
देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)
नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री नागपुर में रोड शो कर रहे है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस बीच उन्हें विश्वास है कि जनता इस बार महायुति की सरकार का ही चुनाव करेगी।
इस चुनाव रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने जाति जनगणना के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चैलेंज किया था। इसको लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रियंका गांधी को जाति जनगणना के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने याद दिलाया कि जब बिहार में उन्होंने जाति जनगणना की बात की थी तब भारतीय जनता के सपोर्ट के बाद ही वह संभव हो पाया था।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नवनीत राणा के जनसभा रैली के दौरान उपद्रवियों के हंगामे पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ रह नहीं गया है इसलिए अब विपक्ष इस तरह की बातें कर रहा है।
#WATCH नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यहां लोगों का जो प्यार उमड़ रहा है वह इस बात का साक्षी है कि हमारी महायुती की सरकार है… प्रियंका जी को शायद जाति जनगणना के बारे में कुछ पता नहीं हैं, उन्हें मालूम नहीं है कि बिहार में हमारी सरकार ने जब समर्थन… pic.twitter.com/Lr0HKuzGnu — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2024
कांग्रेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यहां लोगों का जो प्यार उमड़ रहा है वह इस बात का साक्षी है कि हमारी महायुति की सरकार है। प्रियंका जी को शायद जाति जनगणना के बारे में कुछ पता नहीं हैं, उन्हें मालूम नहीं है कि बिहार में हमारी सरकार ने जब समर्थन किया तभी वहां जातिगत जनगणना हुई। जब मुद्दे नहीं होते तब ऐसी ही बातें होती हैं…”
वोट जिहाद को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्ता की लालच में विपक्ष इतना गिर गया है कि वे मौलानाओं के तलवे चाट रहे है। इस पर हाल ही में मौलाना के मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी ने वोट जिहाद की बात कही। इस पर उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राहुल गांधी कहते है कि वोट जिहाद करेंगे। लोकसभा में जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है उनका बहिष्कार करेंगे और उनका हुक्का पानी बंद कर देंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या ये बात संविधान में लिखी गई है वोट देने वालो का सामाजिक बहिष्कार करें और वोट जिहाद करने वालो के तलवे चाटे। कांग्रेस को ऐसा करते हुए शर्म आनी चाहिए।
देवेंद्र फडणवीस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…






