-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Congress And Shiv Sena Fight In Ubt For Bandra East Assembly Constituency
बांद्रा-पूर्व में विधानसभा का महासमर, सावंत की सक्रियता, उद्धव के घर में ‘सांगली पैटर्न’ का डर!
- Written By: आकाश मसने
उद्धव खासकर मुंबई की अधिकतम सीटें अपने पास रखना चाहते हैं। लेकिन उद्धव के गृह क्षेत्र में 2019 में कांग्रेसी विधायक (जीशान सिद्दीकी) को मिली जीत को आधार बनाकर कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत, बांद्रा-पूर्व विधानसभा सीट से तैयारियों में जुटे हैं।

सचिन सावंत और उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में राज्य के दो प्रमुख सियासी गठबंधनों में शामिल घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जबरदस्त रस्साकशी चल रही है। हालांकि, किसी भी गठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में शामिल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच मुंबई पर बादशाहत को लेकर प्रेशर गेम जरूर शुरू हो गया है। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर यानी बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ‘सांगली पैटर्न’ की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। इसकी वजह है कांग्रेसी प्रवक्ता सचिन सावंत की क्षेत्र में सक्रियता।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की दोबारा मुख्यमंत्री बनने के मंसूबे किसी से छुपे नहीं है। भले कांग्रेस और एनसीपी नेता शरद पवार ने ज्यादा विधायक की शर्त लगाकर उनके मंसूबों पर पानी फेरने का प्रयास किया है लेकिन उद्धव हार मानने को तैयार नहीं हैं। उद्धव खासकर मुंबई की अधिकतम सीटें अपने पास रखना चाहते हैं। लेकिन उद्धव के गृह क्षेत्र में 2019 में कांग्रेसी विधायक (जीशान सिद्दीकी) को मिली जीत को आधार बनाकर कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत, बांद्रा-पूर्व विधानसभा सीट से तैयारियों में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें:– हरियाणा में BJP के कैप्टन अभिमन्यु सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस: कुणाल चौधरी का भाजपा पर हमला-10 साल में देश का सामाजिक-आर्थिक मॉडल किया पूरी तरह नष्ट
‘उद्धव ठाकरे अब ‘उद्धव खान’ बन गए हैं’, नितेश राणे ने UBT के बागी सांसदों को बताया हिंदुत्व के मार्ग पर अग्रसर
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
अशोका विहार में निगम की बड़ी कार्रवाई: 4 मंजिला इमारत जमींदोज, चुनाव के दौरान संचालित हुआ था कांग्रेस कार्यालय
जन संपर्क बढ़ा रहे सावंत
कांग्रेस नेता सचिन सावंत पिछले दिनों बांद्रा- पूर्व स्थित नौपाड़ा और गरीब नगर बस्ती के निवासियों की समस्या के संदर्भ में रेलवे अधिकारियों से मिले थे। इसके बाद वह पूरे बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पानी, कचरा, नाले, खराब सड़कों आदि के संदर्भ में एच-पूर्व मनपा विभाग की सहायक मनपा आयुक्त सपना क्षीरसागर से मिले थे। वह क्षेत्र के लंबित एसआरए प्रोजेक्टों और पीएपी के कारण बेघर हुए झोपड़ा धारकों की समस्या भी लगातार उठा रहे हैं। वह अपनी सक्रियता से ऐसे संकेत दे रहे हैं कि वह हर कीमत पर चुनाव लड़ेंगे ही।
अर्जून सिंह भी लगा रहे हैं दम
कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह भी इस बार बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट हासिल करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। अर्जुन सिंह का दावा है कि मैं 40 वर्षों से पार्टी की तन-मन-धन से सेवा कर रहा हूं। क्षेत्र के लोगों और उनकी समस्याओं को मैं अच्छी तरह से जानता हूं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि इस बार पार्टी मेरे बारे में अवश्य विचार करेगी। पार्टी के बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता भी किसी स्थानीय उम्मीदवार को मौका देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अर्जुन के दावे को बल मिल रहा है।
यह भी पढ़ें:– ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’, तिहाड़ से रिहाई के बाद दिल्ली CM का शक्ति प्रदर्शन
उद्धव की पार्टी ने दिखाया दम
हालांकि महाविकास आघाड़ी में यह सीट कांग्रेस के खाते जाने की संभावना कम ही नजर आ रही है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार को पहली बार वोट देने के कारण उद्धव ठाकरे की काफी आलोचना हुई थी। ऐसे में कम से कम विधानसभा चुनाव में उद्धव अपने गृह क्षेत्र की सीट अपने पास रखकर एक बार फिर किरकिरी झेलने से बचने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा शिवसेना (उद्धव गुट) बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र को अपना गढ़ मानता है।
उद्धव गुट का दावा है कि 2024 में इस सीट से कांग्रेस के जीशान को जीत शिवसेना की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत की बगावत के कारण मिली थी। सूत्रों का दावा है कि वरुण सरदेसाई इस सीट से शिवसेना (उद्धव गुट) और महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार होंगे। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि उद्धव की शिवसेना ने दबाव तंत्र अपनाते हुए मुंबई की 36 में से 25 विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों भी तय कर लिए हैं। हाल ही में सामने आई उद्धव गुट के संभावित उम्मीदवारों की एक सूची में बांद्रा पूर्व से वरुण का नाम शामिल है।
सीट हासिल करने की चुनौती
सूत्रों का यह भी कहना है कि इस सीट पर कांग्रेस के साथ उद्धव की ‘डील’ हो चुकी है। इस सीट के बदले कांग्रेस के पूर्व मंत्री नसीम खान के लिए उद्धव अपनी चांदिवली विधानसभा चुनाव क्षेत्र की सीट छोड़ेंगे। वहां 2019 में हुए कड़े मुकाबले में शिवसेना के दिलीप लांडे ने नसीम खान को महज 400 वोटों से हराया था। लांडे अब शिवसेना (शिंदे गुट) में जा चुके हैं। ऐसे में सावंत के समक्ष कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवारी हासिल करना कड़ी चुनौती साबित होगा।
Congress and shiv sena fight in ubt for bandra east assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में डिजिटल खेती की शुरुआत; 71,804 किसानो ने डाउनलोड किया ‘Mahavistar AI’ एप
Jun 25, 2026 | 09:55 AMExpert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस
Jun 25, 2026 | 09:53 AMनवभारत विशेष: POK में अशांति का सूझबूझ से लाभ उठाए भारत, क्या सैन्य कार्रवाई की जाए?
Jun 25, 2026 | 09:50 AMदुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
Jun 25, 2026 | 09:42 AMमुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
Jun 25, 2026 | 09:42 AMShare Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
Jun 25, 2026 | 09:41 AMखंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी: आजाद पठान ने अपनाया सनातन धर्म, अजय कश्यप रखा नया नाम
Jun 25, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














