- Hindi News »
- Elections »
- Dahisar Vidhan Sabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
दहिसर विधानसभा सीट: शिवसेना के साथ डबल सिंपैथी क्या खत्म कर देगी बीजेपी का दबदबा
- Written By: अनिल सिंह
दहिसर विधानसभा सीट पर 10 साल से बीजेपी का राज है। लेकिन इस बार समीकरण बदल सकता है। शिवसेना के पास एक नहीं दो सिंपैथी है। ऐसे में इस सीट से कौन बाजी मारेगा यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

मुंबई: दहिसर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए अहम सीट है। क्योंकि पिछले दो चुनावों में मनीषा चौधरी ने बीजेपी के लिए यहां से जीत हासिल की है। 2019 में मनीषा चौधरी ने कांग्रेस के अरुण सावंत को हराया था और 2014 में शिवसेना के विनोद घोसालकर को हराया था। क्या मनीष चौधरी सीट से इस बार अपनी हैट्रिक पूरी कर पाएंगी या फिर शिवसेना को सिंपैथी का फायदा मिलेगा।
दहिसर विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। है ऐसे में इसका ज्यादा पुराना रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन 2009, 2014 और 2019 के चुनावों का आंकड़ा अगर देखे तो 2009 में विनोद घोसालकर ने शिवसेना की तरफ से सीट पर जीत हासिल की थी। 2014 और 2019 के चुनावों में मनीषा चौधरी बीजेपी के लिए जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें- बोरीवली विधानसभा सीट बन गई है बीजेपी का गढ़, इस किले को भेद पाएगी कांग्रेस?
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
दहिसर विधानसभा सीट का इतिहास
दहिसर विधानसभा सीट का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। नई सीट पर मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच में ही देखने को मिला है। महाराष्ट्र में दो बड़ी राजनीतिक पार्टी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस में हुए दो फाड़ के कारण राज्य भर में कन्फ्यूजन की स्थिति देखने को मिल रही है। इस सीट पर बीजेपी की मनीषा चौधरी ने 2019 में जब जीत हासिल की थी तब अब विभाजित शिवसेना बीजेपी के साथ थी। लेकिन 2014 में जब मनीषा चौधरी ने बीजेपी के लिए जीत हासिल की थी तो शिवसेना बीजेपी के साथ नहीं थी जबकि इस सीट से शिवसेना के उम्मीदवार विनोद घोसालकर ने भी अपनी ताल ठोकी थी और उन्हें हर का सामना करना पड़ा था।
बीजेपी का पलड़ा भारी है
शिवसेना की बगावत का बीजेपी पर कोई असर इस सीट पर दिखाई नहीं पड़ा, ऐसे नहीं कहा जा सकता है कि इस सीट पर फिलहाल के लिए बीजेपी का पलड़ा भारी है। लेकिन विनोद घोसालकर के बेटे की हत्या की वजह से शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ सिंपैथी है। वहीं शिंदे गुटके विद्रोह के कारण ठाकरे की शिवसेना के साथ सिंपैथी वोट का फैक्टर भी इस सीट पर काम कर सकता है, मतलब अगर विनोद घोसालकर इस सीट से उम्मीदवार होते हैं तो मनीषा चौधरी के लिए दिक्कत हो सकती है।
ये भी पढ़ें- सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट : BJP ने तमिल सेल्वन पर फिर खेला दांव…
कब किसने मारी बाजी
2019: चौधरी मनीषा अशोक, भाजपा
2014: चौधरी मनीषा अशोक, भाजपा
2009: घोसालकर विनोद रामचंद्र, एसएचएस
दहिसर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
दहिसर विधानसभा सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 2,47,979 है। दहिसर विधानसभा सीट में 100 फीसदी शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की संख्या यहां पर 4.5 प्रतिशत के आसपास है। मुस्लिम वोटर की संख्या 6 फीसदी है। यह एक साधारण सीट है और यहां पर यंगस्टर्स की संख्या अधिक है। ऐसे में उम्मीदवार को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को रिझाना बेहद जरूरी है।
Dahisar vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMजम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
May 26, 2026 | 10:47 PMगोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMMP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
May 26, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














