- Hindi News »
- Elections »
- Anil Deshmukh Claims Ajit Pawar Will Contest Elections Alone
अजित पवार अकेले लड़ेंगे चुनाव, शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख का बड़ा दावा
शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने संदेह जताया कि कम सीटें देकर भाजपा उन्हें संदेश दे रही है कि आप अलग लड़ो। अजित पवार के साथ गए अनेक नेता फिर शरद पवार के साथ आने के लिए मुलाकातें कर रहे हैं जिसमें सहकार मंत्री वलसे पाटिल भी शामिल हैं।
- Written By: आकाश मसने

अनिल देशमुख व अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव महायुति एक साथ लड़ेगी, यह घोषणा की है लेकिन सीटों के बंटवारे में अजित पवार की एनसीपी को सबसे कम सीट देने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे यह भी कयास लगने लगे हैं कि अजित पवार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ सकते हैं। इस संदर्भ में राज्य के पूर्व गृह मंत्री व एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नेता अनिल देशमुख ने भी संभावना जताई है कि अजित महायुति के साथ नहीं बल्कि अकेले चुनाव लड़ सकते हैं।
शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने संदेह जताया कि कम सीटें देकर भाजपा उन्हें संदेश दे रही है कि आप अलग लड़ो। अजित पवार के साथ गए अनेक नेता फिर शरद पवार के साथ आने के लिए मुलाकातें कर रहे हैं जिसमें सहकार मंत्री वलसे पाटिल भी शामिल हैं। इस पर देशमुख ने कहा कि महायुति के मंत्रिमंडल में जो मंत्री हैं और शरद पवार पर जिन्होंने व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी की है उन्हें वापस पार्टी में नहीं लेने का निर्णय पहले ही हो चुका है। इसलिए जो मुलाकात करने आ रहे हैं उन्हें वापस लिया ही जाए, ऐसा नहीं है।
यह भी पढ़ें:– विधानसभा चुनाव कश्मीर मुद्दे का हल नहीं, हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष का केंद्र सरकार पर निशाना
सम्बंधित ख़बरें
Jay Pawar ने BSR एयरलाइंस मालिक की गिरफ्तारी की मांग, विमान हादसे पर उठाए सवाल
NCP में कलह की अटकलों पर लगा विराम; प्रफुल पटेल और तटकरे विवाद पर बोली पार्टी, ‘एकजुट है राकांपा’
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
राकां में फिर विलय की चर्चा तेज, पवार परिवार की भूमिका अहम, दिल्ली में होंगे बड़े फैसले
सीट वितरण के लिए 3 दिन बैठक
महाविकास आघाड़ी में सीट वितरण की चर्चा अंतिम चरण में है। मुंबई में 7 से 9 अक्टूबर तक 3 दिन बैठक होने वाली है। उसके बाद किस दल को कितनी सीटें मिलीं, इसकी घोषणा की जाएगी। देशमुख ने कहा कि मविआ में कोई छोटा या बड़ा भाई नहीं, सभी समान हैं। किसकी सीट है या किसकी नहीं, यह विवाद छोड़कर जहां जिसकी जीतने की संभावना अधिक है, उस आधार पर सीटों का बंटवारा होगा। इसमें में किसी सीट की अदला-बदली भी हो सकती है। इसमें विदर्भ की कुछ सीटों का समावेश भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें:– PM मोदी 5 अक्टूबर को पहुंचेंगे महाराष्ट्र, वाशिम में नंगारा संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन
वंचित साथ आए तो विचार
देशमुख ने दावा किया कि महाविकास आघाड़ी सत्ता में आने वाली है। हमारे नेता एक साथ बैठकर मुख्यमंत्री का निर्णय करेंगे। अब तक एमआईएम की ओर से हमें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। वंचित के प्रकाश आंबेडकर अगर साथ आना चाहेंगे तो उस पर विचार किया जाएगा।
Anil deshmukh claims ajit pawar will contest elections alone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














