-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Akhil Veerashaiva Lingayat Mahasangh S Ultimatum To Political Parties Regarding Maharashtra Assembly Elections
समाज को मिले प्रतिनिधित्व – वर्ना ‘नोटा’, चुनाव को लेकर अखिल वीरशैव लिंगायत महासंघ का राजनीतिक दलों को अल्टीमेटम
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन दर्ज करने की आखिरी तारीख नजदीक है। इस बीच चुनाव को लेकर अखिल वीरशैव लिंगायत महासंघ का राजनीतिक दलों को अल्टीमेटम दे दिया है और चेतावनी दे दी है।

डॉ. विजय जंगम (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में वीरशैव लिंगायत समुदाय ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि हर बार समाज के लोगों का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए राजनीतिक तौर पर किया जाता है।
हर बार चुनाव में वीरशैव लिंगायत समुदाय को कोई लाभ नहीं मिलता है और ना ही ज्यादा संख्या में विधानसभा में प्रतिनिधित्व दिया जाता है, लेकिन इस बार हमारा समाज शांत नहीं बैठेगा। राष्ट्रीय संगठन ‘अखिल वीरशैव लिंगायत महासंघ’ की ओर से वीरशैव लिंगायत बहुल निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव में समुदाय के अलावा किसी अन्य को उम्मीदवार दिए जाने पर वीरशैव लिंगायत समुदाय ने आक्रामक रूख अपना लिया है।
महासंघ के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. विजय जंगम ने सभी राजनीतिक दलों को अल्टीमेटम दिया है कि समाज के लोगों को उम्मीदवारी नहीं मिलती है तो लोग ‘नोटा’ का विकल्प देख रहे हैं। वैसे कई राजनीतिक दलों ने वीरशैव लिंगायत समुदाय से उम्मीदवारों की उम्मीदवारी की घोषणा की है, लेकिन कुछ पार्टियों ने अभी तक वीरशैव लिंगायत समुदाय से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
टपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
अभी तक 8 उम्मीदवारों को मिली उम्मीदवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वीरशैव लिंगायत समुदाय से बीजेपी से 2, मनसे से 1, शिवसेना (यूबीटी) से 2, वंचित आघाडी से 2 लोगों को उम्मीदवारी मिल चुकी है। शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से भी एक उम्मीदवार देने की बात हो चुकी है और वे शीघ्र उम्मीदवार भी घोषित करने वाले है।
कांग्रेस, राकां (अजीत पवार) और राकां (शरद पवार) की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। सभी राजनीतिक दलों से समुदाय के लोगों को उम्मीदवारी देने की चर्चा हो चुकी है। यदि इस बार समाज के लोगों के नजरअंदाज किया गया तो लोग चुप नहीं बैठेंगे।
वीरशैव लिंगायत समुदाय का 40 सीटों पर प्रभाव
महाराष्ट्र विधानसभा की 40 सीटों पर वीरशैव लिंगायत समुदाय के लोगों का प्रभाव है, लेकिन सभी राजनीतिक दल समाज के लोगों को नजरअंदाज कर रहे है। अब इस संबंध में ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। विधानसभा चुनावों के संचालन से पहले राज्य सरकार ने वीरशैव लिंगायत समुदाय की कुछ मांगों को स्वीकार करने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें- महायुति का सुलझा पेंच! गोपाल, प्रकाश, अमरजीत, निरुपम का नाम फाइनल, वर्सोवा से लवेकर को फिर मौका
वीरशैव लिंगायत समुदाय की कोई मांग स्वीकार किए बिना राज्यसभा सांसद डॉ. अजीत गोफादे के नेतृत्व में वीरशैव लिंगायत यात्रा के नाम पर भाजपा ने समाज को गुमराह किया है। इसीलिए वीरशैव लिंगायत समुदाय ने 40 प्रभावशाली विधानसभा सीटों पर बाहरी या अन्य समुदाय के उम्मीदवार का विरोध करने का फैसला लिया है, ऐसा निर्णय वीरशैव लिंगायत समुदाय के पदाधिकारियों ने लिया है।
देश की स्वतंत्रता में समाज का बड़ा योगदान
वीरशैव लिंगायत समुदाय ने देश में स्वतंत्रता के समय में बहुत योगदान दिया है। वास्तव में छत्रपति शिवाजी महाराज की अवधि के दौरान, इस बात के सबूत है कि उनके वित्त, सामाजिक और धार्मिक विभागों की जिम्मेदारी वीरशैव लिंगायत समाज के तत्वों पर है।
हाल के दिनों में, स्वतंत्रता के बाद की अवधि में भी, देश की राजनीतिक उथल-पुथल में वीरशैव लिंगायत और जंगम समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब लगभग सभी राजनीतिक दलों ने इस समुदाय का उपयोग केवल मतदान के लिए उपयोग किया जा रहा है।
Akhil veerashaiva lingayat mahasangh s ultimatum to political parties regarding maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Saudi Drone Attack: सऊदी के तेल ठिकानों पर ड्रोन अटैक की कोशिश, कतर ने बयान जारी कर जताया विरोध
Jul 28, 2026 | 06:45 AM‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली पहचान, ‘महारानी’ से मिला सम्मान, जानिए हुमा कुरैशी के करियर के बड़े पड़ाव
Jul 28, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जुलाई LIVE: नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई 2026 की जगन्नाथ रथ यात्रा
Jul 28, 2026 | 06:22 AMBirthday Horoscope: किन राशि को मिलेंगे शिक्षा, नौकरी और दांपत्य जीवन के नए अवसर, जानें आज का जन्मदिन राशिफल
Jul 28, 2026 | 06:15 AMAyesha Jhulka Birthday: ‘पहला नशा’ से रातोंरात बनीं स्टार, फिर एक विवाद ने बदल दी आयशा जुल्का की पूरी जिंदगी
Jul 28, 2026 | 06:05 AMAmazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














