Salman Khan Torn Shoes Viral Video On Social Media Distressed Fashion Truth
Salman Khan के वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल, फटे जूतों में दिखे भाईजान; जानिए क्या है असली वजह
Salman Khan Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें उनके फटे जूते चर्चा में हैं। क्या ये सच में पुराने जूते हैं या महंगे फैशन ट्रेंड का हिस्सा? तो चलिए जानते हैं पूरी सच्चाई।
Salman Khan Torn Shoes Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर बिना कुछ कहे ही सुर्खियों में छा जाते हैं। उनकी हर छोटी-बड़ी चीज फैंस का ध्यान खींच लेती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सलमान खान का वीडियो वायरल
इस वायरल क्लिप में सलमान खान चेक शर्ट, आंखों पर काले गॉगल्स और हाथ में घड़ी पहने नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकलते हैं, कैमरे उनकी तरफ मुड़ जाते हैं। लेकिन इस बार लोगों का ध्यान उनके स्टाइलिश लुक से ज्यादा उनके जूतों पर गया। वीडियो में उनके जूते फटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।
पहली नजर में ये जूते पुराने या खराब लग सकते हैं, लेकिन असल में मामला कुछ और ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के ये जूते एक इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड के हैं, जिन्हें खासतौर पर “डिस्ट्रेस्ड लुक” में डिजाइन किया गया है।फैशन इंडस्ट्री में आजकल यह ट्रेंड काफी पॉपुलर है, जहां कपड़ों और जूतों को जानबूझकर पुराना या फटा हुआ लुक दिया जाता है। ऐसे प्रोडक्ट्स की कीमत भी काफी ज्यादा होती है।
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ऐसे जूतों में नजर आए हों। इससे पहले Tiger 3 के प्रमोशन के दौरान भी उन्हें इसी तरह के जूते पहने देखा गया था। उस वक्त भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने सलमान खान की स्टाइल और पर्सनैलिटी को लेकर दिलचस्प बात बताई थी। उन्होंने कहा कि सलमान अक्सर अपने कंफर्ट को प्राथमिकता देते हैं और वही पहनते हैं जिसमें वह सहज महसूस करें। पलक ने यह भी बताया कि लोग यह सोचते हैं कि इतने बड़े स्टार कभी पुराने या खराब जूते नहीं पहन सकते, लेकिन असलियत यह है कि उनके हर स्टाइल के पीछे एक अलग सोच होती है।
सलमान खान का यह लुक एक बार फिर यह साबित करता है कि वह ट्रेंड्स को फॉलो करने के बजाय खुद ट्रेंड सेट करते हैं। उनके फटे हुए जूते भले ही आम लोगों को अजीब लगें, लेकिन फैशन की दुनिया में यह एक बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है।
Salman khan torn shoes viral video on social media distressed fashion truth