- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Pm Narendra Modi Inaugurate Nangara Museum In Washim
PM मोदी 5 अक्टूबर को पहुंचेंगे महाराष्ट्र, वाशिम में नंगारा संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 5 अक्टूबर को एक बार फिर महाराष्ट्र के दौरे पर होंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वाशिम के बाद पीएम ठाणे के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- Written By: आकाश मसने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: एक्स@narendramodi)
वाशिम: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 5 अक्टूबर को एक बार फिर महाराष्ट्र के दौरे पर होंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वाशिम के बाद पीएम ठाणे के कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं की शुरूआत कर चुके हैं। 5 अक्टूबर को एक बार फिर वे महाराष्ट्र को विकास की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
वाशिम जिले के पोहरागढ़ में स्थापित नंगारा संग्रहालय का उद्घाटन 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। चूंकि इस समारोह में नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ेगी, इसलिए पुलिस सुरक्षा के लिए जिला पुलिस बल से 512 अधिकारी-कर्मचारियों का बल भेजा गया है। बंजारा समुदाय के तीर्थस्थल पोहरादेवी में एक विशाल नंगारा संग्रहालय स्थापित किया गया है।
यह भी पढ़ें:– विधानसभा चुनाव कश्मीर मुद्दे का हल नहीं, हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष का केंद्र सरकार पर निशाना
सम्बंधित ख़बरें
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
राघव चड्ढा ने मोदी विरोधी सारे पोस्ट हटाए…सौरभ भारद्वाज ने स्क्रीनशॉट के साथ खोल दी पोल! AAP में बढ़ी कलह
PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस
Priyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में
प्रधानमंत्री ने एक्स पर दी जानकारी
प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर अपने महाराष्ट्र के दौरे की जानकारी देते हुए लिखा कि “कल महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास में विकास और विरासत का संगम दिखेगा। सुबह करीब 11.30 बजे वाशिम में बंजारा विरासत म्यूजियम के लोकार्पण के बाद किसानों के कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगा। इसके बाद ठाणे में विकास कार्यक्रम में शामिल होऊंगा।”
कल महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास में विकास और विरासत का संगम दिखेगा। सुबह करीब 11.30 बजे वाशिम में बंजारा विरासत म्यूजियम के लोकार्पण के बाद किसानों के कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगा। इसके बाद ठाणे में विकास कार्यक्रम में शामिल होऊंगा।https://t.co/QVzeLqJokt — Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2024
पुलिस हाई अलर्ट मोड में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में नागरिकों की भारी भीड़ को देखते हुए, अमरावती क्षेत्र का पुलिस बल ‘हाई अलर्ट मोड’ पर चला गया है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने जिला पुलिस बल के 512 अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पोहरादेवी भेजा है। इनमें एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एक उप विभागीय पुलिस अधिकारी, 10 पुलिस निरीक्षक, 50 सहायक पुलिस निरीक्षक, 350 पुरुष अम्मलदार, 100 महिला पुलिस कर्मचारी आदि शामिल हैं। शहर में नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है।
यह भी पढ़ें:– हिमाचल सरकार पर जेपी नड्डा का तंज, अब टॉयलेट सीट पर भी टैक्स वसूलेगी सरकार?
दो माह तक पुलिस अलर्ट मोड पर
संकेत हैं कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जायेगी। 3 अक्टूबर से नवदुर्गा उत्सव शुरू हो गया है और इस उत्सव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था अलर्ट हो गई है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने तक पुलिस व्यवस्था 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगी।
Pm narendra modi inaugurate nangara museum in washim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













