-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Shiv Sena Ubt Faction In Kalyan East Disappointed With Mahavikas Aghadi For Nominating Dhananjay Bodare From Kalyan East
मातोश्री में हुआ हंगामा, धनंजय बोडारे की उम्मीदवारी से कल्याण पूर्व में शिवसैनिक हुए नाराज, AB फॉर्म गायब करने का लगाया आरोप
- Written By: प्रिया जैस
कल्याण पूर्व और पश्चिम में ठाकरे गुट से नामांकन पर निर्णय लेने के लिए पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के मातोश्री आवास पर शुक्रवार को पूरे दिन मैराथन बैठकें चलती रहीं। कल्याण पूर्व से ठाकरे गुट के धनंजय बोदारे को उम्मीदवार बनाए से मातोश्री में हंगामा हुआ।

शिव सैनिक (सौजन्य-नवभारत)
कल्याण: महाविकास अघाड़ी की ओर से कल्याण पूर्व से ठाकरे गुट के धनंजय बोदारे को उम्मीदवार बनाए जाने से कल्याण पूर्व में ठाकरे गुट के शिवसेना पदाधिकारी नाराज हैं और इसी के साथ उन्होंने एबी फॉर्म गायब होने का आरोप लगाया है।
उनका कहना हैं कि कल्याण पूर्व में मतदाताओं की संख्या अधिक है, लेकिन उम्मीदवार उल्हासनगर से दिया गया है और इच्छुक उम्मीदवारों और पूर्व महापौर रमेश जाधव और हर्षवर्द्धन पलांडे ने आरोप लगाया है कि ये शिवसेना नेता विनायक राऊत और गुरुनाथ खोत ने साजिश रची है। इसलिए ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने कल्याण पूर्व से स्थानीय उम्मीदवार देने की मांग की है।
कल्याण पूर्व और पश्चिम में ठाकरे गुट से नामांकन पर निर्णय लेने के लिए पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के मातोश्री आवास पर शुक्रवार को पूरे दिन मैराथन बैठकें चलती रहीं। पूर्व महापौर रमेश जाधव, उपजिला प्रमुख हर्षवर्द्धन पलांडे और जिला प्रमुख धनंजय बोडारे कल्याण पूर्व से उम्मीदवारी में रुचि रखते थे।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
मातोश्री में हुआ हंगामा
प्रारंभ में पार्टी प्रमुख ने सुझाव दिया कि वे तीनों एक उम्मीदवार का नाम सुझाने के लिए सहमत हों, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। इसी बीच कल्याण पूर्व में दूसरे दलों के 4 दावेदार भी आ गए और मातोश्री पर हमला बोल दिया।
यह भी पढ़ें- महायुति का सुलझा पेंच! गोपाल, प्रकाश, अमरजीत, निरुपम का नाम फाइनल, वर्सोवा से लवेकर को फिर मौका
इसी बीच कल्याण पूर्व में दूसरे दलों के 4 दावेदार भी आ गए और मातोश्री पर काफी हंगामा हुआ, इसके बाद जैसे-जैसे नामांकन को लेकर असमंजस बढ़ता गया, देर रात सभी दावेदारों को बताया गया कि उम्मीदवार का नाम मुखपत्र सामना में प्रकाशित किया जाएगा। इसके चलते रमेश जाधव और हर्षवर्द्धन पलांडे ने मातोश्री छोड़ दिया। इसके बाद देर रात सोशल मीडिया पर देखा गया कि धनंजय बोडारे को पार्टी प्रमुख ने एबी फॉर्म देकर उनकी घोषणा कर दी है।
एबी फॉर्म गायब करने का लगाया आरोप
इस संबंध में रमेश जाधव ने पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाया कि जिस एबी फॉर्म में मेरी उम्मीदवारी तय थी, उसे गायब कर निर्वाचन क्षेत्र निरीक्षक गुरुनाथ खोत ने धनंजय बोडारे को उम्मीदवारी दे दी है। इस संबंध में वरिष्ठों से शिकायत कर अगली दिशा तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कामठी में बावनकुले का मुकाबला करेंगे कांग्रेस के सुरेश भोयर, सावनेर से अनुजा केदार ठोकेंगी ताल
उप जिला प्रमुख हर्षवर्द्धन पलांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2009 से ही कल्याण पूर्व में शिवसैनिकों पर बाहरी उम्मीदवार थोपा जा रहा है। निष्ठावान शिवसैनिक इस बार के चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार चाहते थे। लेकिन, उल्हासनगर में रहने वाले एक उम्मीदवार को ही नामांकित किया गया है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में गुस्से की लहर है। पार्टी के वरिष्ठों को इस बारे में सोचना चाहिए और उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करना चाहिए।
Shiv sena ubt faction in kalyan east disappointed with mahavikas aghadi for nominating dhananjay bodare from kalyan east
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weather Update: देश के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
Jul 28, 2026 | 07:48 AMदुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत
Jul 28, 2026 | 07:41 AMShani-Chandra Visha Yog: क्या आप हमेशा उदास, रुका हुआ या अकेला महसूस करते हैं? जानें वैदिक ज्योतिष क्या कहता
Jul 28, 2026 | 07:39 AMFDA तुकाराम मुंढे को हाई कोर्ट से झटका: 8 बड़ी दूध डेयरियों के निलंबन पर अंतरिम रोक, मिली राहत
Jul 28, 2026 | 07:36 AMCWG 2026: भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड
Jul 28, 2026 | 07:35 AMजबलपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: स्वामी रितेश्वर महाराज बोले- गंगा साफ हो, गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा
Jul 28, 2026 | 07:33 AMJana Nayagan Day 5: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़, जानें 5 दिन का कलेक्शन
Jul 28, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














