Sameer Rizvi को छोड़ने का CSK को हो रहा होगा पछतावा, चेन्नई से निकलते ही दिल्ली का बना सबसे बड़ा मैच विनर

Sameer Rizvi: चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज होकर समीर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए और आईपीएल 2026 में लगातार मैच जिताने वाले प्रदर्शन से टीम के सबसे बड़े मैच विनर बने।
Sameer Rizvi IPL 2026 Performance
समीर रिजवी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sameer Rizvi IPL 2026 Performance: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने अब तक दो मैच में दो अर्धशतक लगाकर टीम को आसानी से जीत दिला दिया है। हालांकि, इससे पहले समीर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए थे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में उत्तर प्रदेश के मेरठ के विकेटकीपर-बल्लेबाज समीर रिजवी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए इतनी बड़ी राशि खर्च करना सभी के लिए चौंकाने वाला था।

सीएसके आमतौर पर उन खिलाड़ियों को पूरा समय देती है जिन पर वह निवेश करती है, लेकिन रिजवी के मामले में ऐसा नहीं हुआ। पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले रिजवी आईपीएल 2024 में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। उन्होंने 8 मैचों की 5 पारियों में केवल 51 रन बनाए और 12.75 के औसत से खेले। सीएसके का भरोसा टूट गया और उन्हें आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने दिखाई भरोसा

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने समीर रिजवी पर भरोसा जताया और उन्हें 95 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। इस सीजन रिजवी ने 4 पारियों में 1 अर्धशतक सहित 121 रन बनाए, जिसमें नाबाद 58 उनका श्रेष्ठ स्कोर रहा। साल 2025 का सीजन भी रिजवी के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। उसके बाद दिल्ली की टीम ने रिजवी पर भरोसा बनाया रखा।

Sameer Rizvi का आईपीएल 2026 में बेमिसाल प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में रिजवी ने डीसी के लिए लगातार मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डीसी 26 रन पर 4 विकेट खो चुकी थी, लेकिन रिजवी चौथे नंबर पर आते ही नाबाद 70 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदों में 7 छक्के और 7 चौकों की मदद से 90 रन बनाए, पहले आईपीएल शतक से चूक गए, लेकिन टीम के लिए जीत की पटकथा लिख दी।

सीएसके को पछतावा

आईपीएल 2026 की नीलामी में कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे युवाओं पर 28.40 करोड़ रुपये खर्च करने वाली सीएसके अब रिजवी को रिलीज करने के फैसले पर पछता रही होगी। 22 साल के रिजवी ने डीसी के लिए लगातार प्रदर्शन कर साबित किया कि वह टीम के सबसे बड़े मैच विनर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com