-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Congress Ramesh Chennithala Says Mahayuti Is Finished Now Ahead Of Maharashtra Polls
कांग्रेस के रमेश चेन्निथला ने महायुति की गिनायी गलतियां, महायुति के चेहरों पर ‘भ्रष्टयुति महाराष्ट्र की दुर्गति’ के बांटे पोस्टर
- Written By: प्रिया जैस
बुधवार को महाविकास आघाड़ी की सरकार ने महायुति के खिलाफ हल्ला बोल दिया। महाविकास आघाड़ी और कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को भ्रष्ट करार दिया है।

रमेश चेन्निथला (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर उनका नामांकन कराया है। इस दौरान महायुति में कई उम्मीदवारों से उनकी उम्मीदवारी छीनकर किसी और को दे दी गई, जिस पर भाजपा में बगावत की लहर भी उठ चुकी है।
महाराष्ट्र चुनाव से पहले महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बुधवार को महायुति गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महायुति के बिल्कुल विपरीत कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास आघाड़ी के सभी दलों के साथ बराबरी का व्यवहार किया है।
एमवीए और महायुति का बताया अंतर
उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवारों द्वारा सभी 288 सीटों पर नामांकन दाखिल किए गए हैं। जब आप एमवीए की तुलना महायुति से करते हैं, तो हमारे समूह के भीतर कोई झगड़ा नहीं है। महायुति अब खत्म हो गई है। हमने एमवीए में सभी दलों के साथ समान व्यवहार किया है। महायुति में, भाजपा ने एनसीपी और शिवसेना-शिंदे की सभी सीटें छीन ली हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिनायी कमी
कांग्रेस ने भाजपा, राकांपा और शिवसेना-शिंदे के महायुति (गठबंधन) को ‘भ्रष्टाचार’ करार दिया और राज्य सरकार की कथित विफलताओं को गिनाया।
#WATCH | Mumbai | Maharashtra Congress terms Mahayuti (alliance) of BJP, NCP & Shiv Sena-Shinde as 'Bhrashtyuti' and enlists the alleged failures of the state government pic.twitter.com/UZhdViRk7z — ANI (@ANI) October 30, 2024
यह भी पढ़ें- पवार परिवार में पड़ी दरार, श्रीनिवास बोले- ये दरार तब ही पड़ गई थी जब…
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मानखुर्द शिवाजी नगर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के उम्मीदवार के रूप में नवाब मलिक के नामांकन का दिया है जिसका खुद भाजपा विरोध कर रही है।
नवाब मलिक आतंकवादी
इससे पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मलिक को आतंकवादी बताते हुए कहा, “नवाब मलिक एक आतंकवादी है जिसने भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की। वह दाऊद का एजेंट है और अजीत पवार की एनसीपी ने नवाब मलिक को टिकट देकर देश के साथ विश्वासघात किया है। महायुति की ओर से भारतीय जनता पार्टी के एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार सुरेश कृष्ण पाटिल ने कल से प्रचार शुरू कर दिया है।”
रमेश चेन्निथला ने आगे दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने गठबंधन सहयोगियों को “मारना” चाहती है, कांग्रेस ने केवल उन उम्मीदवारों को ए और बी फॉर्म दिए हैं जो पहले से ही घोषित थे।
लाडली बहन योजना की आलोचना
“यह एक स्पष्ट संदेश है कि भाजपा अपने गठबंधन सहयोगियों को मारना चाहती थी…हमने केवल उन उम्मीदवारों को ‘ए’ और ‘बी’ फॉर्म दिए हैं जिनके नाम पार्टी द्वारा घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिन नेताओं ने स्वतंत्र रूप से नामांकन दाखिल किया है, उन्हें अपना नामांकन वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार की लाडली बहन योजना के क्रियान्वयन की भी आलोचना की और कहा कि सरकार के पास इस योजना के लिए कोई धन नहीं है, यही कारण है कि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने इसे रोक दिया।”
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, "हम समाजवादी पार्टी से बात कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य महाराष्ट्र में एमवीए सरकार बनाना है और हम इस लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं… ईसीआई द्वारा महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहन योजना बंद कर दिया गया है क्योंकि राज्य… https://t.co/9X0uoqMxQe pic.twitter.com/C3UvxDFdzQ — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2024
चेन्निथला ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार के खजाने में लाडली बहन योजना के लिए कोई धन नहीं है, यही कारण है कि उन्होंने ईसीआई के माध्यम से योजनाओं को रोक दिया। महाराष्ट्र की महिलाओं को सरकार से कोई पैसा नहीं मिलेगा। यह सब चुनाव से पहले बोला गया झूठ था।”
यह भी पढ़ें- ‘आरआर पाटिल ने मेरी पीठ पर घोंपा छुरा…’ जनसभा के दौरान अजित पवार ने सिंचाई घोटाले पर किया बड़ा खुलासा
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress ramesh chennithala says mahayuti is finished now ahead of maharashtra polls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMWelcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Jul 08, 2026 | 08:43 AMBroom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














