-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Spokesperson Keshav Upadhyay Said We Will Campaign For Eknath Shinde Candidate No Association With Nawab Malik
नवाब मलिक से नहीं है कोई रिश्ता, बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय बोले – शिवसेना शिंदे गुट का करेंगे प्रचार
- Written By: प्रिया जैस
एनसीपी की महायुति के गठबंधन सहयोगी, भाजपा और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने मलिक की उम्मीदवारी का विरोध किया है। नवाब मलिक ने मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव जीतने का विश्वास व्यक्त किया है।

केशव उपाध्याय (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा मानखुर्द शिवाजी नगर में एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार सुरेश पाटिल के लिए प्रचार करेगी और उसका नवाब मलिक से कोई संबंध नहीं है।
एनसीपी की महायुति के गठबंधन सहयोगी, भाजपा और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने मलिक की उम्मीदवारी का विरोध किया है। नवाब मलिक ने मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव जीतने का विश्वास व्यक्त किया है।
नवाब मलिक का नहीं करेंगे प्रचार
भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा, “मैंने नवाब मलिक के बारे में अपनी भूमिका साफ कर दी है। हमने कहा है कि हम वहां प्रचार नहीं करेंगे। हम उस निर्वाचन क्षेत्र में एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। हम नवाब मलिक के लिए प्रचार नहीं करेंगे और हमारा उनसे कोई संबंध नहीं होगा। वह जमानत पर बाहर हैं और उन्हें निर्दोष साबित नहीं किया गया है। मामला चल रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
#WATCH | Mumbai | #MaharashtraElection2024 | BJP spokesperson Keshav Upadhyay says, "I have made our role clear concerning Nawab Malik. We have said that we won't campaign there. We will campaign for Eknath Shinde's candidate in that constituency…" On Arvind Sawant and Sunil… pic.twitter.com/jKs5seZOgq — ANI (@ANI) November 5, 2024
भाजपा के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार ने पहले ही साफ कर दिया है कि वे पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार नवाब मलिक के समर्थन में प्रचार नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें- आज नागपुर में दीक्षाभूमि पहुंचेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संविधान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
महिला उम्मीदवारों पर टिप्पणी की आलोचना
केशव उपाध्याय ने भाजपा नेता शाइना एनसी पर अरविंद सावंत की टिप्पणी और शिवसेना शिंदे गुट की विक्रोली विधानसभा उम्मीदवार सुवर्णा करंजे के खिलाफ सुनील राउत की टिप्पणी पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
उन्होंने आगे कहा, “यह महाविकास अघाड़ी के नेताओं के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। कल कोल्हापुर में जब एक महिला उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लेने की कोशिश की तो एक कांग्रेस नेता ने पूछा कि अगर उनमें हिम्मत नहीं थी तो उन्होंने पर्चा क्यों भरा। महायुति महिला सशक्तिकरण के बारे में सोच रही है जबकि एमवीए नेता दिखा रहे हैं कि वे किस हद तक गिर सकते हैं।”
बता दें कि इससे पहले शिवसेना यूबीटी के नेता अरविंद सावंत और संजय राउत के भाई सुनील राउत ने भी विपक्षी महिला उम्मीदवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके चलते मुंबा देवी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के खिलाफ एएफआईआर दर्ज करवाई है और उन पर कार्रवाई हो रही है। तो वहीं सुनील राउत के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें- शिवसेना UBT नेता सुनील राउत के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई, BJP नेता किरीट सोमैया ने चुनाव आयोग से की दरखास्त
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp spokesperson keshav upadhyay said we will campaign for eknath shinde candidate no association with nawab malik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Jul 08, 2026 | 10:10 AMनासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMसागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Jul 08, 2026 | 10:08 AMCreatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 08, 2026 | 10:06 AMOperation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 09:58 AMडॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














