
अशाेक तंवर मंच पर राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंवर को कांग्रेस पार्टी का पताका पहनाकर स्वागत किया।
अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
ये भी पढ़ें:-चंद्रशेखर आज़ाद बोले- दलित समाज गरीब जरूर है लेकिन बहुत ही स्वाभिमानी है
AAP का भी थामा था हाथ
अशोक तंवर ने साल 2022 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप का भी हाथ थामा था। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी में थे। टीएमसी से पहले वे कांग्रेस में थे, जहां वे लंबे समय तक थे। यहां तक की उनकी गिनती राहुल गांधी के करीबियों में से होने लगी थी। राहुल गांधी ने उन्हें फरवरी 2014 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया था।
राहुल गांधी के करीबियों में थी गिनती
तंवर कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव और यूथ कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच तकरार की बात सामने आई थी। इसके बाद 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह साल 2009 से 2014 तक हरियाणा के सिरसा क्षेत्र से सांसद भी रहे हैं।
#WATCH हरियाणा: भाजपा नेता अशोक तंवर महेंद्रगढ़ में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। (सौजन्य: कांग्रेस) pic.twitter.com/rQKAizWQaR — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2024
ये भी पढ़ें:-चंद्रशेखर आज़ाद बोले- दलित समाज गरीब जरूर है लेकिन बहुत ही स्वाभिमानी है
बता दें कि चुनाव आयोग ने 16 अगस्त 2024 को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में मतदान की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर और मतगणना की तारीख 8 अक्टूबर कर दी गई।






