-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Delhis Security In Danger Bjp Leader Pravesh Verma Made Serious Allegations Against Aap Kejriwal Lose Election
दिल्ली की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी… BJP नेता प्रवेश वर्मा ने AAP पर लगया गंभीर आरोप, केजरीवाल के चुनाव हारने का किया दावा
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पंजाब भवन के बाहर से जब्त किए गए एक वाहन को लेकर भी आप पर निशाना साधा, जिसमें कथित तौर पर शराब, नकदी और आप के प्रचार सामग्री थी। वर्मा ने दावा किया कि आप के हजारों लोग पंजाब...

केजरीवाल और प्रवेश वर्मा, कॉन्सेप्ट फोटो
नई दिल्ली : नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने गुरुवार यानी 30 जनवरी को आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि वह 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वोट के लिए लोगों को धमकाने का काम कर रही है।
भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पंजाब भवन के बाहर से जब्त किए गए एक वाहन को लेकर भी आप पर निशाना साधा, जिसमें कथित तौर पर शराब, नकदी और आप के प्रचार सामग्री थी। वर्मा ने दावा किया कि आप के हजारों लोग पंजाब से आए हैं और वे मोहल्लों में घुस गए हैं।
प्रवेश वर्मा ने क्या कहा?
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि अगले 4-5 दिनों में दिल्ली की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। आप के हजारों लोग पंजाब से आए हैं। वे चुनाव प्रचार नहीं करते। वे मोहल्लों में घुस आए हैं। पंजाब से आई गाड़ियों पर ‘पंजाब सरकार’ लिखा हुआ है। जब्त की गई गाड़ी पर भी यही लिखा हुआ था, हालांकि वह निजी गाड़ी थी।” उन्होंने ऐसे वाहनों की जांच की मांग करते हुए कहा कि मैंने इस पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। ऐसे सभी वाहनों, खासकर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में चलने वाले वाहनों की जांच होनी चाहिए। इन वाहनों में सवार लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचा जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
भाजपा नेता ने आप को लेकर किया ये दावा
प्रवेश वर्मा ने और आगे कहा कि आप और अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं। इसलिए वे बौखला गए हैं और पिछले एक हफ्ते से दिल्ली की जनता से झूठ बोल रहे हैं। पूर्व लोकसभा सांसद ने कहा, “पहली बार चुनाव में लोगों को धमकाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल डरे हुए हैं और अपनी सरकार बचाने के लिए दिल्ली की जनता से झूठ बोल रहे हैं।”
गाड़ी में आम आदमी पार्टी के कई पर्चे, शराब की बोतलें समेत ये चींजे थी मौजूद
बता दें, यह टिप्पणी तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन को पंजाब भवन के पास खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी की सूचना मिलने के बाद आई है, जिस पर पीबी नंबर का रजिस्ट्रेशन और पंजाब सरकार लिखा हुआ है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में आम आदमी पार्टी के कई पर्चे, शराब की कई बोतलें और लाखों की नकदी थी। हालांकि, पंजाब सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया कि गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट “जाली और फर्जी” है और कार के राज्य सरकार से जुड़े होने के किसी भी आरोप का खंडन किया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश वर्मा का मुकाबला आप के अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। 2020 और 2015 में हुए पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की थी। राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आप, मुख्य विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है।
Delhis security in danger bjp leader pravesh verma made serious allegations against aap kejriwal lose election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM













