- Hindi News »
- Elections »
- Haryana Election 2024 Live Update Hisar Kaithal Julana Ladwa Nuh Nayab Saini Vinesh Phogat Bjp Congress Aap Jjp
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, कुल 64.1% हुआ मतदान, यमुनानगर की वोटिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा
Haryana Assembly Election 2024 Live : हरियाणा में आज 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। इस बार चुनाव में BJP,कांग्रेस, JJP, INLD और BSP के बीच मुकाबला है। इस बार 1031 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

हरियाणा में मतदान जारी,
नई दिल्ली: आज शनिवार यानी 5 अक्टूबर को हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं इसका नतीजा आगामी 8 अक्टूबर को आएगा। इस बार प्रदेश में कुल 2.03 करोड़ मतदाता हैं। जिनमे 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं।
वहीं इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर हैं, जिसमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिसमें 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए इस बार प्रदेश में 20 हजार 632 पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं।
चुनाव के इस मैदान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ कांग्रेस ने भूपेंद्र हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और आईएनएलडी के अभय चौटाला की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं इस बार बीजेपी के अनिल विज तो जुलाना सीट से विनेश फोगाट पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
असम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
केरल चुनाव: ‘यह सरकार बदलने का नहीं, केरल का भविष्य तय करने का चुनाव’, एर्नाकुलम रैली में बोले अमित शाह
बंगाल चुनाव: ‘लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना ही पड़ेगा…’, कूचबिहार में जमकर गरजे PM Modi; कही यह बड़ी बात
बंगाल पहुंचा UP-बिहार वाला ‘सियासी जहर’…राजनीति के इस हमाम में सब नंगे हैं, TMC-BJP कोई नहीं है दूध का धुला
इसके साथ ही खास बात यह है कि राज्य में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक कांग्रेस और BJP के अलावा जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनावी मैदान में है।
देखा जाए तो BJP और AAP को छोड़कर अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है। वहीं जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) और इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर इस चुनावी रण में है ।
05 Oct 2024 08:21 PM (IST)
05 Oct 2024 08:21 PM (IST)हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 64.1% हुआ मतदान, यमुनानगर में वोटिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। लगभग 1.3 करोड़ मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल मतदान 64.1% रहा। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 71.6% मतदान हुआ, जबकि मेवात में 70.1% मतदान हुआ। वहीं फरीदाबाद में 52.5% और गुरुग्राम में 54.6% मतदान हुआ।
The polling for the 90 assembly seats in Haryana has concluded. Approximately 1.3 crore voters participated, resulting in an overall voter turnout of 64.1%. Notably, Yamunanagar saw a turnout of 71.6%, while Mewat recorded 70.1%. In contrast, Faridabad reported a turnout of… pic.twitter.com/qL6BgCNXQf
— IANS (@ians_india) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:36 PM (IST)
05 Oct 2024 07:36 PM (IST)हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग प्रोसेस हुई कंप्लीट, EVM मशीनों को किया गया सील
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर प्रोसेस हुई कंप्लीट हो चुकी है। इसी के साथ अब सभी सीटों के लिए एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए हैं।#WATCH गन्नौर, सोनीपत: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया जा रहा है। pic.twitter.com/zOFifwdV9W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
05 Oct 2024 06:06 PM (IST)
05 Oct 2024 06:06 PM (IST)हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी वोटिंग
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक शाम 5 बजे तक हरियाणा में करीब 61.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा जिलेवार प्रतिशत की बात करें, तो सबसे ज्यादा मतदान मेवात जिले में 68.28. प्रतिशत और सबसे कम गुड़गांव जिले में 49. 97 प्रतिशत मतदान हुआ है।
किस जिले में कितना प्रतिशत हुआ मतदान ?
- अंबाला 62.26 प्रतिशत
- भिवानी 63.06 प्रतिशत
- चरखी दादरी 58. 10 प्रतिशत
- फरीदाबाद 51.28 प्रतिशत
- फतेहाबाद 67.05 प्रतिशत
- गुड़गांव 49.97 प्रतिशत
- हिसार 64.16 प्रतिशत
- झाझर 60.52 प्रतिशत
- जींद 66.02 प्रतिशत
- कैथल 62.53 प्रतिशत
- करनाल 60.42 प्रतिशत
- कुरुक्षेत्र 65.55 प्रतिशत
- महेंद्रगढ़ 65.76 प्रतिशत
- मेवात 68.28 प्रतिशत
- पलवल 67.69 प्रतिशत
- पंचकुला 54.71 प्रतिशत
- पानीपत 60.52 प्रतिशत
- रेवाड़ी 60.91 प्रतिशत
- रोहतक 60.56 प्रतिशत
- सिरसा 65.37 प्रतिशत
- सोनीपत 56.69 प्रतिशत
- यमुनानगर 67.93 प्रतिशत
05 Oct 2024 04:57 PM (IST)
05 Oct 2024 04:57 PM (IST)हरियाणा में मतदान करने के बाद शादी के लिए निकला दूल्हा, बना आकर्षण का केंद्र
चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर शनिवार को एक दूल्हा मतदान करने के बाद शादी करने के लिए निकला जिसके कारण वह आकर्षण का केंद्र बन गया। शादी के वस्त्रों में वोट डालने पहुंचे दूल्हे का नाम सुनील कुमार है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के दूल्हे ने विवाह बंधन में बंधने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुमार ने लाडवा विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "मैं सभी को संदेश देना चाहता हूं कि वोट डालना बहुत महत्वपूर्ण है। किसी को भी अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए।"
05 Oct 2024 04:01 PM (IST)
05 Oct 2024 04:01 PM (IST)नूंह में वोटिंग के दौरान पथराव, चले लाठी-डंडे
नूंह में वोटिंग के दौरान 3 जगह बवाल होने घटना सामने आई है। कांग्रेसश् इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हो गया। पथराव में 2 लोगों के घायल होने की सूचना है। बवाल होते देख क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
05 Oct 2024 03:42 PM (IST)
05 Oct 2024 03:42 PM (IST)दोपहर 3 बजे तक 49.13% मतदान
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है। राज्य में 90 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक सभी सीटों को मिलाकर 49.13% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा वोटिंग 56.79% यमुनानगर में हुई। उसके बाद नूह में 56.59%, पलवल में 56.02% वोटिंग और सबसे कम गुरुग्राम में 36.61 प्रतिशत मतदान किया गया।
05 Oct 2024 02:47 PM (IST)
05 Oct 2024 02:47 PM (IST)फरीदाबाद-गुरुग्राम सबसे कम वोटिंग
हरियाणा में आज दोपहर 1 बजे तक फरीदाबाद और गुरुग्राम सबसे कम वोटिंग हुई है।
05 Oct 2024 02:04 PM (IST)
05 Oct 2024 02:04 PM (IST)दोपहर 1 बजे तक 40% तक मतदान
हरियाणा में आज दोपहर 1 बजे तक 40 % तक मतदान हुआ है। यहां 47% वोटिंग के साथ यमुनानगर सबसे आगे चल रहा है। फरीदाबाद में सबसे कम 32.5 % वोटिंग हुई है।
36.69% voter turnout recorded till 1 pm in Haryana Assembly elections.
As of 1 pm, Mewat recorded the highest voter turnout of 42.64%, followed by Yamunanagar at 42.08% and Jind at 41.93%. Panchkula recorded the lowest voter turnout at 25.89% pic.twitter.com/xaNXGa0evk
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 12:51 PM (IST)
05 Oct 2024 12:51 PM (IST)हिसार : BJP-कांग्रेस समर्थकों में जमकर चले लात-घूंसे
हिसार में आज मतदान के दौरान नारनौंद के गांव खांडा खेड़ी में पूर्व वित्त मंत्री एवं नारनौंद से BJP उम्मीदवार कैंडिडेट कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। इन दोनों पक्षों के बीच खुब लात घूंसे भी चले। वहीं पुलिस ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को समझाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग करवाने का संगीन आरोप लगाया।
Khanda kheri Hisar pic.twitter.com/UF4ZoSv5q9
— Anish Dahiya (@dahiya_anish_19) October 5, 2024
05 Oct 2024 11:27 AM (IST)
05 Oct 2024 11:27 AM (IST)पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवार के साथ डाला वोट
अब से कुछ देर पहले रोहतक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
#WATCH | Former Haryana CM and Congress leader Bhupinder Singh Hooda, his son and Congress MP Deepender Hooda cast their vote at a polling booth in Rohtak
Bhupinder Singh Hooda is Congress candidate from Garhi Sampla-Kiloi. pic.twitter.com/ICxxODsWtY
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 11:09 AM (IST)
05 Oct 2024 11:09 AM (IST)INLD प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने डाला वोट
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और INLD प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने आज वोट डालने के पहले कहा कि, "INLD हरियाणा में सरकार बनाएगी और आदित्य चौटाला यहां से अच्छे अंतर से जीतेंगे।"
#WATCH | Former Haryana CM and INLD chief Om Prakash Chautala casts his vote at a polling booth in Sirsa, Haryana
#HaryanaAssemblyElections2024 https://t.co/sK2hyFn41S pic.twitter.com/ot0pTsQWTM
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 11:02 AM (IST)
05 Oct 2024 11:02 AM (IST)अनिल विज ने डाला वोट
अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अनिल विज ने अपना वोट डाला। अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से BJPउम्मीदवार अनिल विज ने अपना वोट डाला। आज अनिल विज ने कहा, "....सरकार भाजपा की बनेगी और मुख्यमंत्री वो बनेगा जिसे पार्टी चाहेगी। अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी...मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं।"
#WATCH | BJP candidate from Ambala Cantt Assembly seat Anil Vij casts his vote at a polling booth in Ambala, Haryana #HaryanaAssemblyElection2024 pic.twitter.com/YBZLSjD1H1
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | Ambala: BJP candidate from Ambala Cantt Assembly seat Anil Vij, says "...BJP will form its govt in Haryana. CM will be decided by the party if the party wants me, then our next meeting will be in the Chief Minister's residence. I am the senior most in the party..." pic.twitter.com/5ym2LCZW2I
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 10:14 AM (IST)
05 Oct 2024 10:14 AM (IST)सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर डालने पहुंचे वोट
आज कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर वोट डालने पहुंचे और मतदान किया।
#WATCH | Haryana: BJP MP Naveen Jindal reaches a polling station in Kurukshetra on a horse, to cast his vote for the Haryana Assembly elections. pic.twitter.com/cIIyKHXg0n
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH कुरुक्षेत्र, हरियाणा: भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।#HaryanaElections pic.twitter.com/fGVOIr7HuO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
05 Oct 2024 10:09 AM (IST)
05 Oct 2024 10:09 AM (IST)योगेश्वर दत्त ने डाला वोट
आज सोनीपत में पहलवान व BJP नेता योगेश्वर दत्त ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया है।
#WATCH सोनीपत, हरियाणा: पहलवान व भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।#HaryanaElections pic.twitter.com/3wsYuyDAXC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
05 Oct 2024 10:03 AM (IST)
05 Oct 2024 10:03 AM (IST)सुबह 9 बजे तक 3 जिलों में 10% वोटिंग
आज सुबह 9 बजे तक हरियाणा के 3 जिलों में 10% से अधिक वोटिंग हुई है। यहां यमुनानगर में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। यमुनानगर में अब तक 10।9 10% तो जींद में 10।2 10% और कैथल में 10 10% वोट पड़े हैं।
05 Oct 2024 09:57 AM (IST)
05 Oct 2024 09:57 AM (IST)भिवानी: पोलिंग बूथ पर झड़प
मिली जानकारी के अनुसार भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई है। कहा गया कि यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरूद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के गंभीर आरोप लगाए हैं। कमल खुद को BJP का एजेंट बता रहे हैं। खबर है कि हाथापाई व दुर्व्यवहार के बाद कमल जिला परिषद चेयरमेन अनिता मालिक से मुलाकात की है।
05 Oct 2024 09:52 AM (IST)
05 Oct 2024 09:52 AM (IST)सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ है।
9.53% voter turnout recorded till 9 am in Haryana Assembly elections. pic.twitter.com/b5uyoIGQA5
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 09:49 AM (IST)
05 Oct 2024 09:49 AM (IST)बबीता फोगाट ने किया मतदान
आज चरखी दादरी में BJP नेता और पूर्व पहलवान बबीता फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। आज फोगाट ने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और वोट करना चाहिए... मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। कोई भी कभी भी किसी पार्टी में शामिल हो सकता है, हो सकता है कि उसने (विनेश फोगाट) पहले ही पार्टी (कांग्रेस) में शामिल होने के बारे में सोच लिया हो। हर किसी का अपना फैसला होता है..."
#WATCH | Charkhi Dadri, Haryana: Wrestler and BJP leader Babita Phogat shows her inked finger after casting her vote for the #HaryanaElections pic.twitter.com/8MouhO2f1C
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | Charkhi Dadri, Haryana: BJP leader Babita Phogat says, "For the welfare and development of the state, I would urge everyone to come out and vote in large numbers. This is your biggest responsibility as a citizen of this country... It is everyone's personal decision which… pic.twitter.com/h9N7x302fn
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 09:17 AM (IST)
05 Oct 2024 09:17 AM (IST)रोहतक: 'हजपा' उम्मीदवार बलराज कुंडू पर हमला, फाड़े गए कपड़े
आज रोहतक जिले के महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने अचानक हमला किया है। उनके साथ हुई धक्कामुक्की में उनके कपड़े भी फट गए और निजी सचिव घायल हो गए। बलराज कुंडू ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने ये हमला करवाया है।
Haryana: In Maham, a commotion erupted at booth number 134 involving Congress candidate Balram Dangi and JJP candidate Anand Singh Dangi. Anand and his group forcibly entered the booth, leading to a scuffle in which Balraj Kundu and his PA had their clothes torn pic.twitter.com/ceq5pcPD63
— IANS (@ians_india) October 5, 2024
05 Oct 2024 09:05 AM (IST)
05 Oct 2024 09:05 AM (IST)आदित्य सुरजेवाला ने किया मतदान
कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने अपने परिवार के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान किया। आज आदित्य सुरजेवाला ने कहा, "मैं सभी से विनती करता हूं कि बाहर आएं और वोट करें, यह लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मेरी विनती है कि विकास के लिए, बदलाव के लिए वोट करें।"
#WATCH | Congress candidate from Kaithal assembly seat, Aditya Surjewala casts his vote at a polling station in Kaithal.
BJP's Leela Ram, AAP's Satbir Singh Goyat and JJP's Sandeep Garhi are contesting from the Kaithal seat#HaryanaElection pic.twitter.com/WKtl2MQQBU
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | After casting his vote for #HaryanaElection, Congress candidate from Kaithal assembly seat, Aditya Surjewala says "I want to make an appeal to the people of the state to come out and cast their votes. Elections are held once in 5 years but this is the most important… pic.twitter.com/QKVsuhXyY7
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:47 AM (IST)
05 Oct 2024 08:47 AM (IST)क्या बोलीं कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा
आज मतदान के बाद कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "...हमारी पार्टी फैसला करती है, यह हमारी परंपरा है। आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी। आज एकतरफा मुकाबला है और लोग यह दिखा भी रहे हैं...कांग्रेस पार्टी और हम नीति और नेतृत्व पर मजबूत हैं...हम राज्य की सभी 90 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।"
#WATCH | Hisar, Haryana: Congress MP Kumari Selja says, "... At the end of the day, our party high command makes decisions... Today's fight will change the fate of Haryana. Although this a one-sided contest... BJP is ready to welcome me because they are already very weak. They… https://t.co/Zmty8kwVJw pic.twitter.com/hklMor1hWF
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:39 AM (IST)
05 Oct 2024 08:39 AM (IST)कुमारी शैलजा ने किया मतदान
हिसार से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया।
#WATCH | Congress MP Kumari Selja casts her vote at a polling booth in Hisar for the #HaryanaElections pic.twitter.com/0PvngpwQLV
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:28 AM (IST)
05 Oct 2024 08:28 AM (IST)PM मोदी ने की अपील
आज PM नरेंद्र मोदी ने 'X'में पोस्ट कर कहा कि आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से आज मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:17 AM (IST)
05 Oct 2024 08:17 AM (IST)विनेश फोगाट ने डाला वोट
पूर्व रेसलर और कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने अपने गांव बलाली में मां प्रेमलता और भाभी सुमन के साथ मतदान किया। जानकारी दें कि विनेश जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।
#WATCH | Congress candidate from Julana Assembly Constituency Vinesh Phogat arrives at a polling station in Charkhi Dadri to cast her vote for #HaryanaElelction
She says, "It is a huge festival for Haryana and a very big day for the people of the state. I am making an appeal to… pic.twitter.com/7LoYTR0Xvl
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:10 AM (IST)
05 Oct 2024 08:10 AM (IST)कुलदीप बिश्नोई ने किया मतदान
हरियाणा के आदमपुर में BJP नेता कुलदीप बिश्नोई ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
#WATCH | Hisar, Haryana: BJP leader Kuldeep Bishnoi, his son and BJP candidate from Adampur Assembly constituency, Bhavya Bishnoi cast their vote at a polling station in Adampur. #HaryanaElelction pic.twitter.com/NqIunsuC2K
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:58 AM (IST)
05 Oct 2024 07:58 AM (IST)क्या बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
आज जहां अंबाला में हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा की , "मैं हरियाणा की जनता से अनुरोध करूंगा कि मतदान जरूर करें।हरियाणा का मूड साफ दिख रहा है कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है।।। 10 साल में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में जबरदस्त काम किया है।कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है, हरियाणा ने मन बना लिया है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।"
#WATCH | Haryana CM and BJP's candidate from Ladwa assembly seat, Nayab Singh Saini says "I want to appeal to the people of Haryana to cast 100% votes...The mood of the people of Haryana is clear. BJP is going to form its government for the third time with a huge margin on 8th… pic.twitter.com/ql9gl0gSnF
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:51 AM (IST)
05 Oct 2024 07:51 AM (IST)मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया मतदान
आज अंबाला में हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया है।
#WATCH | Haryana CM and BJP's candidate from Ladwa assembly seat, Nayab Singh Saini arrives at a polling booth in Ambala to cast his vote for #HaryanaElelction pic.twitter.com/FE0FuHIXGH
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH अंबाला: हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।#HaryanaElelction pic.twitter.com/zL7JLzvGpv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:48 AM (IST)
05 Oct 2024 07:48 AM (IST)गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने डाला वोट
आज कुरुक्षेत्र में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया है।
#WATCH | Haryana: Gujarat Governor Acharya Devvrat casts his vote at a polling booth in Kurukshetra for the #HaryanaElections pic.twitter.com/9qJh1ft8Dz
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:44 AM (IST)
05 Oct 2024 07:44 AM (IST)ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने किया मतदान
आज झज्जर में ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। आज मतदान के बाद मनु भाकर ने कहा, "यह मेरा पहला मतदान है... मुझे लगता है कि इस देश के युवा होने के नाते, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना वोट डालें। आपको जो सबसे अच्छा लगे, उसे वोट देना चाहिए... देश का विकास हमारे हाथ में है... हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए..."
#WATCH | Olympic medalist & Indian shooter Manu Bhaker arrives at a polling station in Jhajjar to cast her vote for the #HaryanaElelction pic.twitter.com/LPEigw00mn
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | Olympic medalist Manu Bhaker casts her vote at a polling station in Jhajjar for the #HaryanaElection2024 pic.twitter.com/jPXiQ2zwJf
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | On casting her first vote, Olympic medalist Manu Bhaker says, "Being the youth of this country, it is our responsibility to cast our vote for the most favourable candidate. Small steps lead to big goals... I voted for the first time..." https://t.co/806sYLcpoe pic.twitter.com/vQ5j4m7fFB
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:41 AM (IST)
05 Oct 2024 07:41 AM (IST)पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने किया मतदान
हरियाणा में मतदान जारी है। राज्य के पूर्व CMऔर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना वोट डाला है।
#WATCH | Union Minister Manohar Lal Khattar casts his vote at a polling station in Karnal for the #HaryanaElection pic.twitter.com/V297HyO8bP
— ANI (@ANI) October 5, 2024
Haryana election 2024 live update hisar kaithal julana ladwa nuh nayab saini vinesh phogat bjp congress aap jjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
Apr 05, 2026 | 09:08 PMMrunal Thakur की फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, 24 घंटे में तोड़ दिए व्यूज के रिकॉर्ड
Apr 05, 2026 | 09:07 PMआठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
Apr 05, 2026 | 08:57 PMDiljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
Apr 05, 2026 | 08:51 PMBengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार
Apr 05, 2026 | 08:48 PMRCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Apr 05, 2026 | 08:46 PMअमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Apr 05, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














