्ट सिटी आगरा की खुली पोल: बारिश में धंसी सड़कें, गहरे गड्ढे और बाजार में दुकान गिरी; नगर निगम पर उठे सवाल
Jul 10, 2026 | 10:36 PMअखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PMसमुद्र में आ रही भारत की अदृश्य ढाल, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा रफ्तार, थर-थर कांपेंगे चीन और पाकिस्तान!
Jul 10, 2026 | 10:31 PMवीडियो गैलरी

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM














