- Hindi News »
- Elections »
- Exit Poll 2024 Congress Will Get Power In Haryana Jammu Kashmir Far From Absolute Majority
Exit Poll 2024: हरियाणा में कांग्रेस को मिलेगी कुर्सी, जम्मू-कश्मीर किसी को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत!
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। वहीं, अधिकतर एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश की भविष्यवाणी की गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

एग्जिट पोल 2024 (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। वहीं, अधिकतर एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश की भविष्यवाणी की गई है।
हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए शनिवार को मतदान पूरा हो गया। इससे पहले जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। ‘रिपब्लिक-मैट्रिक्स’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 और भारतीय जनता पार्टी को 18-24 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, कुल 64.1% हुआ मतदान, यमुनानगर की वोटिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा
सम्बंधित ख़बरें
पुडुचेरी चुनाव: एक वकील जो अपनी शर्तों पर बना सियासत का सुल्तान, जानिए पुडुचेरी के ‘मक्कल मुधलवर’ की कहानी
केरलम की ‘रॉकस्टार’ मंत्री जिसने दुनिया को झुकाया, जानिए शैलजा टीचर के फर्श से अर्श तक की अनकही दास्तां
असम की सियासत का वो ‘राजपुत्र’ जिसने पिता की विरासत को दी नई ऊंचाई, देवव्रत सैकिया के संघर्ष की पूरी कहानी
मेरा ‘बब्बर शेर’ हिमंता को डालेगा जेल में…राहुल गांधी ने बताया सबसे भ्रष्ट, बोले- दिल्ली से चल रही सरकार
इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि इंडियन नेशनल लोकदल को तीन से छह सीटें और जननायक जनता पार्टी को शून्य से तीन सीटें और अन्य को दो से पांच सीटें मिल सकती हैं। ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वे के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीटें और भाजपा को 19-29 सीटें मिल सकती हैं। इनेलो को एक से पांच सीटें और अन्य को चार से छह सीटें मिलने का अनुमान है।
क्या कहता है सी वोटर?
‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच सकता है। इस गठबंधन को 40-48 सीटें और भाजपा को 27-32 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को छह से आठ सीटें मिलने का अनुमान है।
‘रिपब्लिक-मैट्रिक्स’ का अनुमान
‘रिपब्लिक-मैट्रिक्स’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 28-30 सीटें और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 31-36 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में पीडीपी को पांच से सात सीटें और अन्य को आठ से 16 सीटें मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें:- पैंगबर मोहम्मद को लेकर फिर शुरू हुआ भारी विवाद, नरसिंहानंद के लिए ओवैसी ने की ये बड़ी मांग
‘दैनिक भास्कर’ के सर्वे में जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 40 और भाजपा को 20-25 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि दैनिक भास्कर व पीपुल्स प्लस के अलावा किसी भी एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में किसी भी गठबंधन या दल को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।
पोल ऑफ पोल्स में क्या?
पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो हरियाणा में बीजेपी हैट्रिक लगाने से चूकती हुई दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस पूर्व बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए नज़र आ रही है। वहीं, पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में हंग असेंबली की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यहां सबसे बड़े गठबंधन के तौर पर कांग्रेस-एनसी प्लस नजर आ रहा है।
Exit poll 2024 congress will get power in haryana jammu kashmir far from absolute majority
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DC के खिलाफ हार के बाद MI के लिए आई बड़ी खुशखबरी, कप्तान हार्दिक पांड्या की इस खास मुकाबले होगी वापसी
Apr 05, 2026 | 05:00 PMअल्लाह के नाम पर यौन उत्पीड़न, काला जादू का डर दिखा मां और बेटी को किया निर्वस्त्र, पाखंडी बाबा गिरफ्तार
Apr 05, 2026 | 05:00 PM1000 करोड़ क्लब में चमके रणवीर सिंह, लेकिन रिकॉर्ड के मामले में दीपिका पादुकोण ने मारी बाजी
Apr 05, 2026 | 04:55 PMअमेरिका-ईरान के बीच आसमानी जंग! ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ, तो ईरान ने हेलीकॉप्टर मार गिराने का किया दावा
Apr 05, 2026 | 04:53 PM‘विकास’ बना ‘जाहिद’…इस ‘हाइब्रिड प्लान’ के साथ पाकिस्तान कर रहा था गजवा-ए-हिंद की तैयारी, UP ATS ने दबोचा
Apr 05, 2026 | 04:47 PMSameer Rizvi को छोड़ने का CSK को हो रहा होगा पछतावा, चेन्नई से निकलते ही दिल्ली का बना सबसे बड़ा मैच विनर
Apr 05, 2026 | 04:45 PMSalman Khan के वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल, फटे जूतों में दिखे भाईजान; जानिए क्या है असली वजह
Apr 05, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














