मेरा 'बब्बर शेर' हिमंता को डालेगा जेल में...राहुल गांधी ने बताया सबसे भ्रष्ट, बोले- दिल्ली से चल रही सरकार

Rahul Gandhi का असम में बड़ा हमला: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को बताया 'सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री'। कहा- 'बब्बर शेर' गौरव गोगोई जेल भेजने को तैयार, कांग्रेस सरकार आते ही मांगनी होगी माफी।
Rahul Gandhi Target CM Himanta
राहुल गाधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi in Assam Chunav 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। विश्वनाथ जिले में आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री को भारत का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ करार देते हुए आरोप लगाया कि सरमा राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग कर अपने करीबियों को फायदा पहुंचा रहे हैं।

राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने कहा कि मुख्यमंत्री की बयानबाजी उनकी हताशा और भविष्य की चिंता का संकेत है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर नफरत फैलाने और असम की संस्कृति एवं भाईचारे को नुकसान पहुँचाने का आरोप भी लगाया।

हिमंता सरमा को भेजेंगे जेल

राहुल (Rahul Gandhi) ने अपने ‘बब्बर शेर’ मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता गौरव गोगई जैसे कार्यकर्ता उन्हें जेल भेजने के लिए तैयार हैं और जब कांग्रेस की सरकार आएगी, तो उन्हें जनता और नेताओं से माफी मांगनी होगी।

दिल्ली से चल रहा असम

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के करप्शन की पूरी जानकारी नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास है। असम को दिल्ली से चलाया जा रहा है। जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह कहते हैं- हिमंता वही करते हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने करप्शन में पूरे परिवार को भी शामिल कर लिया है, जिससे अब वो भी फंसेंगे। कानूनी कार्रवाई से कोई नहीं बचने वाला।

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

राहुल(Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया कि असम सरकार नफरत की राजनीति कर असली मुद्दों जैसे बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान भटका रही है। कांग्रेस का नेतृत्व वाला गठबंधन भाजपा के किले को ढहाने की कोशिश कर रहा है।

राहुल ने कहा कि असम में बदलाव की लहर नहीं, बल्कि आंधी चल रही है और भाजपा की सरकार गिरने पर मुख्यमंत्री को अपने हर कृत्य का हिसाब देना होगा। रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने कांग्रेस के हौसलों को बढ़ाया।

भाजपा ने राहुल गांधी के बयान को ‘हताशा में दिया गया बयान’ बताया, जबकि सरमा ने पहले ही जोरहाट में राहुल पर पलटवार किया था। इस जुबानी जंग के चलते असम की राजनीतिक हवा और गर्म हो गई है, और आगामी चुनाव में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com