-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Ankai Parbhani Railway Doubling Drone Survey Land Restriction
Samruddhi Highway: जालना में रेल विकास को रफ्तार, पहले होगा ड्रोन मैपिंग, जमीन सौदों पर रोक
- Written By: अंकिता पटेल
Railway Infrastructure Project: अंकाई–परभणी रेल दोहरीकरण से पहले भूमि सट्टेबाजी रोकने के लिए जमीन लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया गया है। ड्रोन सर्वे के जरिए चरणबद्ध अधिग्रहण किया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Railway Infrastructure Project: जालना नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग परियोजना के दौरान सामने आए अनुभवों को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। किसी बड़ी परियोजना की घोषणा के बाद भू माफियाओं की ओर से जमीन की सट्टेबाजी की आशंका से वास्तविक किसानों व भूमि स्वामियों के नुकसान को रोकने के उद्देश्य से भूमि लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अब भूमि अधिग्रहण से पूर्व ड्रोन सर्वे के जरिए भू-मानचित्र तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे पहले पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटील दानवे के प्रयासों से स्वीकृत अंकाई-परभणी रेल मार्ग के दोहरीकरण की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है व यह। महत्वाकांक्षी परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी।
जालना, बदनापुर व परतूर का भी समोवश
पहले चरण में अंकाई से छत्रपति संभाजीनगर व दूसरे वरण में छत्रपति संभाजीनगर से परभणी तक रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक अधिसूचना जारी करने के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
CSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
सुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
दक्षिण-मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल ने भूमि खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने बाबत जिला प्रशासन को पत्र भेजने के बाद जालना, बदनापुर व परतूर तहसील के संबंधित गांवों में यह प्रतिबंध लागू किया गया है। जालना उपविभागीय कार्यालय ने जालना व बदनापुर तहसीलों के 16 गांवों में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए जमीन की खरीद फरोख्त पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है।
8 गांवों में प्रक्रिया लागू
परतूर तहसील के 8 गांवों में भी समान प्रक्रिया लागू की गई है। इस तरह कुल 24 गांवों से होकर दोहरी रेल लाइन प्रस्तावित है। परियोजना की अनुमानित लागत एक हजार करोड़ रुपये से अधिक होने के कारण केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी में समय लग सकता था। इसे ध्यान में रखते हुए दानवे ने रेलवे बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में परियोजना को दो चरणों में स्वीकृति दिलाकर कार्य आरंभ कराया।
यह भी पढ़ें:-Maharashtra Farming बदलते मौसम ने बढ़ाया कीट प्रकोप, चना समेत कई फसलें प्रभावित, किसान परेशान
इन गांवों से होकर जाएगी रेलवे लाइन
जालना तहसील जालना, दरेगांव, हिवन, कारला, लोढ़े की वाडी, माली पिपलगाव, ममदाबाद, पाचनवड़गांव, रोहनवाड़ी, बदनापुर तहसील बदनापुर, दावलवाडी, मात्रेवाड़ी, रामखेडा, शेलगांव, वरुडी, गोकुलवाडी, परतूर तहसील परतुर, खांडवी, सिरसगांव, रायपुर, मासला, आनंदवाडी, सातोना खुर्द, उस्मानपुर।
मापन स्तर पर कार्यवाही जारी
दक्षिण-मध्य रेलवे की छत्रपति संभाजीनगर-परभणी रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए जालना व बदनापुर तहसील के 16 गांवों में भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है। वर्तमान में मापन स्तर पर कार्यवाही जारी है। तदुपरांत चरणबद्ध रूप से अगली प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उपविभागीय अधिकारी- जालना रामदास दौंड
Jalna ankai parbhani railway doubling drone survey land restriction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Aug 04, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM












