-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Elections Triangular Contest On Sakoli Assembly Seat
साकोली विधानसभा सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, बीजेपी में बगावत से बदले सियासी समीकरण
- Written By: आकाश मसने
साकोली विधानसभा क्षेत्र में महायुति के बीजेपी से घोषित उम्मीदवारी को लेकर स्वयं भाजपाइयों में नाराजगी देखी जा रही है। बीजेपी के वोटों के विभाजन की आशंका व्यक्त कर साकोली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई की चर्चा है।

नाना पटोले, अविनाश ब्राह्मणकर व सोमदत्त करंजेकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
भंडारा: साकोली विधानसभा क्षेत्र में महायुति के बीजेपी से घोषित उम्मीदवारी को लेकर स्वयं भाजपाइयों में नाराजगी देखी जा रही है। इस बीच बीजेपी के ही एक नेता ने विधानसभा चुनाव के लिए निर्दलीय रूप से उम्मीदवारी घोषित करने पर बीजेपी के वोटों के विभाजन की आशंका व्यक्त कर साकोली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई की चर्चा है।
महा विकास अघाड़ी ने साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले को उम्मीदवारी घोषित की गई है। जबकि महायुति में बीजेपी से अविनाश ब्राह्मणकर को उम्मीदवारी घोषित हुई है। किंतु इस उम्मीदवारी से नाराज भाजपाइयों ने बड़ी मात्रा में बगावत की नीति अपनाई है। जिसके तहत बीजेपी के डॉ. सोमदत्त करंजेकर को निर्दलीय रूप से विधानसभा चुनाव में खड़ा किया गया है।
हालांकि इस उम्मीदवारी के लिए साकोली के बीजेपी के पूर्व विधायक बाला काशीवार ने पहल करने की भी चर्चा है। इस बीच पिछले 5 वर्षों पूर्व तत्कालीन विधायक बाला काशीवार के कार्यकाल में हुए विभिन्न विकास कामों से साकोली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता प्रभावित होने की चर्चा है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दर पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, जीत का दावा
भाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव आते ही बन जाते हैं ‘चुनावी हिंदू’
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
दतिया उपचुनाव: विवेक तन्खा का हमला, बोले- BJP में विद्रोह की स्थिति, कांग्रेस का रास्ता खुद करेगी आसान
यह भी पढ़ें:– BJP के बगावती दादाराव केचे के बदले तेवर, शाह से मुलाकात के बाद वापस लेंगे नामांकन
बाला काशीवार से जुड़े सैकड़ों भाजपाई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित हजारों मतदाता इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने की उम्मीद लगाई जा रही है। जबकि सामाजिक एवं जातिगत नीति पर निर्भर इस क्षेत्र के राजनीति में पहली बार इस क्षेत्र में भाजपाइयों से बगावत देखी गई है। जिसके कारण बीजेपी के वोटों के विभाजन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
समाज के मतदाता एकजुट होने की चर्चा
इस बीच एमवीए एवं महायुति के उम्मीदवार एक ही समाज से होने के कारण उक्त समाज के वोटों के विभाजन की भी आशंका है। जिसे लेकर निर्दलीय उम्मीदवार के चुनावी जीत के लिए इस उम्मीदवार के समाज के मतदाता एकजुट होने की चर्चा है। कुल मिलाकर जातिगत एवं सामाजिक नीति के निर्भरता पर तीनों उम्मीदवारों ने चुनावी जीत के लिए अलग अलग रणनीति बनाने की भी चर्चा है।
यह भी पढ़ें:– नागपुर मध्य सीट पर कांग्रेस ने कर दिया खेल, अनीस अहमद का VBA में जाना पूर्व नियोजित प्लान!
इस बीच महायुति के उम्मीदवार के खिलाफ भाजपाइयों में पाए जा रहे आक्रोश सहित निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन को लेकर बीजेपी के वोटों का विभाजन तय माना जा रहा है। जिसका लाभ माविआ के उम्मीदवार को हो सकता है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में माविआ के उम्मीदवार की न्यूनतम वोटों से चुनावी जीत हुई थी। किंतु इस चुनाव में बगावत के कारण त्रिकोणीय लड़ाई की आशंका में माविआ के उम्मीदवार की भारी वोटों से जीत की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
चुनावी जीत में दलित वोट होंगे निर्णायक
पिछले लोस चुनाव में संविधान बचाने के उद्देश्य से दलित मतदाताओं ने एकजुटता दिखाते हुए माविआ के समर्थन में वोट किया था। जबकि इस चुनाव में आरक्षण बचाने के उद्देश्य से दलित मतदाता एकजुट देखे जा रहे है। हालांकि साकोली विधानसभा के चुनाव में वंचित एवं बसपा के तहत चुनावी मैदान में दो विभिन्न उम्मीदवार खड़े हुए है। उक्त उम्मीदवारों द्वारा दलित वोटों के विभाजन की चर्चा है। जिसके कारण माविआ के उम्मीदवार को चुनावी खतरे की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।
Maharashtra elections triangular contest on sakoli assembly seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक आइलैंड के पास स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, जांच के आदेश
Jul 12, 2026 | 02:41 PMराम मंदिर का पैसा गया कहां?… उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस के आरोपों पर हुसैन दलवई का भाजपा से तीखा सवाल
Jul 12, 2026 | 02:38 PMवाशिम-नांदेड़ हाईवे के तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर न्यायालय की जब्ती कार्रवाई
Jul 12, 2026 | 02:36 PM‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
Jul 12, 2026 | 02:34 PMMP Promotion News: सालों बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया, 15 हजार पुलिसकर्मियों के मूल पद पर लौटने का खतरा
Jul 12, 2026 | 02:33 PMबिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
Jul 12, 2026 | 02:32 PMओमान तट के पास ‘GFS गैलेक्सी’ जहाज पर हमला, 10 भारतीय बचाए गए, 1 अब भी लापता; भारत ने जताई कड़ी चिंता
Jul 12, 2026 | 02:32 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM













