- Hindi News »
- Elections »
- Kk Shailaja Biography Kerala Health Minister Covid Success Story Assembly Elections 2026
केरलम की ‘रॉकस्टार’ मंत्री जिसने दुनिया को झुकाया, जानिए शैलजा टीचर के फर्श से अर्श तक की अनकही दास्तां
K K Shailaja Biography: शैलजा टीचर ने एक साधारण शिक्षिका से केरलम की स्वास्थ्य मंत्री तक का सफर तय किया। कोरोना और निपाह संकट में उनके बेमिसाल नेतृत्व ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। जानें और बहुत कुछ-
- Written By: प्रतीक पांडेय

शैलजा टीचर, फोटो- सोशल मीडिया
Kerala Assembly Election 2026: केरलम की राजनीति में एक ऐसा नाम है जो सत्ता की चमक-धमक से दूर, अपनी सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दुनिया भर में मिसाल बन गया है। हम बात कर रहे हैं के. के. शैलजा की, जिन्हें लोग प्यार और सम्मान से ‘शैलजा टीचर’ कहकर पुकारते हैं।
20 नवंबर 1956 को कन्नूर के मट्टनूर में जन्मी शैलजा का जीवन एक साधारण महिला के असाधारण साहस की कहानी है। एक आम नागरिक के लिए उनकी कहानी यह सिखाती है कि कैसे एक छोटे से गांव की शिक्षिका अपने फौलादी इरादों से वैश्विक महामारी के सामने ढाल बनकर खड़ी हो सकती है। आज भले ही वे कैबिनेट का हिस्सा न हों, लेकिन केरलम के स्वास्थ्य ढांचे में उनके द्वारा किए गए सुधारों का असर आज भी हर घर में महसूस किया जाता है।
ब्लैकबोर्ड और चाक से शुरू हुआ सेवा का संकल्प
शैलजा टीचर का राजनीति में आना कोई इत्तेफाक नहीं था। उनके परिवार की जड़ें वामपंथी विचारधारा और समाज सेवा में बहुत गहरी थीं। वे अपनी दादी एम. के. कल्याणी से बहुत प्रभावित थीं, जो छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ती थीं और चेचक जैसी बीमारियों के दौरान मरीजों की सेवा करती थीं। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, शैलजा ने करीब 23 वर्षों तक शिवपुरम हाई स्कूल में फिजिक्स की टीचर के रूप में काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
असम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
केरल चुनाव: ‘यह सरकार बदलने का नहीं, केरल का भविष्य तय करने का चुनाव’, एर्नाकुलम रैली में बोले अमित शाह
बंगाल चुनाव: ‘लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना ही पड़ेगा…’, कूचबिहार में जमकर गरजे PM Modi; कही यह बड़ी बात
पुडुचेरी चुनाव: एक वकील जो अपनी शर्तों पर बना सियासत का सुल्तान, जानिए पुडुचेरी के ‘मक्कल मुधलवर’ की कहानी
अब आता है साल 2004, जब उन्होंने अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले लिया ताकि वे अपना पूरा समय राजनीति और जनसेवा को दे सकें। एक शिक्षक के रूप में उनका अनुभव ही था जिसने उन्हें समस्याओं को गहराई से समझने और बहुत ही धैर्य के साथ उनका समाधान निकालने की ताकत दी।
दुनिया ने माना लोहा, जब मिला कोरोना स्लेयर का खिताब
शैलजा टीचर की असली परीक्षा तब शुरू हुई जब 2016 में उन्हें केरलम का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। 2018 में जब केरलम पर ‘निपाह’ वायरस का खतरा मंडराया, तो उन्होंने जिस मुस्तैदी से स्थिति को संभाला, उसने सबको हैरान कर दिया। लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता का असली लोहा दुनिया ने तब माना जब 2020 में कोविड-19 महामारी ने दस्तक दी।

उनके सटीक फैसलों, ट्रेसिंग और आइसोलेशन की रणनीतियों के कारण केरलम ने संक्रमण की पहली लहर को बहुत प्रभावी ढंग से रोका। ‘द गार्जियन’ ने उन्हें “कोरोनावायरस स्लेयर” और “रॉकस्टार हेल्थ मिनिस्टर” की उपाधि दी। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया और ‘प्रोस्पेक्ट’ मैगजीन ने उन्हें 2020 का दुनिया का ‘टॉप थिंकर’ चुना। यह एक भारतीय महिला के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान की बहुत बड़ी बात थी।
रिकॉर्ड जीत के बाद वो फैसला जिसने सबको चौंकाया
साल 2021 के केरलम विधानसभा चुनाव में शैलजा टीचर ने मट्टनूर निर्वाचन क्षेत्र से जीत का एक ऐसा कीर्तिमान रचा जो केरलम के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा मार्जिन है; उन्होंने 60,963 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इतनी अपार लोकप्रियता और शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के बावजूद, उन्हें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की दूसरी कैबिनेट में जगह नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें: असम की सियासत का वो ‘राजपुत्र’ जिसने पिता की विरासत को दी नई ऊंचाई, देवव्रत सैकिया के संघर्ष की पूरी कहानी
इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर काफी विवाद पैदा किया, क्योंकि उनके समर्थक उन्हें दोबारा स्वास्थ्य मंत्री के रूप में देखना चाहते थे। हालांकि, एक अनुशासित सिपाही की तरह उन्होंने पार्टी के फैसले को स्वीकार किया।
शैलजा को किस चीज ने बनाया खास?
शैलजा टीचर की सादगी उनके बैंक बैलेंस और जीवनशैली में भी दिखती है। हलफनामे के अनुसार उनकी कुल नेट वर्थ करीब 61 लाख रुपये है। राजनीति के व्यस्त जीवन के बीच भी उनका पढ़ने-लिखने का शौक कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने ‘इंडियन वर्तमानवुम स्त्री समूहनवुम’ और ‘चीन- राष्ट्रम, राष्ट्रम, काजचाकल’ जैसी किताबें लिखी हैं। ये बातें उनको प्रशंसकों के बीच में और खास बनाती हैं।
Kk shailaja biography kerala health minister covid success story assembly elections 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के चयनकर्ताओं की उन पर…डेन स्टेन ने RR के तुषार देशपांडे को लेकर दिया बड़ा बयान
Apr 05, 2026 | 07:47 PMअसम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
Apr 05, 2026 | 07:33 PMIPL 2026: चिन्नास्वामी में चेन्नई के कप्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB, यहां देखें प्लेइंग इलेवन
Apr 05, 2026 | 07:28 PMमातोश्री पगडंडी सड़क योजना: गांव की सड़कों को मिलेंगे सरकारी नंबर
Apr 05, 2026 | 07:26 PMSachin Tendulkar ने फोन पर राकेश बेदी की जमकर तारीफ, ‘धुरंधर 2’ पर बोले- क्या छक्का मारा है…
Apr 05, 2026 | 07:26 PMBullet Train: पाताल से आसमान तक दौड़ेगी देश की पहली हाई-स्पीड रेल; ठाणे की खाड़ी के नीचे सुरंग का काम शुरू
Apr 05, 2026 | 07:23 PMSRH vs LSG: हैदराबाद में लखनऊ ने चखा जीत का स्वाद, ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स
Apr 05, 2026 | 07:17 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM













