-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Mlc Election 2026 Maharashtra Political Equations
मई 2026 में खत्म होगा उद्धव ठाकरे का विधान परिषद कार्यकाल, दोबारा चुनाव लड़ने पर सियासी अटकलें तेज
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Legislative Council की 9 सीटें मई में खाली होने जा रही हैं, जिनमें उद्धव ठाकरे भी शामिल हैं। बदलते राजनीतिक समीकरण और कमजोर संख्या बल के कारण उनके दोबारा निर्वाचित होने पर सवाल उठ रहे हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद (सौ. सोशल मीडिया )
Uddhav Thackeray MLC Election Chances: महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटें मई महीने में खाली हो जाएंगी। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हैं, जिनका विधान परिषद सदस्यता का कार्यकाल 13 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या उद्धव ठाकरे फिर से विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे और क्या वे इस बार जीत पाएंगे? राज्य में महाविकास आघाडी (मविआ) की सरकार के समय उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे।
हालांकि वह तब विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं थे, इसलिए उन्होंने विधान परिषद का चुनाव लड़ा था। उस समय उद्धव के नेतृत्ववाली शिवसेना सहित मविआ में शामिल घटक दलों के पास भी पर्याप्त संख्या बल था। इसलिए उद्धव को विधान परिषद चुनाव में कोई परेशानी नहीं हुई थी। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
पेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
राज्यसभा चुनाव से बदलेंगे समीकरण
इस बार उद्धव की शिवसेना सहित पूरे विपक्षी गठबंधन संख्या बल की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। कोई भी विपक्षी पार्टी स्वबल पर अपने उम्मीदवार को राज्य सभा या विधान में नहीं भेज सकती है। विधान परिषद से पहले राज्यसभा की सात सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं।
जानकारों का मानना है कि इस चुनाव के नतीजों से विधान परिषद का समीकरण बदल सकता है। राज्य सभा चुनाव में यदि उद्धव की पार्टी शिवसेना यूबीटी, राकां (एसपी) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को समर्थन देकर राज्यसभा में भेजेगी। तो ही विधान परिषद में वह उद्धव के लिए कांग्रेस तथा राकां से समर्थन मांग पाएगी। यदि तीनों दल एकजुट नहीं होते हैं तो इसका सीधा लाभ सत्तारूढ़ महायुति को मिलेगा।
मविआ के केवल एक-एक उम्मीदवार जीतेंगे
राज्य में बीजेपी-131, शिवसेना (शिंदे गुट)-57 और राकां (अजीत पवार)- 40 एवं कुछ अन्य छोटे दलों एवं निर्दलीय विधायकों को मिला ले तो की सत्तारूढ़ महायुति के लगभग 235 विधायक हो जाते हैं। दूसरी तरफ शिवसेना यूबीटी के 20, कांग्रेस के 16 और राकां (एसपी) 10 एवं सपा-एमआईएम के विधायकों को मिलाने पर विपक्षी दलों के विधायकों की संख्या 50 के आसपास पहुंचती है। ऐसे में विधानसभा में उपलब्ध विधायकों की संख्या के आधार पर सभी विपक्ष दल मिलेंगे तो ही उनका कोई एक सदस्य राज्य सभा और विधान परिषद में जा पाएगा।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai में गांवठाण घरों पर लगाया गया तीन गुना जुर्माना होगा रद्द, वन मंत्री गणेश नाईक के निर्देश
संजय राउत की उद्धव से चुनाव लड़ने की अपील
राज्य सभा में महायुति के 6 और विधान परिषद में 8 सदस्यों का चुनाव जाना तय है। लेकिन मविआ के एक-एक सदस्य भी तभी चुने जाएंगे, जब यूबीटी, कांग्रेस और राको (एसपी) में सहमति बनेगी। उद्धव सेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि राकां-एसपी, कांग्रेस और हमारी शिवसेना मिलकर आगे के विधान परिषद और राज्यसभा चुनावों में एक-दूसरे की मदद करेंगे, तभी हमारे लोग निर्वाचित हो पाएंगे। उन्होंने आगे कहा, रहम सबने मिल कर उद्धव से विनती की है कि आपने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है। आपका विधानमंडल में फिर से जाना राज्य और जनता के लिए जरूरी है। हम सब चाहते हैं कि वे फिर से चुनाव लड़ें।
Uddhav thackeray mlc election 2026 maharashtra political equations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
करोड़ों का बजट और 2 महीने में ही धंस गई सड़क! पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लापरवाही की खुली पोल
Jun 29, 2026 | 08:36 PM30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
Jun 29, 2026 | 08:33 PMमुरैना में बुलेट की तलाश में खुला चोरी का राज; पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर सात बाइक की बरामद
Jun 29, 2026 | 08:32 PMपंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
Jun 29, 2026 | 08:31 PMIkka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Jun 29, 2026 | 08:29 PMनागपुर में मानसून की पहली आफत: गीतांजलि चौक के पास भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबी कार, हादसे में 2 घायल
Jun 29, 2026 | 08:18 PMSweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
Jun 29, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














